Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Milap (1937) A social drama directed by A. R. Kardar and produced under the Moti Mahal Pictures banner, Milap was a major success and featured music composed by K. C. Dey. The film marked a turning point in the career of actress Rampyari, for whom it proved to be a breakthrough role.
The cast included prominent name, such as Prithviraj Kapoor, Rampyari, Indira Devi, Mazhar Khan, M. Ismail, Yakub, Bimla Kumari, Anees Khatoon, and Devbala.
Milap made cinematic history by introducing Indian audiences to the architype of the "vamp" character. In a bold and unprecedented scene, Rampyari appeared in an off-shoulder dress, using a cigarette holder in a seductive attempt to lure Prithviraj Kapoor's character. This unconventional portrayal sent shockwaves across the nation and sparked widespread discussion. The scene was so iconic that Raj Kapoor later echoed it in Shree 420 (1955), casting Nadira in a similar role for the song Mud Mud Ke Na Dekh.
Among the film's memorable musical highlights were the immensely popular song Aa Prem Nagar Mein Aa Dil Ke Mandir and the Peshawari-style number Pila Raha Hai Toh Kuchh Lutf-e-Mai Badha Ke Pila, sung by Akbar Khan (Durrani). These tracks, composed by K. C. Dey, continue to resonate with music lovers even today.
मिलाप (1937) एक सामाजिक ड्रामा फ़िल्म थी जिसके निर्देशक थे अब्दुल रशीद कारदार। इसका निर्माण उनकी ही 'मोती महल पिक्चर्स' के बैनर तले हुआ था। यह फ़िल्म एक बड़ी व्यावसायिक कामयाबी साबित हुई और इसका काफ़ी श्रेय फ़िल्म के संगीत को दिया गया जिसे संगीतकार के. सी. डे ने तैयार किया था। इस फ़िल्म ने अभिनेत्री रामप्यारी के अभिनय करियर को भी महत्वपूर्ण मोड़ दिया और उन्हें उद्योग जगत में स्थायी पहचान मिली। इस फ़िल्म में उनके साथ पृथ्वीराज कपूर, इंदिरा देवी, मज़हर खान, एम. इस्माइल, याकूब, बिमला कुमारी, अनीस ख़ातून और देवबाला जैसे प्रमुख कलाकार अभिनय कर रहे थे।
मिलाप ने पहली बार भारतीय सिनेमा के दर्शकों को 'वैम्प' के किरदार से परिचित करवाया। फ़िल्म के एक साहसिक और उस समय के लिए चुनौतीपूर्ण दृश्य में रामप्यारी का किरदार ऑफ़-शोल्डर पोशाक पहने हुए, सिगरेट होल्डर को हाथ में थामे कश लगाते हुए पृथ्वीराज कपूर के किरदार को रिझाने की कोशिश करता है। यह दृश्य इतना असरदार और चौंकाने वाला था कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। इस मादक छवि का प्रभाव इतना गहरा था कि राज कपूर ने बाद में अपनी मशहूर फ़िल्म श्री 420 (1955) में इस दृश्य को दोहराया। वहाँ अभिनेत्री नादिरा “मुड़ मुड़ के ना देख” गीत में इसी मादक अदा से राजू को भरमाने की कोशिश करती हैं।
इस फ़िल्म के लोकप्रिय गीतों में “आ प्रेम नगर में आ दिल के मंदिर” और अकबर ख़ान दुर्रानी का ख़ास पेशावरी अंदाज़ में गाया गीत “पिला रहा है तो कुछ लुत्फ़-ए-मय बढ़ा के पिला” आज भी संगीत प्रेमियों की ज़बान पर रहते हैं। फ़िल्म के ये तमाम गीत के. सी. डे ने अपने संगीत में पिरोये थे और उन धुनों की मधुरता आज भी बरक़रार है।

Body of Work

Research Centre