Manthan1976
Introduction
What makes Manthan particularly remarkable is its origin—it was India's first crowdfunded film. Over 500,000 farmers, each contributing Rs. 2, funded the production, symbolising the strength of grassroots movements and the power of community ownership. These same farmers later flocked to cinemas in truckloads to watch their film, contributing to its commercial success.
The story follows Dr. Rao, a young veterinary surgeon who arrives in a village with the vision of establishing a dairy cooperative. His efforts catalysed a transformation, mirroring the real-life establishment of the Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation (GCMMF) in 1973 and the creation of a nationwide milk grid that revolutionised dairy production in India.
Manthan won the 1977 National Film Award for Best Feature Film in Hindi, a recognition shared by Shyam Benegal, and Best Screenplay for Vijay Tendulkar. It was also India's official submission to the 1976 Academy Awards for Best Foreign Language Film.
The film's title song, Mero Gaam Katha Parey, sung by Preeti Sagar, won her the Filmfare Award for Best Female Playback Singer. Composed by Vanraj Bhatia, the song later gained iconic status as the soundtrack for Amul's television commercials.
In 2024, Manthan was digitally restored by the Film Heritage Foundation, led by Shivendra Singh Dungarpur. The restored version premiered in the Cannes Classics section of the 77th Cannes Film Festival. The screening was attended by Naseeruddin Shah, his wife Ratna Pathak Shah, director Shyam Benegal, and Prateik Babbar, son of the late Smita Patil, one of the film's lead actors.
मंथन की सबसे उल्लेखनीय बात इसके निर्माण की प्रक्रिया थी। इसे भारत की पहली 'क्राउडफंडेड फ़िल्म' कहा जा सकता है। गुजरात के पाँच लाख से अधिक किसानों में से हर एक ने दो रुपये का योगदान देकर इसके निर्माण के लिए धन जुटाया था। इस तरह सहकारी आन्दोलन पर बनी यह फ़िल्म खुद भी ज़मीनी आन्दोलनों की ताक़त और सामुदायिक स्वामित्व की शक्ति का प्रतीक बन गई। यही किसान बाद में ट्रकों में भरकर उनके खुद के पैसे से निर्मित इस फ़िल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुँचे और इसकी व्यावसायिक सफलता में भागीदार बने।
फ़िल्म की कहानी डॉ. राव के साथ आगे बढ़ती है। डॉ. राव एक युवा पशु चिकित्सक हैं और एक गाँव में दुग्ध सहकारी समिति स्थापित करने के उद्देश्य से पहुँचते हैं। उसकी कोशिशें गाँव में बदलाव की वजह बनती हैं। यह कहानी असल में सन् 1973 में 'गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फ़ेडरेशन' या जीसीएमएमएफ़ की स्थापना और भारत के दुग्ध उत्पादन को हमेशा के लिए बदल देने वाले 'राष्ट्रीय दूध ग्रिड' के निर्माण को दिखाती है।
मंथन ने सन् 1977 के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़ीचर फ़िल्म का सम्मान हासिल किया जिसे श्याम बेनेगल ने ग्रहण किया। साथ ही विजय तेंडुलकर को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार हासिल हुआ। इसे सन् 1976 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म की श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी भेजा गया।
इस फ़िल्म का शीर्षक गीत “मेरो गाँव कांठा पारे” था जिसे प्रीति सागर ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया था। इस गीत ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का फ़िल्मफेयर पुरस्कार दिलाया। वनराज भाटिया की धुन पर रचा यह गीत बाद में 'अमूल' के टेलीविज़न विज्ञापनों में नियमित इस्तेमाल होने लगा और घर-घर में परिचित गीत बन गया।
सन् 2024 में मंथन का डिजिटल रीस्टोर प्रिंट 'फ़िल्म हैरिटेज फ़ाउंडेशन' संस्था द्वारा तैयार किया गया जिसके पीछे संस्थान के प्रमुख शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर की बड़ी भूमिका रही। इस दोबारा तैयार हुए संस्करण को 77वें 'कान फ़िल्म महोत्सव' के 'कान क्लासिक्स' नामक खंड में प्रदर्शित किया गया। इस विशेष स्क्रीनिंग में फ़िल्म के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह, निर्देशक श्याम बेनेगल और फ़िल्म की प्रमुख अभिनेत्री स्मिता पाटिल (अब दिवंगत) के पुत्र प्रतीक बब्बर भी शामिल हुए।