Main Azaad Hoon1989
Introduction
The narrative explores how a reporter exploits an ordinary man, using him to pose as a crusader against corrupt politicians and fabricating stories in his name to increase her newspaper's circulation. The plot takes a surprising turn when people start believing in Azaad's cause, and he unexpectedly becomes a powerful leader of the oppressed.
Main Azaad Hoon stands out for its realistic and thought-provoking storyline, highlighted by a hard-hitting climax. Amitabh Bachchan delivers a powerful performance, while Shabana Azmi and Manohar Singh equally shine with their stellar acting.
The film features just one song, Itne Baazu Itne Sar, written by Shabana Azmi's father, the renowned poet Kaifi Azmi, and sung by Amitabh Bachchan himself.
It won the Filmfare Award for Best Dialogue, which was awarded to Javed Akhtar for his exceptional writing. But despite having a strong concept and receiving positive reviews for Bachchan's performance, the film is considered a box-office flop. Its serious tone failed to attract a wide audience and did not meet the commercial expectations of the time.
फ़िल्म की कहानी दिखाती है कि कैसे एक पत्रकार एक आम इंसान को अपनी रणनीति के तहत इस्तेमाल करते हुए उसे भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ़ क्रांतिकारी बनाकर खड़ा कर देती है और फिर उसके नाम पर अखबार की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कहानियाँ गढ़ती है। लेकिन फ़िल्म तब एक दिलचस्प मोड़ लेती है जब आमलोग सच्चे मन से इस आज़ाद की क्रांतिकारी बातों पर भरोसा करने लगते हैं। अचानक आज़ाद शोषितों का नेता, उनका मसीहा बन जाता है।
मैं आज़ाद हूँ अपनी यथार्थवादी शैली और विचारोत्तेजक कथानक के लिए जानी जाती है। इसका चौंकाने वाला क्लाइमैक्स तो यादगार माना जाता है। फ़िल्म में आज़ाद की मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन ने बहुत प्रभावशाली अभिनय किया और उनके साथ शबाना आज़मी और मनोहर सिंह ने भी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
मैं आज़ाद हूँ में सिर्फ़ एक गीत था, लेकिन क्या ही दमदार गीत था। "इतने बाजू इतने सर" शीर्षक इस गीत को मक़बूल शायर और शबाना आज़मी के पिता कैफ़ी आज़मी ने लिखा था और फ़िल्म में इसे खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ में गाया था।
इस फ़िल्म में लिखे दमदार संवादों के लिए लेखक जावेद अख़्तर ने सर्वश्रेष्ठ संवादलेखन का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता। हालाँकि फ़िल्म को आलोचकीय तारीफ़ें खूब मिलीं और अमिताभ बच्चन के अभिनय को बहुत सराहा गया, पर संभवत: इसके गंभीर विषय और सामाजिक संदेश पर ज़्यादा ज़ोर के चलते यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर असफल रही। शायद फ़िल्म कुछ ज़्यादा ही स्याह स्वर लिये हुए थी और उस दौर में व्यावसायिक रूप से सफल होने के लिए ज़रूरी मानदंड पूरे नहीं कर रही थी। या इसे बदलते वक्त की आहट भी कह सकते हैं।
Body of Work
Research Centre
Related
4