Skip to main content
TRIS logo image

Kanhaiya1959

Kanhaiya (1959): featured artwork

Introduction

Kanhaiya (1959) was produced by Sant Singh Pachhi and directed by Om Prakash. The film starred Raj Kapoor, Nutan, and Lalita Pawar. Raj Kapoor played the role of a village drunk, a man indifferent to life—until love comes searching for him.
A blend of romance, family values, and social commentary, the film resonated strongly with audiences and became a box office hit. It stands out as one of Raj Kapoor's commercially successful films of the era.
The story revolves around Shanno (Nutan), a devout follower of Lord Krishna. In her spiritual fervor, she mistakes a local drunkard (Raj Kapoor) for her divine Kanhaiya. Gossip quickly spreads, compelling the two into a marriage. Shanno, still under her illusion, consents happily—only to be shocked when she learns his real identity. Her refusal to marry him triggers a dramatic chain of events, including intervention by the village panchayat, her willingness to sacrifice herself to prove her purity, and a devastating plague. In the end, Shanno discovers that the man she believed in was indeed her true Kanhaiya.
The music, composed by Shankar Jaikishan, played a key role in the film's success. Memorable tracks include Mujhe Tum Se Kuchh Bhi Na Chahiye and Ruk Jaa O Jaanevaali Ruk Jaa, both sung by Mukesh. Lata Mangeshkar delivered emotional classics such as O More Saanwre Salone Piya, Tose Milne Ko Tarse Jiya, and O Kanhaiya Aaj Aana Khwab Mein. Duets like Ni Baliye Rut Hai Bahaar Ki and Kuchh Mat Puchho Kaise Bitin, sung by Lata and Mukesh, also stood out.
Among these, Ruk Jaa O Jaanevaali gained special recognition for its creative filming—sung to a bottle of local alcohol, intercut with shots of Nutan to cleverly suggest it was meant for her.
कन्हैया (1959) का निर्माण संत सिंह पच्ची ने किया था और इसके निर्देशक थे ओम प्रकाश। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में राज कपूर, नूतन और ललिता पवार जैसे कलाकार नज़र आए। फ़िल्म में राज कपूर ने शराब में डूबे एक ऐसे ग्रामीण इंसान का किरदार निभाया है जिसे ज़िन्दगी का मोल नहीं। पर जब उसकी ज़िन्दगी में प्रेम दस्तक देता है तो सब कुछ बदल जाता है।
यह फ़िल्म रोमांस और पारिवारिक मूल्यों से रची कहानी में सामाजिक संदेश को पिरोकर प्रस्तुत करती है। इस फ़िल्म की कहानी ने दर्शकों के साथ गहरा भावनात्मक संबंध कायम किया और टिकट खिड़की पर यह कामयाब फ़िल्म साबित हुई। यह राज कपूर की उस दौर की फ़िल्मों में व्यावसायिक रूप से सफल रही फ़िल्मों में से एक गिनी जाती है।
फ़िल्म की कहानी शन्नो (नूतन) के किरदार के साथ आगे बढ़ती है। शन्नो भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त है। अपनी भक्ति और भोली श्रद्धा के फेर में वह गाँव के एक शराबी लड़के (राज कपूर) को अपना देवता, अपना कन्हैया समझ बैठती है। गाँव में बात फैलते देर नहीं लगती, और ऐसे हालात उन दोनों को विवाह करने पर मजबूर कर देते हैं। भ्रम में डूबी शन्नो खुशी-खुशी इस विवाह के लिए राज़ी भी हो जाती है। लेकिन जब शन्नो को इस सच्चाई का पता चलता है कि वह व्यक्ति कोई भगवान नहीं बल्कि एक अदना सा शराबी है, तो वह विवाह करने से पीछे हट जाती है। उसका यह साहसी निर्णय घटनाओं की एक नाटकीय शृंखला को जन्म देता है। इस सिलसिले में पंचायत का हस्तक्षेप करना, अपनी पवित्रता सिद्ध करने के लिए शन्नो का आत्मोत्सर्ग का प्रण लेना और प्लेग जैसी विनाशकारी महामारी का फैलना शामिल है। आखिर में शन्नो को समझ आता है कि जिस इंसान पर उसने आँख बंद कर भरोसा किया, वही वास्तव में उसका सच्चा कन्हैया है।
कन्हैया के लिए संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था और फ़िल्म की सफलता में इसके संगीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकेश की आवाज़ में “मुझे तुमसे कुछ भी ना चाहिए” और “रुक जा ओ जानेवाली रुक जा” जैसे गीतों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। फ़िल्म में लता मंगेशकर की आवाज़ में “ओ मोरे साँवरे सलोने पिया”, “तोसे मिलने को तरसे जिया” और “ओ कन्हैया आज आना ख्वाब में” जैसे भावनाप्रवण गीत दिल को छू लेते हैं। लता और मुकेश के गाये युगल गीत “नी बलिए रुत है बहार की” और “कुछ मत पूछो कैसे बीती” भी श्रोताओं के बीच दिल से पसन्द किए गए।
इनमें से “रुक जा ओ जानेवाली” गीत को इसके रचनात्मक और खिलंदड फ़िल्मांकन के चलते विशेष पहचान मिली। यह गीत एक शराब की बोतल को सामने रखकर फ़िल्माया गया था, लेकिन गाने का संपादन कुछ ऐसा था कि बीच-बीच में फ़िल्म की नायिका नूतन नज़र आ जाती थीं, इस इशारे के साथ कि असल में यह गीत उनके लिए गाया जा रहा है।
Singh, G. (Cinematographer), Kanhaiya, 1959 | Lobby Card | CinemaEducation | 00818842

Body of Work

Cinematographer
Director
Lead Cast Rest

Research Centre