Janwar1965
Introduction
The film features a stellar supporting cast, including Rehman, Shyama, Rajendranath Malhotra, Prithviraj Kapoor, Achala Sachdev, Krishan Dhawan, Asit Sen, Madhavi, and Manorama. Other notable appearances include Shivraj as Mehrchand (Sapna's father), Madhumati, Shubha, Farida Dadi, Manmohan, and Keshav Rana.
Set against the backdrop of an affluent Mumbai household, the story revolves around Mr. Shrivastava (Prithviraj Kapoor) and his two sons: the responsible and duty-bound Mahendra (Rehman), and the fun-loving, carefree Sunder (Shammi Kapoor). While Mahendra is burdened by the expectation to marry into wealth, Sunder's journey challenges social conventions, as he falls for the spirited Sapna (Rajshree). The narrative explores how love and individuality clash with societal norms and familial expectations.
A standout moment in Janwar is the song Dekho Ab To Kisi Ko Nahin Hai Khabar, which uses the iconic melody of The Beatles' I Want to Hold Your Hand — a rare and bold musical crossover in Hindi cinema at the time. The film's climax has also been noted for influencing later blockbusters such as Dil and Aashiqui.
Though some sources suggest the film underperformed commercially and describe it as a box office disappointment, Janwar was still ranked seventh among the highest-grossing Hindi films of 1965. The label hit often varies depending on criteria — whether financial success, critical reception, or cultural legacy.
With music composed by Shankar-Jaikishan and lyrics penned by Hasrat Jaipuri, Shailendra, and Faiz Ahmad Faiz, Janwar remains a notable entry in 60s Hindi cinema for its energy, music, and memorable performances.
इस फ़िल्म में रहमान, श्यामा, राजेंद्रनाथ मल्होत्रा, पृथ्वीराज कपूर, अचला सचदेव, कृष्ण धवन, असित सेन, माधवी और मनोरमा जैसे कलाकार काम कर रहे थे। फ़िल्म में अन्य उल्लेखनीय सहायक भूमिकाओं में सपना के पिता मेहरचंद की भूमिका में शिवराज, मधुमती, शुभा, फ़रीदा दादी, मनमोहन और केशव राणा जैसे कलाकार शामिल हैं।
फ़िल्म की कहानी मुंबई के एक समृद्ध घराने के इर्द-गिर्द रची गई है। इस धनी परिवार में मिस्टर श्रीवास्तव (पृथ्वीराज कपूर) अपने दोनों बेटों के साथ रहते हैं। इनमें बड़ा बेटा कर्तव्यपरायण और ज़िम्मेदार महेंद्र (रहमान) है और छोटा बेटा चंचल, बेफ़िक्र सुंदर (शम्मी कपूर) है। एक ओर जहाँ महेंद्र पर दबाव है कि वह किसी धनाड्य परिवार में विवाह करे, वहीं सुंदर का सफ़र सामाजिक परंपराओं को चुनौती देनेवाला है। वह ज़िन्दादिली से भरी और स्वतंत्र विचारों वाली सपना (राजश्री) से प्रेम करने लगता है। फ़िल्म की कहानी इस टकराव को सामने लाती है कि कैसे प्रेम और उसमें व्यक्तिगत चयन का अधिकार सामाजिक मान्यताओं और पारिवारिक अपेक्षाओं से टकरा जाता है।
इस फ़िल्म का एक प्रमुख आकर्षण इसका गीत “देखो अब तो किसी को नहीं है खबर” था जिसमें नामी रॉकबैंड 'दि बीटल्स के प्रसिद्ध गीत “आई वांट टू होल्ड योर हैंड” की धुन का इस्तेमाल किया गया था। यह उस दौर के हिन्दी सिनेमा में एक दुर्लभ किस्म का संगीत प्रयोग था। इस फ़िल्म का क्लाईमैक्स भी बाद की दूसरी कई कामयाब फ़िल्मों जैसे दिल और आशिकी के क्लाईमैक्स को प्रभावित करने वाला रहा।
हालाँकि कुछ स्रोत बताते हैं कि इस फ़िल्म ने व्यावसायिक रूप से अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया और टिकट खिड़की पर इसके हाथ निराशा ही लगी, फिर भी जानवर को सन् 1965 की सर्वाधिक कमाई करने वाली हिन्दी फ़िल्मों में सातवाँ स्थान दिया जाता है। वैसे भी 'हिट' का दर्जा अक्सर इस पर निर्भर करता है कि आपका मानदंड वित्तीय सफलता है या आलोचनात्मक प्रतिक्रिया है या फ़िल्म का सांस्कृतिक प्रभाव।
शंकर-जयकिशन के संगीत और हसरत जयपुरी, शैलेंद्र तथा फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के लिखे गीतों से सजी जानवर को साठ के दशक के हिन्दी सिनेमा में ऊर्जा के संचार, जोश भरे संगीत और याद रह जानेवाले अभिनय के लिए आज भी याद रखा जाता है।
Body of Work
Research Centre
Related
4