Skip to main content
TRIS logo image

Jail Yatra1947

Jail Yatra (1947): featured artwork

Introduction

Jail Yatra (1947) was a drama film directed by Gajanan Jagirdar, which holds a significant place in the history of Indian cinema. While the film's plot details are not extensively documented, it is particularly remembered for its compelling narrative and performances. The film featured prominent actors such as Raj Kapoor and Kamini Kaushal, who brought depth to their roles, leaving a lasting impact on the audience.
One of the most memorable aspects of the film is its powerful climax, where Kishore Sahu's character accepts Shamim, a widow, as his bride. This moment struck a chord with the audience of the time, reflecting progressive social attitudes and resonating with the themes of compassion and social acceptance.
The supporting cast included notable actors such as Ramlal, Badri Prasad, Sunalini Devi, and Bikram Kapoor, who played important roles in bringing the film's story to life.
The film's music, composed by Ninu Majumdar, played a pivotal role in enhancing its emotional and dramatic impact. The lyrics were written by Rammurti Chaturvedi and Sajjan, further elevating the film's musical appeal. Some of the most popular songs from Jail Yatra include Duniya Sari Jail Re sung by Ninu Majumdar, Piya Milne Naveli by Raj Kapoor, and O Gori Kahan Chali sung by Meena Kapoor and Ninu Majumdar. These songs became iconic and are still fondly remembered by music lovers.
Overall, Jail Yatra is a significant film in the post-independence era, with a storyline that highlighted social themes and a musical score that resonated with the audience long after its release.
जेल यात्रा (1947) भारत की आज़ादी के वर्ष में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म भावप्रवण और सामाजिक मुद्दे पर बनी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्ति के ठीक पूर्व के हिन्दुस्तान की उथल-पुथल देखी जा सकती है और यह फ़िल्म उस दौर की सामाजिक चेतना को भी प्रतिबिंबित करती है। इस फ़िल्म के निर्देशक थे गजानन जागीरदार और इसमें मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए थे राज कपूर और कामिनी कौशल जिन्होंने फ़िल्म में अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस फ़िल्म के सबसे यादगार पहलुओं में से एक इसका यादगार क्लाइमैक्स था जिसमें अभिनेता किशोर साहू द्वारा अभिनीत किरदार अभिनेत्री शमीम द्वारा निभाए एक विधवा स्त्री के किरदार को अपनी दुल्हन के रूप में स्वीकार करता है। उस दौर में फ़िल्म का यह प्रगतिशील संदेश दर्शकों के दिलों पर गहरा असर डालने वाला रहा। यह आज़ादी के समय के भारतीय समाज की सामाजिक प्रगतिशीलता और इंसानी करुणा में विश्वास को भी उजागर करता है।
फ़िल्म में मुख्य सहायक भूमिकाओं में रामलाल, बद्री प्रसाद, सुनालिनी देवी और बिक्रम कपूर जैसे उस दौर के जाने-माने अभिनेता थे जिन्होंने पर्दे पर इस कहानी को जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
जेल यात्रा के लिए संगीत तैयार किया था नीनू मजूमदार ने, जिन्होंने अपनी कला से फ़िल्म की कहानी में मौजूद जज़्बातों को उभारा और कहानी को नाटकीय प्रभाव देने में भूमिका निभाई। इस फ़िल्म के लिए गीत राममूर्ति चतुर्वेदी और सज्जन ने लिखे थे। भावप्रवण गीतों के बोलों ने फ़िल्म के गानों को और कलात्मक भव्यता प्रदान की। फ़िल्म के कुछ सबसे लोकप्रिय गीतों में शामिल रहे नीनू मजूमदार का गाया दुनिया सारी जेल रे, राज कपूर का गाया पिया मिलने नवेली और मीना कपूर एवं नीनू मजूमदार का गाया युगल गीत ओ गोरी कहाँ चली। उस ज़माने में ये गीत खूब लोकप्रिय हुए और आज भी सिनेमाई संगीत के चाहनेवाले इन्हें स्नेहपूर्वक याद करते हैं।
जेल यात्रा को स्वतंत्रता के फ़ौरन बाद के दौर की एक ऐसी महत्वपूर्ण फ़िल्म कहा जा सकता है जिसकी कहानी तत्कालीन सामाजिक मंथन से जुड़े विषय को उठाती थी और जिसका मधुर संगीत दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक गूँजता रहा।
Jagirdar, Gajanan (Director), Jail Yatra, 1947 | Lobby Card | CinemaEducation | 00818109
1 / 2

Body of Work

Research Centre

Related

1

Personalities

1