Skip to main content
TRIS logo image
Hum Aapke Hain Kaun (1994): title artwork
Hum Aapke Hain Kaun (1994): featured artwork

Introduction

Rajshri Production's iconic grand family-drama titled Hum Aapke Hain Kaun, directed by Sooraj Barjatya, revolutionised Hindi cinema with its celebration of family values, lavish weddings, and a deeply rooted sense of tradition, all while adapting to the aspirations of a rapidly globalising India in the 1990s. The film follows the love story of Prem (Salman Khan) and Nisha (Madhuri Dixit), who fall in love amidst the rituals of their respective siblings' arranged marriage. Tragedy strikes when Nisha's sister dies, leaving her torn between love and familial duty. Loosely based on Rajshri's earlier sleeper hit Nadiya Ke Paar (1982), Hum Aapke Hain Kaun took the modest rural story and elevated it into a grand production.

The film's portrayal of Indian weddings as colourful, joyous events became a cultural phenomenon, transforming how Bollywood and even society approached marriage and family celebrations. The film's soundtrack, featuring 14 songs, broke new ground in Hindi cinema and was integral to how Bollywood recorded and distributed songs, contributing to an unprecedented demand for film soundtracks.

Grossing over 200 crore globally in 1994, Hum Aapke Hain Kaun was a commercial success with a strong cult following. The film also marked the resurgence of the family drama genre and paved way for future films centred on weddings and familial bonds, such as the grandiose Dharma Production extravaganzas.
राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित भव्य पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म हम आपके हैं कौन के निर्देशक सूरज बड़जात्या थे। 1990 के दशक में तेज़ी से वैश्वीकृत हो रहे भारत की युवा आकांक्षाओं से कदमताल करते हुए इस फ़िल्म ने पारिवारिक मूल्यों, भव्य शादियों, परम्पराओं के पूरी शिद्दत से पालन को किसी उत्सव में बदलते हुए फिर से मुख्यधारा में ला खड़ा किया। फ़िल्म का कथानक अपने बड़े भाई और बड़ी बहन की शादी की रस्में निभाते खेल-शरारत के बीच ही प्यार में पड़ गए किरदारों प्रेम (सलमान खान) और निशा (माधुरी दीक्षित) की जवाँ होती प्रेम कहानी के साथ आगे बढ़ता है। दुखों का पहाड़ तब टूटता है जब एक त्रासद दुर्घटना में सीढ़ियों से गिरकर निशा की बड़ी बहन की मौत हो जाती है। निशा के सामने अब अपने प्यार और कर्तव्य के बीच चयन की दुविधा है। राजश्री की ही पुरानी सफल फ़िल्म नदिया के पार (1982) पर आधारित हम आपके हैं कौन ने एक सादा सी ग्रामीण परिवेश की कहानी को भव्यतम निर्माण से सिरे से बदल दिया। उल्लेखनीय है कि इन दोनों फ़िल्मों की मूल कथा केशव प्रसाद मिश्र के 1960 के दशक में लिखे आंचलिक उपन्यास 'कोहबर की शर्त' पर आधारित थी।

हम आपके हैं कौन में जिस तरह से पारम्परिक भारतीय विवाह की रस्म को रीति-रिवाजों से बने भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण उत्सव में बदल दिया गया वो अपने आप में एक सांस्कृतिक घटना बन गया। इसका प्रभाव सिनेमा तक सीमित नहीं रहा और इसके चलते समूचे समाज में शादी-ब्याह से लेकर पारिवारिक समारोह तक मनाने का तरीका सिरे से बदल गया। इस फ़िल्म में 14 गाने थे। जिस तरह फ़िल्म के भीतर इनका इस्तेमाल किया गया और इनकी अपार लोकप्रियता ने हिन्दी सिनेमाई संगीत के लिए नई राह बनाई। हिन्दी फ़िल्मों की पटकथा से लेकर उनके व्यवसाय तक, गीत वापस केंद्र में आ गए। गानों की रिकॉर्डिंग से लेकर वितरण तक को व्यवसाय का ध्यान रखते हुए अधिक तवज्जो दी जाने लगी और फ़िल्म संगीत की मांग में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई। इसमें अस्सी के दशक के अन्त और नब्बे के दशक की शुरुआत में आई टेप रिकॉर्डर और कैसेट क्रांति की भी बड़ी भूमिका थी।

1994 में रिलीज़ के समय वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली हम आपके हैं कौन व्यावसायिक रूप से सफलता की ऊँचाइयों को छूने के साथ-साथ एक मज़बूत कल्ट फॉलोइंग बनाने वाली फ़िल्म भी साबित हुई। इस फ़िल्म ने पारिवारिक ड्रामा शैली की फ़िल्मों का दौर वापस ज़िन्दा कर दिया और भव्य शादी-ब्याह, करुण पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती इसी ढर्रे पर बनी 'धर्मा प्रोडक्शंस' से लेकर 'यशराज' तक की भविष्य की दूसरी फ़िल्मों के लिए मार्ग प्रशस्त किया।
Barjatya, Ajit Kumar (Producer), Hum Aapke Hain Kaun, 1994 | Cyclostyled Lyrics Leaflet | CinemaEducation | 00517038
1 / 4

Body of Work

Research Centre