Skip to main content
TRIS logo image

Gunah Aur Kanoon1970

Gunah Aur Kanoon (1970): featured artwork

Introduction

Gunah Aur Kanoon (1970) A crime drama directed by B. R. Ishara, it featured a stellar cast led by Sanjeev Kumar and Prithviraj Kapoor. The ensemble also included Kumkum, Sailesh Kumar, Bela Bose, D. K. Sapru, Asit Sen, Paidi Jairaj, Mohan Choti, Johny Whisky, Kedarnath Saigal, and Tarun Bose. The film's music, composed by the duo Sapan-Jagmohan, played a significant role in shaping its mood and appeal. Notable tracks such as Aisa To Kabhi Mumkin Hi Nahin and Hans Do To Mohabbat Ho Tum were rendered by the legendary Mohammed Rafi, while Ab To Jane Do Saiyan was beautifully sung by Asha Bhosle.
Despite its talented cast and memorable music, clear information about the film's box office performance is limited. Archival data from that period is often incomplete or unavailable online, making it difficult to definitively assess its commercial success. Additionally, contemporary user reviews and ratings are scarce, offering little insight into the audience's reception at the time of release.
Nonetheless, Gunah Aur Kanoon remains notable for its thematic exploration of crime and justice, characteristic of B. R. Ishara's storytelling style. Its value today lies more in its cinematic and historical context than in quantifiable success, serving as a reflection of the era's filmmaking and narrative techniques.
गुनाह और कानून (1970) एक अपराध कथा पर बनी फ़िल्म थी जिसका निर्देशन बी. आर. इशारा ने किया था। इस फ़िल्म में संजीव कुमार और पृथ्वीराज कपूर जैसे मंझे हुए अभिनेताओं के साथ सहयोगी कलाकारों में कुमकुम, शैलेश कुमार, बेला बोस, डी. के. सप्रू, असित सेन, पैडी जयराज, मोहन चोटी, जॉनी व्हिस्की, केदारनाथ सहगल और तरुण बोस काम कर रहे थे। इस फ़िल्म के लिए संगीत सपन-जगमोहन की जोड़ी ने तैयार किया था। संगीत ने इस फ़िल्म की भावप्रवणता और आकर्षण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोहम्मद रफ़ी के गाए "ऐसा तो कभी मुमकिन ही नहीं" और "हँस दो तो मोहब्बत हो तुम" जैसे गीत विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे जबकि "अब तो जाने दो सैयाँ" को आशा भोंसले ने ख़ास अदा से बेहद खूबसूरत तरीके से गाया था।
प्रतिभाशाली कलाकारों और यादगार संगीत के बावजूद इस फ़िल्म के व्यावसायिक प्रदर्शन के बारे में सटीक जानकारी सीमित है। असल में उस दौर का अभिलेख डेटा अक्सर अधूरा या अनुपलब्ध होता है जिससे इस फ़िल्म की व्यावसायिक सफलता का सटीक आकलन करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही समकालीन दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ या समीक्षकों की रेटिंग भी मुश्किल से मिलती हैं जिससे रिलीज़ के समय दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बहुत कम अनुमान मिल पाता है।
इसके बावजूद गुनाह और कानून अपराध और न्याय जैसे विषय को अपना आधार बनाने के चलते उल्लेखनीय फ़िल्म मानी है। निर्देशक बी. आर. इशारा की कहानी कहने की शैली की यह विशेषता रही है। आज इस फ़िल्म की अहमियत इसकी व्यावसायिक कामयाबी से अधिक इसके सिनेमाई और ऐतिहासिक भूमिका से है कि कैसे यह फ़िल्म उस दौर की फ़िल्म निर्माण शैली और कथानक तकनीकों का प्रतिबिंब पेश करती है।
Rao, Anand (Cinematographer), Gunah Aur Kanoon, 1970 | Lobby Card | CinemaEducation | 00816943
1 / 3

Body of Work

Cinematographer
Anand Rao, D. Washerde
Director
Lead Cast Rest
Presented by Personality

Research Centre