Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Gauri (1943) released in 1943, emerged as one of the standout cinematic offerings of its time, securing its place as the seventh highest-grossing Indian film of the year with an impressive box office collection of ₹3,500,000—a significant sum in that era. Directed by the renowned filmmaker Kidar Nath Sharma, the film featured a stellar cast including Monica Desai, Prithviraj Kapoor, Shamim Bano, and a young Raj Kapoor in prominent roles. The music was composed by the legendary Khemchand Prakash, whose melodic score played a crucial role in the film's popularity and emotional impact.
Gauri was not only a commercial success but also a cultural phenomenon, celebrated with a silver jubilee run in multiple theatres across India—a testament to its resonance with contemporary audiences. The film's narrative centres around its titular character, Gauri, a spirited and modern young woman caught in the crosscurrents of societal norms and familial expectations. Her journey unfolds as she navigates the challenges of a traditional marriage and the restrictive confines of a patriarchal society.
Through Gauri's story, the film poignantly explores themes such as gender roles, social conformity, and the emotional turmoil faced by women striving for autonomy in a conservative environment. The conflict between progressivism and tradition is depicted with sensitivity, offering a rare and early cinematic critique of the social pressures exerted on women in pre-independence India.
Adding to its emotional depth, the film featured soulful songs rendered by Brijmala and Shamim Akhtar, who were also part of the ensemble cast. Their voices enriched the film's narrative, bringing authenticity and emotional resonance to the characters they portrayed.
Today, Gauri is remembered not just for its box office success but also for its bold thematic choices, its contribution to socially conscious cinema, and its place in the early careers of several iconic figures in Indian film history.
गौरी (1943) की रिलीज़ के वक्त एक ओर आज़ादी की लड़ाई अपने चरम पर थी तो दूसरी ओर द्वितीय विश्व युद्ध का साया भारत पर भी मंडरा रहा था। ऐसे समय में रिलीज़ हुई गौरी अपने दौर की सबसे प्रभावशाली फ़िल्मों में से एक बनकर सामने आई। इसका निर्माण उस दौर के मशहूर स्टूडियो 'रंजीत मूवीटोन' के बैनर तले हुआ था। यह उस वर्ष टिकट खिड़की पर सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म थी और इसने कुल 35 लाख रुपए की कमाई की। उस दौर के हिसाब से यह एक बड़ी रकम मानी जाती थी। फ़िल्म के निर्देशक उस दौर के प्रसिद्ध फ़िल्मकार किदार नाथ शर्मा थे। इस फ़िल्म में मोनिका देसाई, पृथ्वीराज कपूर, शमीम बानो जैसे कलाकारों के साथ युवा राज कपूर ने भी एक उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म के लिए कर्णप्रिय संगीत खेमचंद प्रकाश ने तैयार किया था, जिनकी मधुर धुनों ने फ़िल्म को लोकप्रियता और भावनात्मक ऊँचाई हासिल करने में ख़ास भूमिका निभाई।
गौरी सिर्फ़ व्यावसायिक रूप से कामयाब रही हो ऐसी बात नहीं, इसने अपने दौर के रुढ़िवादी सामाजिक तौर-तरीकों पर सार्थक टिप्पणी की और दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया। इसने देशभर के कई सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली मनाई जो इस बात का प्रमाण है कि यह फ़िल्म उस दौर में दर्शकों के दिलों तक पहुँचने में कामयाब हुई थी।
इस फ़िल्म की कहानी इसके शीर्षक किरदार गौरी के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। गौरी एक निडर और आधुनिक सोच वाली युवती है। कहानी में उसे सामाजिक स्वीकार्यता और परिवार की अपेक्षाओं के बीच उलझा हुआ दिखाया गया है। जब वह अपने विवाह के भीतर पितृसत्तात्मक समाज के दायरों में बंधे परिवार के रिश्तों से जूझते हुए आगे बढ़ती है तो उसका स्याह अतीत उसके सामने आ जाता है।
गौरी जैसे किरदार की कहानी के माध्यम से फ़िल्म लैंगिक भूमिकाओं के बीच भेद, सामाजिक अनुकूलन के दबाव और एक रूढ़िवादी माहौल में स्वतंत्रता की चाह रखने वाली स्त्री की भावनात्मक पीड़ा को संवेदनशीलता के साथ सिनेमा के पर्दे पर दिखाती है। फ़िल्म में परम्परागत सोच और प्रगतिशील विचार के बीच संघर्ष को बड़ी बारीक़ी के साथ परिस्थितियों में ढालकर दिखाया गया है, जो इस फ़िल्म को विशेष बनाता है। आज़ादी के पूर्व के भारत में एक स्वतंत्रचेता स्त्री कैसे अपनी पहचान और स्वायत्तता हासिल करने के लिए घर और बाहर दोनों मोर्चों पर जूझ रही थी, यह फ़िल्म इसे बखूबी दिखाती है। फ़िल्म की भावनात्मक गहराई को बृजमाला और शमीम अख्तर के गाए भावपूर्ण गीतों ने और सशक्त बनाया। इन दोनों कलाकारों की बेमिसाल गायकी और कुशल अभिनय ने फ़िल्म के कथानक को एक अलग ही किस्म की प्रामाणिकता और संवेदना प्रदान की।
किदार शर्मा की इसी फ़िल्म को आधार बनाकर सन् 1957 में चर्चित फ़िल्मकार गुरु दत्त ने इसका बांग्ला भाषा में रीमेक बनाने की तैयारी की थी। उनकी इस महत्वाकांक्षी फ़िल्म में उनकी पत्नी गीता दत्त शीर्षक भूमिका निभाने वाली थीं। गुरु दत्त की योजना थी अपने सिनेमैटोग्राफ़र वी.के. मूर्ति के साथ मिलकर इसे 'सिनेमास्कोप' में शूट करने की। लेकिन गुरु दत्त और गीता दत्त के निजी संबंधों में आयी उलझनों के चलते इस फ़िल्म के निर्माण की परियोजना कुछ दृश्यों की शूटिंग होने के बाद ही स्थगित कर दी गई।
किदार शर्मा की गौरी को आज सिर्फ़ इसकी व्यावसायिक कामयाबी के लिए नहीं बल्कि उसकी साहसिक विषय-वस्तु, सामाजिक रूप से जागरूक नज़रिए और कई महान कलाकारों के करियर की आरंभिक फ़िल्म के रूप में भी याद किया जाता है।

Body of Work

Research Centre