Garm Coat1955
Introduction
The film stars Balraj Sahni, Nirupa Roy, Jayant, Brahm Bhardwaj, Rashid Khan and Vijayalaxmi. Garam Coat was the inaugural project of Cine Co-operative, a production company founded by Bedi, Balraj Sahni, and actress Geeta Bali in 1954. Unfortunately, the film did not perform well commercially, leading Bedi to return to writing screenplays for other filmmakers, contributing to works like Madhumati (1958) and Anuradha (1960). His next project as a producer came in 1962 with Rungoli.
The film's music was composed by classical singer Pandit Amarnath, with lyrics by Majrooh Sultanpuri. Songs like "Nanhe Re Munne Re Nanhaa Moraa Dole Mori Anganaiyaa", "Ghar Aaja More Raaja More Raaja Aaja", "Zulfonwaale Ko Kyaa Pataa Ghunghat Men Jal Gai Gori", and "Kahiyo Roen Dukhiyaare Jaa Re Panchhi Tu Jaa Re", beautifully rendered by Lata Mangeshkar, were cherished by classical music enthusiasts, though they did not gain widespread popularity among the masses. The black & white film was a failure at the box-office
Garam Coat won the 1956 Filmfare Award for Best Story, a well-deserved recognition for Rajinder Singh Bedi's adaptation.
इस फ़िल्म में बलराज साहनी, निरूपा रॉय, जयंत, ब्रह्म भारद्वाज, राशिद खान और विजयलक्ष्मी मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे थे। गरम कोट निर्माण कंपनी 'सिने को-ऑपरेटिव' के बैनर तले निर्मित पहली फ़िल्म थी। 'सिने को-ऑपरेटिव' निर्माण कंपनी का आरंभ वर्ष 1954 में राजिंदर सिंह बेदी, बलराज साहनी और अभिनेत्री गीता बाली ने मिलकर किया था। पर दुर्भाग्यवश गरम कोट व्यावसायिक रूप से कामयाब नहीं रही, जिसके चलते राजिंदर सिंह बेदी को दोबारा दूसरे फ़िल्म निर्माताओं के लिए पटकथाएँ लिखने के काम पर लौटना पड़ा। इसके बाद के दौर में बेदी ने मधुमति (1958) और अनुराधा (1960) जैसी यादगार फिल्में लिखने में भूमिका निभाई। बतौर निर्माता उनकी अगली फ़िल्म रंगोली (1962) थी।
गरम कोट का संगीत शास्त्रीय गायक पंडित अमरनाथ ने तैयार किया था और इसके लिए गीत मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। लता मंगेशकर के गाए फ़िल्म के "नन्हे रे मुन्ने रे नन्हा मोरा डोले मोरी अंगनइया", "घर आजा मोरे राजा मोरे राजा आजा", "ज़ुल्फों वाले को क्या पता घूँघट में जल गई गोरी" और "काहियो रोए दुखियारे जा रे पंछी तू जा रे" जैसे गीत शास्त्रीय संगीत को चाहनेवाले श्रोताओं को तो बहुत पसन्द आए लेकिन ये गाने आम जनता के बीच ज़्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं कर सके। यह श्वेत-श्याम फ़िल्म टिकट खिड़की पर असफल रही।
पर गरम कोट ने 1956 का सर्वश्रेष्ठ कहानी का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता, जिसे राजिंदर सिंह बेदी द्वारा किये गोगोल की कहानी के उम्दा रूपांतरण का सम्मान कहा जा सकता है।