Introduction
The music also marked an important moment in the career of S. D. Burman's son, R. D. Burman, who was just 17 years old at the time. He assisted his father on the composition of the catchy tune Ae Mere Topi Palat Ke Aa. The lyrics were penned by the legendary Sahir Ludhianvi, who was known for his versatile songwriting. While Ludhianvi is often remembered for his poignant and melancholic songs, as in Dukhi Man Mere, his lighter, playful melodies in Funtoosh also showcased his range.
Additionally, the film's music helped further establish the emotional depth of the relationships in the movie, a theme that resonated with many audiences. The song Dukhi Man Mere especially became iconic for its melancholy and reflective tone, while others captured the lighter, more whimsical moments of life.
Funtoosh also stood out in the context of Sahir Ludhianvi's personal life, as it is speculated that his relationship with poetess Amrita Pritam influenced much of his later work. Their connection, often the subject of speculation, continues to capture the imagination of fans.
इस फ़िल्म का संगीत इसलिए भी ख़ास था कि इसी के साथ संगीतकार सचिन देव बर्मन के युवा बेटे राहुल देव बर्मन ने अपने पिता का धुनों पर साथ देना शुरु किया था। उस समय 'पंचम' सिर्फ़ सत्रह साल के थे। इस फ़िल्म के लिए उन्होंने "ऐ मेरे टोपी पलट के आ" गीत की आकर्षक धुन बनाने में अपने पिता की सहायता की। इस फ़िल्म के लिए गीतों के बोल महान शायर साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, जिनको हिन्दी सिनेमा के सुनहरे दशक के सबसे उम्दा गीत लेखकों में से एक गिना जाता है। वैसे तो साहिर को अक्सर उनके उदासी भरे, शायराना गीतों के लिए याद किया जाता है जैसे कि "दुखी मन मेरे" जैसा गीत, मगर फंटूश में उनके लिखे हल्के-फुल्के, चंचल गीतों के बोल उनकी प्रतिभा की बहुआयामिता दिखाते हैं।
फ़िल्म का संगीत कथानक की भावनात्मक गहराई को और रिश्तों के मर्म को दर्शक के मन तक पहुँचाने में मदद करता है। फ़िल्म का संगीत पक्ष दर्शक के जज़्बातों को गहरे छूता था। ख़ासकर गीत “दुखी मन मेरे” अपनी उदासी और ग़म में डूबे अकेलेपन के समाँ के चलते दर्शकों की स्मृति में अमिट जगह बना गया। फ़िल्म के दूसरे गीत जीवन के हल्के-फुल्के, उल्लास से भरे क्षणों को ज़िन्दा करने में सफल रहे।
फंटूश शायर साहिर लुधियानवी के निजी जीवन के संदर्भ में भी एक ख़ास पड़ाव थी। कवयित्री अमृता प्रीतम के साथ उनके प्रेम संबंध की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। ऐसा कहा जाता है कि अमृता प्रीतम के साथ उनके अधूरे प्रेम संबंध का प्रभाव साहिर के इसके बाद के काम पर बहुत दिखता है। उनके चाहनेवालों को आज भी यह रिश्ता भरमाता है और उनके प्रशंसक इस किस्म की अटकलें लगाते रहते हैं।