Skip to main content
TRIS logo image

Ehsan1954

Ehsan (1954): featured artwork

Introduction

Ehsan (1954) Directed by Rajendra Sharma under the banner of Mohla Films, Ehsan was produced by J. G. Mohla and featured a notable cast including Shammi Kapoor, Munawwar Sultana, Prithviraj Kapoor, Gulab, Naaz, K. N. Singh, and Roopmala. The film is particularly significant for bringing together Prithviraj Kapoor and his son Shammi Kapoor in lead roles—marking the first and only time the legendary father-son duo shared screen space in such capacity. This rare collaboration adds both sentimental and cinematic value, especially within the legacy of Bollywood's Kapoor dynasty.
The musical score, composed by Madan Mohan with lyrics by D. N. Madhok and Kaif Irfani, stands out for its soulful depth. Among its six songs, one track in particular—“Hamen Dil Mein Basa Bhi Lo” sung by Begum Akhtar—was never released commercially, making it a rare gem for collectors and music historians. The soundtrack also features performances by icons Lata Mangeshkar and Asha Bhosle. Two songs gained popularity upon release: Lata's Unki Nazron Ka Vaar and Asha's Ik Baar Keh Do Sajan Tum Mera.
In terms of box office performance, no reliable financial data is available. Ehsan does not appear among the top-grossing Hindi films of 1954—such as Nagin, Mirza Ghalib, Taxi Driver, and Boot Polish—as listed in year-end charts. This absence, combined with limited archival tracking from the era, suggests that Ehsan was likely a modest or average performer commercially, rather than a breakout hit.
एहसान (1954) के निर्देशक राजेन्द्र शर्मा थे और इस फ़िल्म का 'मोहला फिल्म्स' के बैनर तले निर्माता जे. जी. मोहला ने निर्माण किया था। इस फ़िल्म में शम्मी कपूर, मुनव्वर सुल्ताना, पृथ्वीराज कपूर, गुलाब, नाज़, के. एन. सिंह और रूपमाला जैसे उस दौर के प्रमुख कलाकार भूमिकाएँ निभा रहे थे। यह फ़िल्म खास इसलिए मानी जाती है क्योंकि इसमें पहली और आखिरी बार पृथ्वीराज कपूर और उनके मंझले बेटे शम्मी कपूर ने एक साथ किसी फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया। यह दुर्लभ मौका भारतीय सिनेमा के इतिहास में, ख़ासकर कपूर खानदान की सिनेमा से जुड़ी विरासत को ध्यान में रखते हुए खास बन जाता है।
इस फ़िल्म में संगीत दिया था मदन मोहन ने और इसके लिए गीत लिखे थे डी. एन. माधोक व कैफ़ इरफ़ानी ने। इस फ़िल्म को विशेष रूप से गीतों के गहराई लिए जज़्बातों और मधुर संगीत के लिए याद किया जाता है। फ़िल्म के कुल छह गीतों में से बेग़म अख्तर का गाया एक गीत, “हमें दिल में बसा भी लो” कभी व्यावसायिक रूप से रिलीज़ नहीं किया गया और इसके चलते वह संग्रहकर्ताओं और संगीत इतिहासकारों के लिए उनके खज़ाने का एक दुर्लभ रत्न बन गया है। इसके अलावा लता मंगेशकर और आशा भोंसले दोनों के गाए गीत भी इसमें शामिल हैं। लता मंगेशकर का गाया “उनकी नज़रों का वार” और आशा भोंसले का “इक बार कह दो सजन तुम मेरा” फ़िल्म की रिलीज़ के समय काफ़ी लोकप्रिय हुए थे।
फ़िल्म के व्यावसायिक प्रदर्शन की बात करें तो इस फ़िल्म से जुड़े कोई प्रामाणिक वित्तीय आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं। यह सन् 1954 की शीर्ष कमाई करने वाली फ़िल्मों जैसे नागिन, मिर्ज़ा ग़ालिब, टैक्सी ड्राइवर और बूट पॉलिश की सूची में शामिल नहीं रही। इस अनुपस्थिति और उस दौर की अन्य फ़िल्मों से जुड़ी सीमित जानकरी से यह संकेत मिलता है कि एहसान शायद व्यावसायिक रूप से एक औसत या उससे भी कमतर प्रदर्शन करने वाली फ़िल्म रही होगी और इसे कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई।
Sharma, R. (Director), Ehsan, 1954 | Photographic Still | CinemaEducation | 00885121

Body of Work

Research Centre