Do Ustad1959
Introduction
The plot revolves around orphaned brothers Jagannath (Sheikh Mukhtar) and Rajan (Raj Kapoor), who are driven into lives of crime by poverty. Jagannath becomes a hardened criminal leading a double life, while Rajan, unaware of their familial bond, ends up assisting the police in pursuing him. Their paths converge in a gripping climax involving a police chase and a dramatic family reunion.
Filmed over two years, from 1957 to early 1959, Do Ustad was met with moderate critical reception but proved to be a commercial success. It grossed ₹11 million, with a net of ₹5.5 million, and enjoyed a Silver Jubilee run, playing in theatres for over 25 weeks. Despite its box office performance, some critics remained skeptical. Film writer Uma Vasudev, writing in Thought, described it as a "second-grade version of Shree 420," criticizing Raj Kapoor for recycling his familiar persona and finding Sheikh Mukhtar ill-suited to his role—though she praised Madhubala as "delightful."
Raj Kapoor and Madhubala had previously shared the screen in films like Dil Ki Rani (1947) and Amar Prem (1948), and their chemistry remained a highlight here as well.
The film's music, composed by O. P. Nayyar, played a significant role in its popularity. Mohammed Rafi, Asha Bhosle, and Shamshad Begum delivered several hit songs that struck a chord with audiences. Standout tracks include Rik Rik, Tik Tik, Boom Boom Chik and Tere Dil Ka Makaan Saiyan Bada Aalishaan, both lively duets by Rafi and Bhosle. Other memorable numbers include Tu Ladki Main Ladka, Tujhe Dekh Kaleja Dhadka, and the energetic ensemble song Hum Pe Dil Aaya To Bolo Kya Karoge, Humne Tadpaya To Bolo Kya Karoge.
फ़िल्म की कहानी दो अनाथ भाइयों जगन्नाथ (शेख़ मुख्तार) और राजन (राज कपूर) के साथ आगे बढ़ती है। दोनों भाई एक-दूसरे से बिछड़कर गरीबी की मार सह नहीं पाते और अपराध के रास्ते पर चल पड़ते हैं। जगन्नाथ एक खांटी अपराधी बन जाता है और दोहरी ज़िन्दगी जीने लगता है। इधर राजन जो इस बात से अनजान है कि जगन्नाथ उसका भाई है, उसे पकड़वाने में पुलिस की मदद करने लगता है। फ़िल्म का नाटकीय क्लाईमैक्स एक रोमांचक चोर-पुलिस की दौड़ और जज़्बातों से भरे भाइयों के मिलन से मिलकर रचा गया है।
इस फ़िल्म की शूटिंग सन् 1957 से 1959 की शुरुआत तक करीबन दो साल तक चली। दो उस्ताद को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं लेकिन यह व्यावसायिक रूप से कामयाब फ़िल्म रही। टिकट खिड़की पर इसने 1 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई की, जिसमें से 55 लाख का शुद्ध मुनाफ़ा रहा। यह फ़िल्म अपने दौर की सिल्वर जुबली हिट बनी और कई सिनेमाघरों में इसने 25 हफ़्ते से अधिक समय तक व्यवसाय किया। हालाँकि टिकट खिड़की पर मिली कामयाबी के बावजूद कुछ आलोचक इसे बेहतर फ़िल्म का दर्जा देने को तैयार नहीं थे। सिनेमा समीक्षक उमा वासुदेव ने 'थॉट' नामक अंग्रेज़ी पत्रिका में फ़िल्म पर लिखते हुए इसे “श्री 420 की घटिया नकल” कहकर इसकी आलोचना की और कहा कि राज कपूर पर्दे पर अपनी वही पुरानी छवि को ढो रहे हैं। उन्होंने शेख़ मुख्तार की यह कहकर आलोचना की कि वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त चयन नहीं थे। लेकिन मधुबाला की तारीफ़ करते हुए उमा ने उन्हें “आकर्षक” कहा।
राज कपूर और मधुबाला इससे पहले दिल की रानी (1947) और अमर प्रेम (1948) जैसी फ़िल्मों में साथ नज़र आ चुके थे और इस फ़िल्म में भी उनकी जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही।
दो उस्ताद के लिए संगीत तैयार किया था नामी संगीतकार ओ. पी. नैय्यर ने और फ़िल्म का संगीत इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ी वजह रहा। मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले और शमशाद बेगम की आवाज़ों में फ़िल्म में कई ऐसे गाने शामिल थे जो दर्शकों को बेहद पसन्द आए। फ़िल्म के प्रमुख गीतों में रफ़ी और आशा के गाए “रिक रिक, टिक टिक, बूम बूम चिक” और “तेरे दिल का मकान, सैंया बड़ा आलीशान” जैसे खिलंदड़ गीत शामिल हैं। फ़िल्म के अन्य यादगार गीतों में “तू लड़की मैं लड़का, तुझे देख कलेजा धड़का” और सामूहिक गायकी के जोश से भरा “हम पे दिल आया तो बोलो क्या करोगे, हमने तड़पाया तो बोलो क्या करोगे” जैसे गाने शामिल हैं।
Body of Work
Research Centre
Related
3