Introduction
The film's narrative, however, was considered clichéd by critics. Raj Kapoor played Pyarelal, a simple, naive young man who was orphaned at birth and raised by a kind Muslim landlady, Fatima (Lalita Pawar), who treated him as her own son. During a journey, he meets and falls in love with Kamini Gupta (Saira Banu). Unexpectedly, her guardian, Sir Mayadas (Kamal Kapoor), is revealed to be Pyarelal's biological father. The plot takes a dramatic turn when Pyarelal is arrested for murder. While everyone finds it hard to believe that such a gentle soul could commit a violent act, their assumptions are shattered when he confesses in court and demands the death penalty.
Despite the storyline being described by critics as a "major letdown," the film drew audiences and managed to do well at the box office.
Diwana is also remembered for its memorable music by Shankar-Jaikishan, with lyrics penned by Hasrat Jaipuri and Shailendra. Several songs from the film remain popular, such as the Mukesh solos Diwana Mujhko Log Kahein, Jisne Tumhe Chand Si Surat, and Hum To Jate Apne Gaon. Another noteworthy song is Tumhari Bhi Jai Jai, rendered as solos by both Mukesh and Sharda.
Sharda, rumored to be Jaikishan's favorite, was occasionally preferred over the reigning melody queens Lata Mangeshkar and Asha Bhosle. While Sharda's distinctive nasal tone found a limited following, she never achieved the level of success enjoyed by the Mangeshkar sisters, who dominated the Indian film music industry with their divine voices, immense talent, and relentless dedication.
हालाँकि फ़िल्म की कहानी को आलोचकों ने घिसा-पिटा और दोहरावों से भरा बताया। फ़िल्म में राज कपूर ने प्यारेलाल नाम युवक का किरदार निभाया है जिसे जन्म के समय ही अनाथ छोड़ दिया गया था। प्यारेलाल को फ़ातिमा (ललिता पवार) नामक एक दयालु मुस्लिम मकान-मालकिन ने पाला-पोसा है और अपने बेटे की तरह स्नेह दिया। प्यारे जवान होता है। एक सफ़र के दौरान प्यारे की मुलाकात कमिनी गुप्ता (सायरा बानो) नामक एक लड़की से होती है और वह उसे अपना दिल दे बैठता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब कमिनी के संरक्षक सर मायादास (कमल कपूर) ही प्यारेलाल के असली पिता निकलते हैं। इसके आगे कहानी फिर पलटती है, जब प्यारेलाल पर हत्या का आरोप लगता है। कोई यह मानने को तैयार नहीं कि प्यारे जैसा इतना सीधा-सादा इंसान हत्या जैसे संगीन ज़ुर्म को अंजाम दे सकता है। लेकिन अदालत में प्यारेलाल खुद अपना अपराध कबूल कर लेता है और स्वयं के लिए मृत्युदंड की माँग करता है। उसकी यह पुकार सुनकर सभी स्तब्ध रह जाते हैं।
भले ही इस फ़िल्म की कहानी को आलोचकों ने 'निराशाजनक' कहा हो, फिर भी यह दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही और इसने टिकट खिड़की पर अच्छा व्यवसाय किया।
दीवाना को इसके मधुर संगीत के लिए भी याद रखा जाता है। इस फ़िल्म के लिए संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था और गीतों के बोल लिखे थे हसरत जयपुरी तथा शैलेन्द्र ने। इस फ़िल्म के कई गीत आज भी याद किये जाते हैं जैसे मुकेश के गाए एकल गीत, “दीवाना मुझको लोग कहें”, “जिसने तुम्हें चाँद सी सूरत” और “हम तो जाते अपने गाँव”। फ़िल्म में एक और उल्लेखनीय गीत “तुम्हारी भी जय जय” था जिसे मुकेश और शारदा दोनों की आवाज़ों में अलग-अलग एकल गीत के बतौर रिकॉर्ड किया गया था।
शारदा के बारे में माना जाता था कि वे जयकिशन जी की पसन्दीदा गायिका हैं। ऐसे में कभी-कभी वे लता मंगेशकर और आशा भोंसले जैसी उस दौर की नामचीन गायिकाओं की जगह शारदा को प्राथमिकता देकर उनसे गाना गवा लिया करते थे। हालाँकि शारदा के अनुनासिक स्वर को चाहनेवाले थोड़े थे और वह पार्श्वगायन में मंगेशकर बहनों को हासिल ऊँचाइयों को कभी नहीं छू सकीं। जबकि मंगेशकर बहनों ने अपने दैवी स्वरों, विलक्षण प्रतिभा और अथक समर्पण से भारतीय फ़िल्म संगीत की दुनिया पर दशकों तक राज किया।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1