Skip to main content
TRIS logo image
Daaera (1953): title artwork
Daaera (1953): featured artwork

Introduction

Kamal Amrohi's Daaera is a melancholic film starring Meena Kumari and Nasir Khan, loosely inspired by Amrohi's own love story with Meena Kumari. The narrative revolves around a young woman trapped in a mismatched marriage with an older man, and a young man who falls deeply in love with her. Set against a backdrop of loud silences and a soulful soundtrack composed by Jamal Sen, Daaera unfolds as a deeply emotional meditation on love, loss, and constraints imposed by the society.
The film engages with critical social debates from the Indian public sphere, such as women's education, the age of consent, and widow remarriage.

The film brings these issues to life through its depiction of a woman's suffering in a forced marriage. Daaera offers a human face to several women subjected to such unions, conditioned to accept the imposed duties and to passively obey their much older husbands. The film is heralded as a powerful critique of societal norms and a deeply moving reflection on the silent suffering of women, highlighting contemporary Indian cinema's engagement with social reform.
मीना कुमारी और नासिर खान के अभिनय से सजी कमाल अमरोही की दायरा एक उदासी से भरी फ़िल्म है जिसका कथानक खुद कमाल अमरोही की मीना कुमारी के साथ चली प्रेम-कहानी से मिलता है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बेमेल शादी एक अधेड़ उम्र के इंसान के साथ हो गई है। फिर एक नौजवान इस युवती को दिलोजान से चाहने लगता है। जमाल सेन के भावपूर्ण संगीत और बोलती हुई खामोशी से रचा इसका ध्वनिचित्र फ़िल्म के असर को और बढ़ाता है। चाहत, बलिदान, वफ़ा और प्यार के रिश्तों पर समाज द्वारा खींची लकीरों से बनी दायरा की कहानी दर्शक को इन भावनाओं की गहराइयों में ले जाती है।

यह फ़िल्म स्त्रियों की शिक्षा, निर्णय की सही उम्र और विधवा पुनर्विवाह जैसी भारत के सार्वजनिक वृत्त की कुछ ख़ास सामाजिक बहसों को उठाती है। इच्छा के विरुद्ध किए गए बेमेल विवाह में कैद एक स्त्री की तड़प को दिखाते हुए यह फ़िल्म इन मुद्दों को सिनेमा के पर्दे पर ले आती है। दायरा ऐसी कई महिलाओं की पीड़ा को आवाज़ देती है जो इसी तरह के बेमेल विवाहों में फंसी चुपचाप उसे कर्तव्य मानकर निभा रही हैं और अपने अधेड़ उम्र के पतियों की हुक्म की गुलाम हैं। इस फिल्म को तत्कालीन सामाजिक मानदंडों की एक सशक्त आलोचना मानकर पढ़ा जा सकता है। स्त्री की अबोली पीड़ा को वाणी देने वाली यह फ़िल्म समकालीन भारतीय सिनेमा के सामाजिक बदलाव के वाहक वाले रूप का बेहतर उदाहरण है।
Mukadam, M.W (Cinematographer), Daaera, 1953 | Photographic Still | CinemaEducation | 00884777
1 / 2

Body of Work

Choreographer
Cinematographer
Dialogue Writer
Director
Lead Cast Rest
Music Director
Producer
Screenplay Writer
Story Writer

Research Centre