Skip to main content
TRIS logo image
Bullet (1976): title artwork
Bullet (1976): featured artwork

Introduction

Bullet (1976), adapted from James Hadley Chase's thrilling novel Just Another Sucker, was an action-packed film that marked another collaboration between the Anand brothers, Vijay Anand and Dev Anand. This partnership had previously delivered iconic films like Guide (1965), Jewel Thief (1967), and Johny Mera Naam (1970). However, Bullet failed to capture the same magic as its predecessors.

In Bullet, Dev Anand played the role of plainclothes Inspector Dharam Dev, while Parveen Babi starred opposite him as his love interest. Despite the star power, the chemistry between the lead pair was largely unconvincing, which affected the film's overall appeal. Written by Suraj Sanim, the film was produced to commemorate the twenty-fifth anniversary of the Anand brothers' production company, Navketan. It boasted a stellar supporting cast, including Kabir Bedi, Sonia Sahni, Shreeram Lagoo and Rakesh Roshan, but their performances could not compensate for the lacklustre central romance.

Although the film's plot—full of twists and turns as the protagonist hunts down a notorious underworld don—had the potential for an engaging thriller, Bullet struggled to capture the audience's attention. Its music, composed by the legendary R. D. Burman, was memorable and remains a highlight of the film. However, the lack of emotional depth and weaker execution ultimately led to its commercial failure.

Bullet also marked the final collaboration between the Anand brothers, making it a bittersweet conclusion to their creative partnership in filmmaking. Despite its notable music and the presence of talented actors, the film did not live up to the expectations set by their earlier successes, leaving it as a forgotten chapter in Hindi film thriller genre.

बुलेट (1976) की कहानी रहस्य-रोमांच से भरे उपन्यास लिखने वाले बीसवीं सदी के सबसे मशहूर अंग्रेज़ लेखक जेम्स हैडली चेज़ के रोमांचक उपन्यास 'जस्ट एनदर सकर' पर आधारित थी। मारधाड़ से भरपूर यह रोमांचक फ़िल्म दोनों आनंद बंधुओं, विजय आनंद और देव आनंद के बीच रचनात्मक साझेदारी की शृंखला में एक और कड़ी रही। लेकिन इस जुगलबन्दी की इससे पहले आई यादगार और सफल फ़िल्मों जैसे गाइड (1965), ज़्वैल थीफ़ (1967) और जॉनी मेरा नाम (1970) की तरह बुलेट दर्शकों पर वैसा जादू चलाने में कामयाब नहीं रही।
फ़िल्म में देव आनंद सादे कपड़े पहनने वाले पुलिस इंस्पेक्टर धरम देव की भूमिका में थे और अभिनेत्री परवीन बॉबी उनकी प्रेमिका की भूमिका में थीं। ऐसी दमदार सितारा जोड़ी होने के बावजूद दोनों के बीच पर्दे पर केमिस्ट्री फ़ीकी रही और यह फ़िल्म की टिकट खिड़की पर नाकामयाबी की एक बड़ी वजह बना। बुलेट के लेखक सूरज सनीम थे और यह फिल्म आनंद बंधुओं की प्रोडक्शन कंपनी 'नवकेतन' की पच्चीसवीं सालगिरह के उत्सव के मौके पर बनाई गई थी। फ़िल्म में उस दौर के कई नामी सहायक अभिनेताओं जैसे कबीर बेदी, सोनिया साहनी, श्रीराम लागू और राकेश रोशन ने काम किया, लेकिन उनका उम्दा अभिनय भी नायक-नायिका के बीच पर्दे पर नीरस दिखते रोमांस की भरपाई नहीं कर सका।
एक कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन की तलाश में जुटे नायक की कहानी पर बुना गया फ़िल्म का कथानक मनोरंजक थ्रिलर फ़िल्म होने की पूरी काबिलियत रखता था, पर इसके बावजूद बुलेट दर्शकों का ध्यान खींचने में विफल रही। नामी संगीतकार आर. डी. बर्मन का यादगार संगीत सुननेवालों के आकर्षण का केंद्र रहा लेकिन कहानी में भावनात्मक गहराई की कमी और निर्माण की कमज़ोरियाँ फ़िल्म को आर्थिक नाकामयाबी के रास्ते पर ले गईं।
बुलेट की नाकामयाबी के साथ आनंद बंधुओं, देव आनंद और विजय आनंद के बीच रचनात्मक साझेदारी का सिलसिला भी थम गया। साठ और सत्तर के दशक में इस रचनात्मक सफ़र ने हमें कई यादगार फ़िल्में दीं, तो कुछ असफलताएँ उनके भी हाथ लगीं। यादगार संगीत और प्रतिभाशाली अभिनेताओं की उपस्थिति के बावजूद यह फिल्म आनंद बंधुओं की पिछली सफलताओं से बनी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और हिन्दी सिनेमा की थ्रिलर शैली की फ़िल्मों की सूची में एक अनाम सी उपस्थिति बनकर रह गई।
Mistry, Jal (Cinematographer), Bullet, 1976 | Lobby Card | CinemaEducation | 00783191
1 / 3

Body of Work

Art Director
Assistant Directors
Banner
Choreographer
Cinematographer
Dialogue Writer
Executive Producer
Lyricist
Music Director
Producer
Publicity Designer
Re recording
Screenplay Writer
Still Photographer
Story Writer

Research Centre