Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Bombay by Nite (1969) Directed and written by A. Shamsheer, the film featured a cast that included Sanjeev Kumar, Ramesh Deo, Prithviraj Kapoor, Kumkum, Asit Sen, Bela Bose, Mohan Choti, Lata Sinha, Heera Sawant, and Johnny Whisky. The film centered on a journalist (played by Ramesh Deo) who becomes entangled with gangsters and crosses paths with a scientist who gives him a magical ring that grants him the power of invisibility.
Blending crime, fantasy, and comedy, the film includes several humorous sequences, most notably a scene where a motorcycle moves on its own while the pillion rider, played by Rajendranath, remains hilariously suspended in place.
The music, composed by Iqbal Qureshi with lyrics by Upendra, did not meet expectations but still offered a few memorable tunes. Notable songs include Dheere Dheere sung by Kishore Kumar & Sulakshana Pandit, Husn-E-Baharan Tauba by Sharda & Chorus, Baharon Ne Kiye Sajde by Mukesh, Khubsurat Badan by Mahendra Kapoor, Krishna Kalle, Sharda & Chorus, Yeh Shaam Behakti Shaam by Krishna Kalle and Kaun Si Manzil Pe by Suman Kalyanpur.
Despite its intriguing premise and star-studded cast, it was not a commercial success and is generally considered an average film. The available print quality is subpar, and while the movie can be found online, it remains a lesser-known and largely overlooked entry in Hindi cinema.
बॉम्बे बाय नाइट (1969) के लेखक और निर्देशक ए. शमशीर थे। इस फ़िल्म में संजीव कुमार, रमेश देव, पृथ्वीराज कपूर, कुमकुम, असित सेन, बेला बोस, मोहन चोटी, लता सिन्हा, हीरा सावंत और जॉनी व्हिस्की जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे थे। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे पत्रकार (रमेश देव) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपराधियों के चंगुल में फंस जाता है। इसी चक्कर में वह एक वैज्ञानिक से जा टकराता है। वैज्ञानिक उसे एक ऐसी अंगूठी देता है जिसे पहनकर वह अदृश्य हो सकता है।
अपराध, फ़ैंटेसी और कॉमेडी के मिश्रण से बुनी इस फ़िल्म की कहानी में कई हास्य से भरे दृश्य हैं। इनमें सबसे उल्लेखनीय वह दृश्य है जिसमें एक मोटरसाइकिल अपने आप चलने लगती है और उसकी पिछली सीट पर बैठा राजेंद्र नाथ द्वारा निभाया किरदार मज़ाकिया ढंग से हवा में झूलता रहता है।
फ़िल्म में संगीत इक़बाल कुरैशी का था और गीत उपेंद्र ने लिखे थे। फ़िल्म के गाने उम्मीद के मुताबिक लोकप्रिय तो नहीं हुए लेकिन फिर भी उनमें कुछ यादगार धुनें शामिल रहीं। फ़िल्म के चंद उल्लेखनीय गीत किशोर कुमार और सुलक्षणा पंडित का गाया युगल गीत "धीरे धीरे", शारदा और कोरस की आवाज़ों में "हुस्न-ए-बहारां तौबा", मुकेश के स्वर में "बहारों ने किए सजदे", महेंद्र कपूर, कृष्णा काले, शारदा और कोरस की आवाज़ों में "खूबसूरत बदन", कृष्णा काले का गाया "ये शाम बहकती शाम" और सुमन कल्याणपुर के स्वर में "कौन सी मंज़िल पे" रहे।
दिलचस्प कहानी और कई सितारों से सजी होने के बावजूद यह फ़िल्म व्यावसायिक रूप से कामयाब नहीं रही और इसे सामान्य स्तर की फ़िल्मों में गिना गया। इसके उपलब्ध प्रिंट की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी नहीं। हालाँकि यह फ़िल्म देखने के लिए ऑनलाइन मिल जाती है, पर इसे हिन्दी सिनेमा इतिहास की अपेक्षाकृत अनजानी और लगभग भुला दी गई रचनाओं में गिना जाने लगा है।
Shamsheer, A. (Director), Bombay By Nite, 1976 | Photographic Still Mounted on Lobby Card | CinemaEducation | 00764748

Body of Work

Research Centre