Banwra1950
Introduction
One of Banwra's most enduring legacies lies in its music, composed by Krishan Dayal. The film featured several iconic songs that captured the hearts of audiences, showcasing the voices of some of the greatest playback singers of the era. Mohammed Rafi lent his powerful voice to standout tracks like Sahil Jo Dubo De Kashti and the hauntingly beautiful Shama Jalti Hai To Parwane Chale Aate Hain, the latter being a duet with the legendary Geeta Dutt.Geeta Dutt also delivered a string of emotive performances with songs such as Meri Duniya Ki Shayad, Do Din Ka Mela Hai, and the energetic Aaja Aaja Aaja Aaja. Her versatility and vocal expressiveness were evident throughout the soundtrack.
Though Lata Mangeshkar had already begun her career in the 1940s with songs like Mata Ek Sapoot for the Marathi film Gaja Bhau (1944) and Paa Lagoon Kar Jori for the Hindi film Aap Ki Seva Mein (1946), Banwra marked an early milestone in her ascent as a dominant force in Indian playback singing. Her solo renditions in the film— Shama Jalti Hai To (solo version) and Zulmi Naina Balam Ke—were well received and hinted at the remarkable journey that lay ahead for the singer who would go on to rule the music industry for over five decades.
Another popular number from the film was Is Dil Ka Bangla Khali sung by Shamshad Begum, a stalwart in her own right. Her earthy, resonant voice added a distinct charm to the song and contributed to the overall richness of the soundtrack.
In retrospect, Banwra stands not just as a film of cinematic value, but also as a significant chapter in the history of Hindi film music, bringing together a powerhouse of talent that shaped the golden era of Bollywood.
लेकिन बावरा की सबसे यादगार विरासत इसका संगीत है। इसके लिए संगीत कृष्ण दयाल ने रचा था। फ़िल्म में उस दौर के कई चर्चित गीत शामिल रहे जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। उस दौर के कुछ सबसे शानदार गायकों ने अपनी आवाज़ देकर इन गीतों को भावनात्मक ऊँचाई दी। मोहम्मद रफ़ी ने साहिल जो डुबो दे कश्ती और शमा जलती है तो परवाने चले आते हैं जैसे गीतों में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। इनमें से दूसरा गीत गीता दत्त के साथ गाया उनका एक दिल को छू लेनेवाला युगल गीत था। उनकी आवाज़ की भावनात्मक गहराई भुलाए नहीं भूलती। इसके साथ गीता दत्त ने दर्द भरे मेरी दुनिया की शायद, दो दिन का मेला है और जोशीले आजा आजा आजा जैसे गीतों में अपनी गायकी की विविधतारंगी छटा बिखेरी और अपनी आवाज़ की बहुआयामिता का शानदार प्रदर्शन किया।
हालाँकि लता मंगेशकर ने 1940 के दशक में ही मराठी फ़िल्म गजा भाऊ (1944) के लिए माता एक सपूत और हिन्दी फ़िल्म आप की सेवा में (1946) के लिए पा लागूँ कर जोरी जैसे गीतों के साथ फ़िल्मी गायकी में अपना करियर शुरू कर दिया था, बावरा उनके एक पार्श्वगायिका के तौर पर आगे बढ़ने जाने का रोशन सबूत थी। फ़िल्म में उनके गाये गीतों शमा जलती है तो (एकल गीत) और जुल्मी नैना बलम के को श्रोताओं ने खूब सराहा। यह तारीफ़ें इस बात का शुरुआती संकेत थीं कि एक महान कलाकार का बहुत लम्बा चलने वाला रचनात्मक कामयाबी का सफ़र यहाँ से शुरु हो रहा है। एक ऐसा अभूतपूर्व सफ़र, जिसमें वह पाँच दशकों तक सिनेमाई पार्श्वसंगीत की दुनिया पर एकछत्र राज करेंगी।
इस फ़िल्म का एक और लोकप्रिय गीत था इस दिल का बंगला खाली जिसे शमशाद बेग़म ने गाया था। अपनी गहराई लिए और गूंजती आवाज़ के साथ शमशाद बेग़म ने इस गीत को एक खास आकर्षण दिया, जिससे पूरी फ़िल्म के संगीत को एक समृद्धि मिली।
आज की दहलीज़ पर खड़े होकर इतिहास में देखें तो बावरा न सिर्फ़ सिनेमाई दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फ़िल्म थी, बल्कि हिन्दी फ़िल्मी संगीत के इतिहास में भी इसे भुलाना मुश्किल है। सिनेमाई गायकी के क्षेत्र की ऐसी महान प्रतिभाएँ इस फ़िल्म के लिए साथ आती हैं, जिन्होंने आगे जाकर हिन्दी सिनेमा के स्वर्ण युग की नींव रखी।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1