Ashiana1952
Introduction
Based on a story by Arjun Dev Rashk, Ashiana unfolds in a picturesque village surrounded by hills. Childhood sweethearts Raju and Gaura have been in love since they were young, dreaming of a life together. However, their bond is threatened by Jeevan, a mutual friend who becomes obsessed with Gaura. Jeevan poisons her father and attempts to turn Raju against his own brother. When he tries to assault Gaura, Raju kills him in her defense and is imprisoned for murder.
Gaura's father, unwilling to let his daughter marry a convicted man, tries to arrange her marriage with another suitor. In distress, Gaura accidentally falls into a lake and dies. Her body is never recovered, and Raju, unaware of her death, refuses to believe she is gone. He finds a childhood toy he once made for her—a symbol of their love—and begins to imagine her presence through it, talking to her as though she were still alive. The film poignantly portrays how love can transcend death.
Aashiana was well-received both critically and commercially. Its music—featuring timeless songs like Sama Hai Bahar Ka, Mera Qarar Leja, and Tum Chand Ke Saath Chale Aao—remains popular. While Raj Kapoor and Nargis's real-life relationship has long been the subject of speculation, their onscreen chemistry reflected a deep emotional connection that added authenticity to their performances.
आशियाना फ़िल्म के लिए संवाद उमेश माथुर ने लिखे थे और इसकी पटकथा अर्जुन देव रश्क की लिखी कहानी पर आधारित थी। कहानी की शुरुआत खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे एक सुंदर से गाँव से होती है। बचपन में साथ खेलकर बड़े हुए राजू और गौरा एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ जीवन बिताने के सपने देखते हैं। लेकिन उनके प्रेम के रास्ते में उनका ही दोस्त जीवन आ खड़ा होता है। जीवन भी गौरा के आकर्षण में पागल है। गौरा को पाने के लालच में वह उसके पिता को ज़हर दे देता है और राजू को उसके अपने भाई से लड़वाने का षड़यंत्र रचता है। पर जब जीवन अपने पागलपन में गौरा पर हमला करता है तो राजू गौरा को बचाने की कोशिश करते हुए जीवन की हत्या कर देता है। राजू को जीवन की हत्या के आरोप में जेल हो जाती है।
अब गौरा के पिता ये नहीं चाहते कि उनकी बेटी एक अपराधी से शादी करे, इसलिए वे उसका विवाह किसी और से तय कर देते हैं। गौरा इसे सह नहीं पाती और दु:ख में तड़पती हुई वो भूलवश झील में गिर जाती है। इस दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है, लेकिन उसका शव बरामद नहीं होता। इधर राजू, जो उसकी मृत्यु से अनजान है, यह मानने से इनकार कर देता है कि गौरा अब इस दुनिया में नहीं रही। वह गौरा के लिए बचपन में बनाया एक खिलौना उठा लेता है। यह खिलौना उनके बचपन के प्रेम का प्रतीक है। इसी खिलौने में वो गौरा की उपस्थिति देखने लगता है। राजू उस खिलौने से ऐसे बात करता है जैसे गौरा अब भी जीवित हो। इस फ़िल्म का मार्मिक संदेश जीवन और मृत्यु के बंधनों से परे जाकर सच्चे प्रेम की खोज में छिपा है।
आशियाना को समीक्षकों और दर्शकों दोनों का प्यार मिला। इसका संगीत भी लोकप्रिय हुआ। फ़िल्म के "समां है बहार का", “मेरा करार ले जा” और "तुम चाँद के साथ चले आओ" जैसे सदाबहार गीत आज भी लोकप्रिय हैं। भले ही असल ज़िन्दगी में राज कपूर और नर्गिस के बीच रिश्ते को लेकर अटकलें लगती रही हों, पर्दे पर उनका तालमेल एक गहरे भावनात्मक नेह को दिखाता है और यह नेह का धागा उनके अभिनय को और गहराई देता है।