Introduction
The narrative follows Shankar (Ashok Kumar), who, after witnessing his father's disappointing death in poverty, works tirelessly to become a successful mill owner. In contrast, his brother Madhu (Mehmood) chooses a simpler life, running their late father's tea stall. This contrast between the two brothers is central to the film, but is undermined by the sheer number of unrelated subplots and characters.
The music, however, is a standout feature of the film. Composed by Chitragupta, the soundtrack boasts memorable melodies, including the hauntingly beautiful Dil Ka Diya Jala Ke Gaya sung by Lata Mangeshkar. Other notable tracks include Mohammad Rafi's Mujhe Dard-e-Dil Ka Pata Na Tha and Lata Mangeshkar's Mile Toh Phir Jhuke Nahin Nazar Wohi Pyaar Ki—songs that continue to resonate long after the film's release.
फ़िल्म की कहानी शंकर (अशोक कुमार) के किरदार के साथ आगे बढ़ती है। शंकर ने अपने पिता की मुफ़लिसी से भरी मौत देखी है और वो किसी भी तरह इस गरीबी के चक्र से निजात पाना चाहता है। अपनी लगन और मेहनत के दम पर वो एक कामयाब मिल का मालिक बन जाता है। पर इसके बिल्कुल उलट उसके भाई मधु (महमूद) का जीवन है, जो अपने स्वर्गीय पिता की चाय की दुकान चलाने का फ़ैसला करता है और सादा जीवन चुनता है। दोनों भाइयों के किरदारों बीच के इस द्वैध में ही फ़िल्म की कहानी का मूल तनाव छिपा है, लेकिन फ़िल्म अनेक असंगत लगती उपकथाओं और किरदारों की भरमार से मूल कथा का असर नष्ट कर देती है।
पर संगीतकार चित्रगुप्त का संगीत इस फ़िल्म की यादगार उपलब्धि है, ख़ासकर लता मंगेशकर का गाया बेहद खूबसूरत और मार्मिक गीत "दिल का दिया जला के गया" भुलाया नहीं जा सकता। दूसरे उल्लेखनीय गानों में मोहम्मद रफ़ी का गाया "मुझे दर्द-ए-दिल का पता न था" और लता मंगेशकर का गाया "मिले तो फिर झुके नहीं नज़र वही प्यार की" याद किए जा सकते हैं। ये गीत आज भी चाहनेवालों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।
Body of Work
Research Centre
Related
4