Aaj Ka Hindustan1940
Introduction
The film's main attraction was its lead Prithviraj Kapoor, the patriarch of the Kapoor family. Kapoor holds a unique place in the history of Hindi cinema. With four generations of his family contributing to the film industry, his legacy has left an indelible mark. His own journey began in the silent film era, and he went on to play a supporting role in India's first talkie, Alam Ara (1931). Known for his exceptional versatility, Kapoor was equally at home on stage as he was in front of the camera, honing his craft in both mediums. His dedication to the performing arts made him also join the Grant Anderson Theater Company during its stay in Bombay.
As a respected figure in Indian cinema, Prithviraj Kapoor's contributions were acknowledged by the Government of India, which awarded him the prestigious Padma Bhushan in 1969 and the Dadasaheb Phalke Award in 1971. His performances, particularly in films like Aaj Ka Hindustan, and later in Sikandar and the iconic Mughal- E-Azam to name a few, helped elevate him to stardom and solidified his position as one of the foremost actors of his time. The success of Aaj Ka Hindustan was one of many triumphs in his career, helping to cement his place as a leading figure in the industry.
Kapoor's influence continues to resonate today, with his descendants—his son Raj Kapoor and grandsons like Randhir Kapoor, Rishi Kapoor, and Kareena Kapoor Khan—remaining key players in Bollywood, ensuring the enduring legacy of the Kapoor family in Indian cinema.
इस फ़िल्म का सबसे प्रमुख आकर्षण इसके मुख्य अभिनेता पृथ्वीराज कपूर हैं, जिनसे हिन्दी सिनेमा का 'प्रथम परिवार' कहे जाने वाले कपूर खानदान की शुरुआत होती है। पृथ्वीराज कपूर हिन्दी सिनेमा इतिहास में ख़ास जगह रखते हैं। उनके खानदान की चार पीढ़ियाँ फ़िल्म उद्योग में सक्रिय रही हैं और उनकी विरासत ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। खुद पृथ्वीराज कपूर का अभिनय का सफ़र मूक सिनेमा के दौर में शुरू हुआ था और फिर उन्होंने भारत की पहली बोलती फ़िल्म या टॉकी आलम आरा (1931) में भी एक सहायक भूमिका
निभाई।
अपनी अदम्य बहुमुखी प्रतिभा के लिए विख्यात कपूर कैमरे के सामने जितने सहज थे, रंगमंच पर भी उतने ही प्रभावशाली थे और दोनों माध्यमों में उन्होंने अपनी अभिनय कला को निखारा। सिनेमा उद्योग का बड़ा सितारा बनने के बाद भी रंगमंच उनका पहला प्यार रहा। यह नाट्य कला के प्रति उनका समर्पण ही था, जिसने उन्हें बम्बई प्रवास के दौर में 'ग्रांट एंडरसन थिएटर कंपनी' का हिस्सा बनाया।
भारतीय सिनेमा की सम्मानित उपस्थिति पृथ्वीराज कपूर के कला क्षेत्र में विस्तृत योगदान को रेखांकित करते हुए भारत सरकार उन्हें 1969 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान और 1971 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। आज का हिंदुस्तान से लेकर सिकंदर (1941) और बाद में यादगार फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म (1960) में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें सितारा हैसियत तक पहुँचा दिया और वे अपने दौर के शीर्ष अभिनेताओं की सूची में शुमार होने लगे। आज का हिंदुस्तान की कामयाबी उनके अभिनय करियर में एक मील का पत्थर थी।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर, शशि कपूर और शम्मी कपूर तथा बाद में उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी और चौथी पीढ़ी में हुए पोते-पड़पोते और पड़पोतियाँ जैसे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर कपूर आदि आज भी हिन्दी सिनेमा के सबसे ख़ास चमकते सितारे बने हुए हैं और
भारतीय सिनेमा में कपूर खानदान की विरासत मज़बूती के साथ आगे बढ़ रही है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1