Introduction
The story centres on Kewal, a man deeply passionate about theater, who is in search of the perfect leading lady for his play. The narrative, told through flashbacks, draws inspiration from Orson Wells' Citizen Kane in terms of its structure. It begins as Kewal, newly married, ascends the stairs to present himself to his eagerly awaiting bride, played by Nigar Sultana.
Although Aag did not achieve major commercial success and performed modestly at the box office, it garnered positive reviews from critics. As a director, Raj Kapoor achieved his first major hit with Barsaat the following year, in 1949.
The film's music, composed and conducted by Ram Ganguly, was another highlight. Popular songs like Dekh Chand Ki Or, Dil Toot Gaya Ji, Kahe Koyal Shor Machaye Re, and Raat Ko Ji Chamke Tare resonated with audiences, but it was the song Zinda Hoon Iss Tarah that particularly stood out and remains beloved today. For his subsequent film Barsaat, Kapoor collaborated with the legendary music duo Shankar–Jaikishan, whose compositions became a defining feature of R.K. Films.
इस फ़िल्म के साथ ही राज कपूर और नर्गिस की अमर सिनेमाई जोड़ी बनती है जो आगे एक दर्जन से अधिक फ़िल्मों में साथ नज़र आई और पर्दे से अलग हटकर भी जिनके प्रेम से जुड़े प्रसंग सदा खबरों का हिस्सा बने रहे। हालांकि आग में नर्गिस शुरुआती लगभग 80 मिनट के बाद पर्दे पर दिखाई देती हैं, लेकिन राज कपूर के साथ उनका रोमांस पर्दे पर अमर हो गया।
फ़िल्म की कहानी रंगमंच के प्रति जुनूनी एक ऐसे नौजवान केवल (राज कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने नाटक के लिए अपनी ख्वाबों की नायिका की तलाश में है। कई फ्लैशबैक के ज़रिए सुनाई गई फ़िल्म की पटकथा अपनी संरचना में चालीस के दशक में बनी निर्देशक ऑरसन वेल्स की अमेरिकी क्लासिक फ़िल्म
सिटिजन केन (1941) से प्रभावित है। फ़िल्म की शुरुआत नौजवान केवल के किरदार से होती है, जो शादी के फ़ौरन बाद नवविवाहिता दुल्हन (निग़ार सुल्ताना) का घूँघट हटाकर दीदार करने के लिए अंधेरे में डूबी सीढ़ियाँ चढ़ता है।
आग को कोई बड़ी व्यावसायिक कामयाबी नहीं मिली और टिकट खिड़की पर इसने सामान्य प्रदर्शन ही किया, लेकिन आलोचकों ने इसे खूब सराहा। निर्देशक की भूमिका में राज कपूर को अपनी पहली बड़ी हिट के लिए अगले वर्ष बरसात (1949) तक इन्तज़ार करना पड़ा।
इस फ़िल्म के संगीतकार राम गांगुली थे और फ़िल्म का संगीत भी पसन्द किया गया। "देख चाँद की ओर", "दिल टूट गया जी", "काहे कोयल शोर मचाए रे", और "रात को जी चमके तारे" जैसे गीत खूब लोकप्रिय हुए। इनके अलावा गीत "ज़िंदा हूँ इस तरह" अपनी विशेष शैली और असर के चलते लोगों के दिलों में घर कर गया।
इसके बाद ही राज कपूर ने अपनी अगली फ़िल्म बरसात के साथ प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन के साथ काम करना शुरु किया और उनकी जोड़ी आर.के. फ़िल्म्स का अभिन्न हिस्सा बन गई।