Skip to main content
TRIS logo image

Vish Kanya1943

Vish Kanya (1943): featured artwork

Introduction

Vish Kanya (1943) Directed by Kidar Nath Sharma, the film starred Sadhona Bose, Kamala Chatterjee, Prithviraj Kapoor, Leela Mishra, and Surendra in prominent roles. It is also noted for its evocative music, composed by the celebrated Khemchand Prakash.
Inspired by the legend of the Vishkanya—a figure rooted in ancient Indian literature and folklore—the story centres on the concept of young women trained as assassins. These women were believed to have been rendered immune to poison over time, their bodies allegedly becoming lethal weapons capable of killing through touch or a kiss.
Though specific plot details are scarce, Vish Kanya is known to be a dramatic tale, weaving the myth of the Vishkanya into its narrative. At its core, the story follows a young girl named Nisha, who becomes a Vishkanya to avenge the murder of her parents—a classic revenge drama infused with mythological intrigue.
The Vishkanya concept has a historical foundation in ancient Indian texts, where such women were said to have been used as political tools or weapons of assassination. This compelling theme has been revisited in various Indian films and television series over the years, including the TV serial Vishkanya: Ek Anokhi Prem Kahani.
The film's soundtrack features memorable songs such as:Lada Kar Ankh Ab Pachhta Rahe Hai – sung by Gautami Tadimalla; Preet Ki Jyot Jalakar Chup Hai" – performed by Surendra; and Woh Chand Ban Muskura Rahe Hai – also sung by Gautami Tadimalla
Due to the limited archival data on films from that era, there is no definitive information available regarding the film's box office performance.
विष कन्या (1943) के निर्देशक किदार नाथ शर्मा थे और इसमें साधना बोस, कमला चटर्जी, पृथ्वीराज कपूर, लीला मिश्रा और सुरेन्द्र जैसे अभिनेता प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे थे। यह फ़िल्म अपने जज़्बातों से भरे कर्णप्रिय संगीत के लिए आज भी याद की जाती है जिसे उस दौर के विख्यात संगीतकार खेमचंद प्रकाश ने स्वरबद्ध किया था।
इस फ़िल्म की कहानी प्राचीन भारतीय साहित्य और लोककथाओं में बार-बार सुनाई देती रही 'विषकन्या' के छवि से निकली थी। यह एक कल्पना रुढ़ि रही है प्राचीन कथाओं में जिसमें तरुण युवतियों को हत्या के उद्देश्य से तैयार किया जाता था। उन्हें लगातार इतना विष का सेवन करवाया जाता कि वे इसकी अभ्यस्त होकर स्वयं ज़हर के समान बन जाती थीं। ऐसे में उनका स्पर्श भर या चुम्बन ही किसी इंसान की मृत्यु का कारण बन सकता था। वैसे यह लोकरुढ़ि एक पित्तसत्तात्मक समाज में सदियों तक आज़ादख़्याल स्त्रियों का दमन करने और उनके प्रति समाज में एक नकारात्मक माहौल बनानने के काम भी आती रही।
हालाँकि इस फ़िल्म का सटीक कथानक आज उपलब्ध नहीं है लेकिन यह माना जा सकता है कि विष कन्या एक नाटकीय उतार-चढ़ावों से भरी कथा थी जिसमें विषकन्या के इस पौराणिक मिथक को कथानक में पिरोया गया है। फ़िल्म की कहानी निशा नामक एक युवती के साथ आगे बढ़ती है। यही निशा फ़िल्म में अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए विषकन्या बनती है। एक कथानक के बतौर यह एक क्लासिकल प्रतिशोध कथा लगती है जिसमें पौराणिक रूढ़ि के रहस्य और जज़्बाती उफ़ान को जोड़ा गया है।
'विषकन्या' की यह अवधारणा प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मिलती है। ऐसी कथाएँ हैं जिनमें उन्हें राजनैतिक साज़िशों या हत्या के साधन के रूप में इस्तेमाल किया गया है। यह रहस्यमय और आकर्षक विषयवस्तु भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में भी समय-समय पर दोहराई गई है। उदाहरण के लिए टीवी धारावाहिक 'विषकन्या: एक अनोखी प्रेम कहानी' को देखा जा सकता है।
इस फ़िल्म का संगीत भी यादगार रहा। फ़िल्म के कुछ प्रमुख यादगार गीत थे गौतमी तडिमल्ला का गाया "लड़ा कर आँख अब पछता रहे हैं" और “वो चाँद बनकर मुस्कुरा रहे हैं” तथा सुरेंद्र का गाया "प्रीत की ज्योत जलाकर चुप है" जैसे गीत।
उस दौर की फ़िल्मों के बारे में सीमित जानकारी उपलब्ध होने के कारण इस फ़िल्म के व्यावसायिक प्रदर्शन के बारे में कोई ठोस विवरण नहीं मिलता है।
Sharma, Kidar (Director), Vish Kanya, 1943 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00780946

Body of Work

Research Centre