Sunehre Din1949
Introduction
The film's music played a central role in its appeal, with lyrics penned by D. N. Madhok and compositions by Gyan Dutt. The soundtrack showcased a variety of celebrated playback singers of the era. Among the memorable tracks were: Umango Ke Din Beete Jaye performed by Geeta Ghosh Roy Chowdhuri (popularly known as Geeta Dutt), Shamshad Begum, and Sulochana Kadam; Baharon Ne Jise Chheda Hai by Mukesh Chand Mathur (Mukesh); Lo Ji Sun Lo Tumse Kehte Hai sung by Mukesh and Surinder Kaur; Dil Lagakar Unse by Kalyani Das and Shamshad Begum; Dil Do Nainon Mein rendered by Mukesh and Surinder Kaur; Jiya Ka Diya featuring the voices of G. M. Durrani, Geeta Dutt, Khan Mastana, and Shamshad Begum; Hum Mast Dilon Ko Lekar by G. M. Durrani, Kalyani Das, Khan Mastana, and Shamshad Begum; Maine Dekhi Jag Ki Reet performed by Mukesh and Shamshad Begum; Thandi Thandi Hawa Jo Aaye sung by Shamshad Begum; and Tum Sang Ankhiya Mila Ke by Surinder Kaur.
Despite featuring the rising star Raj Kapoor, Sunehre Din did not significantly advance his career at the time. The film failed to make a strong mark commercially or critically. It was described by contemporary critics as “tedious viewing” and was dismissed as "another creaky old film with a stupid, insufferable story and an equally unimaginative screenplay."
However, Raj Kapoor's fortunes soon turned with the release of subsequent films like Parivartan, Andaz, and particularly Barsaat, which he also directed and produced. Barsaat not only elevated his standing in the industry but also became the highest-grossing Indian film of its time, cementing Kapoor's legacy as a leading figure in Indian cinema.
इस फ़िल्म के संगीत ने इसे याद रखे जाने में अहम भूमिका निभाई। फ़िल्म के लिए गीत डी. एन. मधोक ने लिखे थे और इसका संगीत ज्ञान दत्त ने तैयार किया था। इस फ़िल्म के गानों को उस दौर के कई मशहूर पार्श्वगायकों ने अपनी आवाजें दी थीं। फ़िल्म के उल्लेखनीय गीतों में गीता घोष रॉयचौधरी (जो आगे चलकर गीता दत्त के नाम से मशहूर हुईं), शमशाद बेगम और सुलोचना कदम का गाया उमंगों के दिन बीते जाए, मुकेश चंद माथुर (जो मुकेश के नाम से मशहूर हुए) का गाया बहारों ने जिसे छेड़ा है, मुकेश और सुरिंदर कौर के गाये युगल गीत लो जी सुन लो तुमसे कहते हैं और दिल दो नैनों में, कल्याणी दास और शमशाद बेगम का गाया दिल लगाकर उन से, जी. एम. दुर्रानी, गीता दत्त, खान मस्ताना और शमशाद बेगम की आवाजों में जिया का दिया, जी. एम. दुर्रानी, कल्याणी दास, खान मस्ताना और शमशाद बेगम द्वारा गाया गया हम मस्त दिलों को लेकर, मुकेश और शमशाद बेगम की आवाज़ों में मैंने देखी जग की रीत, शमशाद बेगम की आवाज़ में ठंडी ठंडी हवा जो आए और सुरिंदर कौर का गाया तुम संग अँखियाँ मिला के याद किये जाते हैं।
हालाँकि फ़िल्म में उस दौर के उभरते सितारे राज कपूर मौजूद थे लेकिन सुनहरे दिन ने उनके नए-नवेले करियर को आगे बढ़ाने में कोई खास भूमिका नहीं निभाई। यह फ़िल्म न तो व्यावसायिक रूप से कामयाब रही और न ही आलोचकों को प्रभावित कर सकी। उस दौर के समीक्षकों ने इसे 'उबाऊ' करार दिया और एक और पुरानी किस्म की फ़िल्म जिसकी कहानी अझेल है और पटकथा भी उतनी ही घिसी-पिटी है कहकर नकार दिया।
हालाँकि राज कपूर को कामयाबी का मुँह देखने के लिए ज़्यादा इन्तज़ार नहीं करना पड़ा। उनकी किस्मत जल्द ही बदली और परिवर्तन (1949), अंदाज़ (1949) जैसी फ़िल्मों ने उन्हें कामयाबी का स्वाद चखने का मौका दिया। फिर उनके ही निर्माण और निर्देशन में बनी बरसात (1949) ने तो जैसे उनकी किस्मत ही बदल दी। बरसात उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी और इसने राज कपूर की भारतीय सिनेमा में एक स्थापित व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठा को सुदृढ़ कर दिया।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1