Sikandar E Azam1965
Introduction
The film starred Dara Singh as Alexander and featured Prithviraj Kapoor reprising the powerful role as King Porus. Although both films follow the same historical storyline, Sikandar-e-Azam offered a fresh interpretation with updated visuals, a new supporting cast, and the advantage of being presented in colour, enhancing its appeal to contemporary audiences.
Set in 326 B.C., the story unfolds as Alexander, having already conquered Persia and the Kabul Valley, marches towards India and reaches the banks of the Jhelum River. There, he is confronted by the valiant King Porus, who assembles his forces to halt the Macedonian advance. Despite his mentor Aristotle's warnings, Alexander falls in love with a Persian woman, Rukhsana (played by Helen). Concerned for Alexander's safety, Rukhsana pleads with Porus to spare his life should he be captured.
During the ensuing battle, Porus suffers the tragic loss of his son and is taken prisoner. In a memorable courtroom exchange, Porus refuses to submit, earning Alexander's respect through his courage and dignity. Moved by his valour, Alexander releases Porus and retreats from the Jhelum, forging a bond of mutual respect.
Sikandar-e-Azam was a major commercial success and ranked among the highest-grossing films of 1965. Some sources even describe it as a “Superhit Historical Colour Movie,” underscoring its popularity and significant box office performance at the time.
इस फ़िल्म में दारा सिंह ने सिकंदर महान का किरदार निभाया था जबकि पृथ्वीराज कपूर जो मूल फ़िल्म में युवा सिकंदर बने थे, इस फ़िल्म में वृद्ध राजा पोरस की दमदार भूमिका में नज़र आये। हालाँकि इन दोनों फ़िल्मों का ऐतिहासिक कथानक समान है लेकिन सिकंदर-ए-आज़म ने नए दृश्यों, भिन्न सहायक कलाकारों और रंगीन प्रस्तुति के साथ नए दर्शकों के लिए कहानी को नए कलेवर में पेश किया।
फ़िल्म की कहानी 326 ईसा पूर्व उस वक्त की है जब सम्राट सिकंदर फ़ारस और काबुल की घाटी पर विजय पाने के बाद भारत की ओर बढ़ते हुए झेलम नदी के किनारे पहुँचता है। वहीं उसका सामना वीर राजा पोरस से होता है जो मैसिडोनियाई सेना को रोकने के लिए अपनी सेना को संगठित कर मुकाबले के लिए खड़ा है। अपने गुरु अरस्तू की चेतावनी को दरकिनार करते हुए सिकंदर एक फ़ारस की रहनेवाली स्त्री रुख़साना (हेलेन) से प्रेम कर बैठता है। रुख़साना सिकंदर की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। वह राजा पोरस से विनती करती है कि यदि सिकंदर पकड़ा जाए तो उसकी जान बक्श दी जाए।
युद्ध के दौरान राजा पोरस अपनी आँखों के सामने अपने पुत्र की दर्दनाक मौत देखते हैं और उन्हें बंदी बना लिया जाता है। अदालती किस्म के एक यादगार संवाद में राजा पोरस आत्मसमर्पण करने से इनकार कर देते हैं। उनका साहस और गरिमा देख सिकंदर बड़ा प्रभावित होता है और उनका सम्मान करता है। उनके पराक्रम से प्रभावित होकर सिकंदर उन्हें मुक्त कर देता है और झेलम से ही वापस लौटने का फैसला करता है। इसके साथ वह राजा पोरस और भारतभूमि के लोगों से आपसी सम्मान का रिश्ता कायम करता है।
सिकंदर-ए-आज़म उस दौर की एक बड़ी व्यावसायिक कामयाबी रही और सन् 1965 की सर्वाधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों में शुमार हुई। कुछ स्रोत इसे 'सुपरहिट ऐतिहासिक रंगीन फ़िल्म' कहकर विशेष श्रेणी में रखते हैं जो उस समय इस फ़िल्म की लोकप्रियता और टिकट खिड़की पर इसके शानदार प्रदर्शन को रेखांकित करता है।
Body of Work
Research Centre
Related
2