Introduction
Set in 326 B.C., the story unfolds after Alexander's conquest of Persia and the Kabul valley, as he approaches the Indian frontier at the Jhelum River. Accompanied by his mentor Aristotle and beloved Persian consort Rukhsana (Vanmala), Alexander seeks to expand his empire. Sohrab Modi portrays King Puru (Porus), who calls upon neighboring Indian kingdoms to unite against the foreign invader. The film's pivotal moment comes when Alexander defeats and captures Puru. Asked how he wishes to be treated, Puru famously replies, “Like a king treats another king.” Impressed, Alexander sets him free — a scene that became symbolic of dignity and resistance.
The supporting cast includes Meena Shorey as Parthana (Puru's sister), Sheela, Sadiq Ali, Shakir, K. N. Singh, Lala Yakub, Zahur Raja, Jilloo Bai, and others. The massive battle scenes, filmed in Kolhapur with thousands of extras, horses, elephants, and chariots, added to the film's spectacle.
Released during World War II and the height of the Quit India movement, Sikandar fueled nationalist sentiment. Though approved by the Bombay Censor Board, it was later banned in certain British military cantonments due to its anti-colonial undertones. Yet its popularity endured—it was revived in 1961 during the Indian march into Goa and dubbed into Persian following its box office success. The music by Meer Sahib featured the popular song Zindagi Hai Pyar Se, Pyar Se Bitaye Ja. The film's powerful subject and enduring appeal led to its color remake in 1965 as Sikandar-e-Azam, directed by Kedar Kapoor. This version featured an ensemble cast including Prithviraj Kapoor, Dara Singh, Mumtaz, Madhumati, Helen, Prem Nath, Prem Chopra, and Jeevan, further cementing the legacy of the epic tale for a new generation of viewers.
ये कहानी 326 ईसा पूर्व के कालखंड की है जब सम्राट सिकन्दर फ़ारस और काबुल घाटी को जीतने के बाद भारत की सरहद पर झेलम नदी की ओर बढ़ता है। उसके साथ उसके गुरु विद्वान अरस्तू और उसकी फ़ारसी प्रेमिका रुख़साना (वनमाला) भी भारत की सरज़मीं पर आते हैं। सिकन्दर अपने साम्राज्य के विस्तार के लिए भारतभूमि पर आया है। फ़िल्म में भारतीय राजा पुरु या राजा पोरस की भूमिका खुद निर्देशक सोहराब मोदी ने निभाई है। राजा पुरु सिकन्दर के विरुद्ध मोर्चा बनाने का प्रयास करते हैं। वे अपने पड़ोसी भारतीय राज्यों के शासकों से विदेशी हमलावर के खिलाफ़ इकट्ठा होने का आह्वान करते हैं। इस कहानी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आता है जब सम्राट सिकन्दर राजा पुरु को युद्ध में पराजित कर बंदी बना लेता है और फिर भरे दरबार में उससे पूछता है कि बताइये “आपके साथ कैसा सुलूक किया जाये?” तब राजा पुरु गर्व से उत्तर देता है, “जैसा एक बादशाह को दूसरे बादशाह के साथ करना चाहिए।” सिकन्दर इस जवाब से इतना प्रभावित होता है कि वो राजा पुरु को उनका राज्य वापस लौटा देता है। कहानी में आया यह प्रसंग एक भारतीय शासक की गरिमा और उसके प्रतिरोध का प्रतीक बन गया।
फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में राजा पुरु की बहन पर्थना के किरदार में मीना शौरी, शीला, सादिक अली, शाकिर, के. एन. सिंह, लाला याकूब, ज़हूर राजा, जिलोबाई जैसे अभिनेता शामिल थे। हजारों सहायक कलाकारों, घोड़े, हाथियों और रथों के साथ कोल्हापुर के पास फ़िल्माए गए फ़िल्म के शानदार युद्ध दृश्यों ने फ़िल्म को एक भव्य आयाम प्रदान किया।
यह फ़िल्म जब रिलीज़ हुई थी तो एक ओर समूची दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध में उलझी थी वहीं भारत में भारत छोड़ो आन्दोलन का झण्डा बुलन्द था। इस फ़िल्म ने देश में उभरती राष्ट्रवादी भावना को और मज़बूत किया। हालाँकि बॉम्बे सेंसर बोर्ड'से इसे रिलीज़ की मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसके साम्राज्यवाद विरोधी संदेश के चलते इसे कई ब्रिटिश सैन्य छावनी इलाकों में प्रतिबंधित कर दिया गया। फिर भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। कई साल बाद सन् 1961 में गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान इसका पुनः प्रदर्शन किया गया और टिकट खिड़की पर कामयाबी मिलने के बाद इसे फ़ारसी में डब भी किया गया। मीर साहिब के तैयार किए इस फ़िल्म के संगीत ने भी लोकप्रियता हासिल की और “ज़िन्दगी है प्यार से, प्यार से बिताए जा” जैसे गीत को खूब पसन्द किया गया। सिकन्दर और पोरस के युद्ध की कथा से जुड़े इस चिरस्थायी आकर्षण ने ही सन् 1965 में सिकंदर-ए-आज़म नाम से इसके एक रंगीन फ़िल्म के रूप में रीमेक का रास्ता प्रशस्त किया। इस रीमेक का निर्देशन केदार कपूर ने किया था। इस नई फ़िल्म में पृथ्वीराज कपूर, दारा सिंह, मुमताज़, मधुमती, हेलेन, प्रेम नाथ, प्रेम चोपड़ा और जीवन जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं और इस तरह यह कहानी नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए भी एक यादगार फ़िल्म बन गई।
Body of Work
Research Centre
Related
2