Skip to main content
TRIS logo image

Sher E Watan1971

Sher E Watan (1971): featured artwork

Introduction

Sher-e-Watan (1971) Directed by Harbans, Sher-e-Watan was a 1971 action-packed drama that brought together some of the most iconic names in Indian cinema. The film stars the legendary Dara Singh in the lead role, alongside veteran actor Prithviraj Kapoor and the graceful Nishi Kohli. Known for its quintessential blend of patriotism, valour, and romance, the movie remains a classic example of the action genre that defined much of Dara Singh's filmography during that era.
The storyline follows a courageous protagonist whose heroic deeds and unwavering sense of justice earn him the revered title Sher-e-Watan, the "Lion of the Nation." His strength and moral integrity not only make him a symbol of national pride but also capture the admiration and affection of the women around him, adding a romantic dimension to the narrative.
The film also featured notable performances by Aruna Irani as the regal and enchanting Princess Soferika, and Hiralal in a key supporting role.
One of the standout aspects of Sher-e-Watan is its music, composed by the acclaimed Usha Khanna. The soundtrack features legendary playback singers such as Asha Bhosle and Lata Mangeshkar, bringing emotional depth and lyrical richness to the film. Among the memorable songs is Meraa Mehboob Mujhko Mil Jaye, a soulful track rendered beautifully by Asha Bhosle, which gained popularity for its heartfelt melody and expressive vocals.
Even decades after its release, Sher-e-Watan continues to be accessible to audiences and can be found on various streaming and digital platforms, allowing new generations to experience this classic tale of heroism, honour, and love.
शेर-ए-वतन (1971) के निर्देशक हरबंस थे। यह एक एक्शन से भरपूर ड्रामा फ़िल्म थी जिसमें भारतीय सिनेमा के उस दौर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित नाम काम कर रहे थे। इस फ़िल्म में यादगार अभिनेता दारा सिंह मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ वरिष्ठ अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और सौम्य अभिनेत्री निशि कोहली भी काम कर रही हैं। देशभक्ति और वीरता के साथ रोमांस के अद्वितीय मेल के लिए जानी जाने वाली यह फ़िल्म उस दौर में बनी एक्शन फ़िल्मों का एक क्लासिक उदाहरण है। अपने सुडौल तराशी हुई देह के लिए जाने जानेवाले दारा सिंह की उस दौर की फ़िल्मोग्राफी को काफी हद तक इस फ़िल्म के नज़रिये से समझा जा सकता है।
इस फ़िल्म की कहानी एक साहसी नायक के साथ आगे बढ़ती है। इस निडर नौजवान को इसके वीरतापूर्ण कार्यों और न्याय के प्रति उसकी अडिग प्रतिबद्धता के चलते "शेर-ए-वतन" की सम्मानित उपाधि दी जाती है। उसकी ताकत और नैतिक दृढ़ता न केवल उसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना देती है बल्कि उसे आस-पास की स्रियों की प्रशंसा और आकर्षण का केंद्र भी बना देती है। इसके चलते वीरता से भरी इस कहानी में रोमांस का रंग घुल जाता है।
इस फ़िल्म में अरुणा ईरानी ने राजसी सम्मोहक राजकुमारी सोफ़ेरिका का यादगार किरदार निभाया था जबकि एक अन्य अहम सहायक भूमिका में अभिनेता हीरालाल भी नज़र आते हैं।
शेर-ए-वतन का एक प्रमुख आकर्षण इसका भावपूर्ण संगीत है जिसे प्रसिद्ध संगीतकार उषा खन्ना ने तैयार किया था। इसके गीतों के लिए आशा भोसले और लता मंगेशकर जैसी दिग्गज पार्श्वगायिकाओं ने अपनी आवाज़ें दी हैं जिसने फ़िल्म को भावनात्मक गहराई और काव्यात्मक सौंदर्य प्रदान किया है। फ़िल्म का एक यादगार गीत "मेरा महबूब मुझको मिल जाए" रहा जिसे आशा भोंसले ने बेहद खूबसूरती से गाया है। इस गीत की दिल को छू लेने वाली धुन और मानीखेज़ गायकी ने इसे श्रोताओं में लोकप्रिय बना दिया।
इस फ़िल्म की रिलीज़ को दशकों हुए, पर आज भी शेर-ए-वतन दर्शकों के देखे जाने के लिए उपलब्ध है और विभिन्न स्ट्रीमिंग व डिज़िटल प्लेटफार्म पर इसे देखा जा सकता है। इसके चलते नई पीढ़ी भी इस वीरता, सम्मान और प्रेम से भरी यादगार कहानी का आनंद उठा सकती है।
Thakur, Mahendra (Cinematographer), Sher E Watan, 1971 | Lobby Card | CinemaEducation | 00827476
1 / 3

Body of Work

Research Centre

Related

1