Introduction
The 1930s marked a transformative era for Indian cinema with the introduction of sound, which led to a surge in film production. However, there is no definitive record to confirm whether Sher-e-Arab was a commercial success. It is possible that the film was not widely documented, or its reception was not well-tracked in historical archives. As was common with many early films—particularly those not aligned with major studios—detailed information about their performance or reception can be sparse.
The film's director, Bhagwati Prasad Mishra (1896–1932), was a multifaceted artist—an accomplished director, actor, and producer. Born and educated in Benares, Mishra gained early recognition as a photographer and painter. He apprenticed under painter Hussain Bux from 1916 to 1921 and was active in the Vyakul Bharat Natak Mandali theatre group in Meerut. In 1921, he joined Star Film as a poster designer.
Mishra made his directorial debut with Razia Begum, a film that sparked communal controversy in Hyderabad. He later worked with prominent filmmaker Ardeshir Irani's studios—Star, Majestic, Royal, and Imperial—as both actor and director. He contributed to several of Irani's big-budget sequels to Alam Ara (1931), India's first sound film.
He also promoted independent production companies such as Indian Pictures Corporation and Zarina Pictures. In the later years of his career, he moved to Sharda and Sagar Studios, continuing his work until his untimely death in 1932.
Mishra, along with his colleague R.S. Choudhury, is often credited with pioneering a visual storytelling approach in Indian silent cinema, focusing more on imagery than on intricate plots. He also designed numerous press book covers and illustrations, including the striking artwork for Naharsinh Daku.
1930 का दशक भारतीय सिनेमा के लिए तीव्र बदलावों वाला दौर था। एक ओर ध्वनि का सिनेमा में आगमन हो रहा था तो दूसरी ओर फ़िल्म निर्माण की गति में अभूतपूर्व तेज़ी देखी जा रही थी। हालाँकि शेर-ए-अरब की व्यावसायिक सफलता को लेकर कोई पुष्ट सूचना नहीं मिलती है। हो सकता है कि इस फ़िल्म के बारे में यह सूचना ठीक से दर्ज नहीं की गई हो या इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं रह पाया हो। उस शुरुआती दौर की दूसरी कई फ़िल्मों की तरह इस फ़िल्म की भी रिलीज़ या दर्शकीय प्रतिक्रिया के बारे में सीमित जानकारी ही मिलती है। ऐसा उन स्वतंत्र फ़िल्मों के साथ और ज़्यादा देखा जाता है जो किसी बड़े स्टूडियो से जुड़ी नहीं रहीं।
इस फ़िल्म के निर्देशक भगवती प्रसाद मिश्रा (1896–1932) एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे। वे एक कुशल निर्देशक, अभिनेता और निर्माता थे। वाराणसी में जन्मे और वहीं अपनी आरंभिक शिक्षा हासिल करनेवाले मिश्रा को प्रारंभ में फ़ोटोग्राफ़र और चित्रकार के रूप में पहचान मिली। सन् 1916 से सन् 1921 तक उन्होंने मशहूर चित्रकार हुसैन बक्श की सरपरस्ती में रहकर चित्रकला का प्रशिक्षण हासिल किया और वे मेरठ की चर्चित 'व्याकुल भारत नाटक मण्डली' के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। फिर सन् 1921 में उन्होंने 'स्टार फ़िल्म्स कम्पनी' में एक पोस्टर डिज़ाइनर की भूमिका में काम करना शुरू किया।
मिश्रा ने अपने निर्देशकीय करियर की शुरुआत रज़िया बेगम (1924) नामक फिल्म से की, लेकिन यह फ़िल्म हैदराबाद शहर में खड़े हुए साम्प्रदायिक विवाद का कारण बन गई। बाद के सालों में उन्होंने प्रसिद्ध फ़िल्मकार आर्देशीर ईरानी के साथ उनके 'स्टार', 'मैजेस्टिक', 'रॉयल' और 'इम्पीरियल' स्टूडियोज़ में बतौर अभिनेता और निर्देशक दोनों भूमिकाओं में काम किया। आर्देशित ईरानी ने भारत की पहली बोलती फ़िल्म आलम आरा (1931) बनाने के बाद उसके सीक्वल में जिन अन्य बड़ी बजट फ़िल्मों का निर्माण किया उनमें भी मिश्रा का सीधा जुड़ाव रहा।
इसके अलावा भगवती प्रसाद मिश्रा स्वतंत्र निर्माण संस्थाओं को भी सहयोग कर उन्हें बढ़ावा देते रहते थे। 'इंडियन पिक्चर्स कॉर्पोरेशन' और 'ज़रीना पिक्चर्स' के साथ उनका काम इसका प्रमाण है। अपने करियर के आखिरी वर्षों में वे 'शारदा स्टूडियोज़' और 'सागर स्टूडियोज़' से जुड़े रहे और सन् 1932 में असमय मृत्यु तक लगातार रचनात्मक कार्य में व्यस्त रहे।
मिश्रा और उनके सहयोगी आर.एस. चौधरी को भारतीय मूक सिनेमा के दौर में कहानी कहने की दृश्यप्रधान शैली की ईज़ाद के लिए ख़ासतौर पर याद किया जाता है। उनकी फ़िल्मों में उलझाऊ कथानक के बजाए आकर्षक छवियों और दृश्यों के ज़रिये आगे बढ़ते कथानक पर अधिक फ़ोकस किया जाता था। इसके साथ ही उन्होंने उस दौर की कई फ़िल्मों के प्रेसबुक के आवरण चित्र भी डिज़ाइन किए और उनके लिए चित्रकारी की। इनमें ख़ासतौर से मूक सिनेमा के दौर की फ़िल्म नाहरसिंह डाकू (1925) के लिए रचे गए उनके आकर्षक और सच में यादगार कलाकर्म को याद रखा जाना चाहिए।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1