Skip to main content
TRIS logo image

Sher Afgan1966

Sher Afgan (1966): featured artwork

Introduction

Sher-E-Afghan (1966) Directed by Baldev R. Jhingan, this action-packed historical drama featured a cast led by Hiralal, Nishi Kohli, and Prem Nath Malhotra. The film weaves a narrative steeped in themes of loyalty, honour, and conflict, all set against the rich tapestry of historical events. Known for its striking visuals and strong character portrayals, the film stands out as a compelling example of mid-century Indian historical cinema.
While the film remains the most prominent reference for the name Sher-E-Afghan, the title has appeared in other contexts over time, albeit with less direct connection to the year 1966.
The music for Sher-E-Afghan was composed by the legendary duo Husnlal Bhagatram, with lyrics penned by the celebrated Hasrat Jaipuri. The soundtrack, released as an EP the same year, featured vocal performances by renowned playback singers Suman Kalyanpur and Mukesh. Memorable tracks such as Ae Bahar-E-Zindagi Tum Mil Gai (duet by Suman Kalyanpur and Mukesh), Aaja Re Sanam, Phool Itne Kabhi, and Ae Do Jahan Ke Malik (all sung by Suman Kalyanpur) enjoyed moderate success and added to the film's appeal.
Despite its artistic merits and the notable performances of actors like Prem Nath, Nishi Kohli, and Ulhas, there is limited information available regarding the film's commercial performance. While it is appreciated for its thematic depth and production quality, there is insufficient evidence to confidently categorise Sher-E-Afghan as a box office success—even by modest standards.
शेर-ए-अफ़ग़ान (1966) के निर्देशक बलदेव आर. झिंगन थे। यह एक रोमांच से भरी ऐतिहासिक फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में हीरालाल, निशी कोहली और प्रेमनाथ मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे थे। यह फ़िल्म वफ़ादारी, सम्मान और टकराव जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द एक ऐसी कथा बुनती है जो ऐतिहासिक घटनाओं को अपनी पृष्ठभूमि के बतौर इस्तेमाल कर रही है। अपने प्रभावशाली दृश्यविधान और दिलचस्प किरदारों के चलते यह फ़िल्म साठ के दशक में बनी ऐतिहासिक कथानक आधारित फ़िल्मों का एक आकर्षक उदाहरण मानी जाती है।
हालाँकि यह फ़िल्म शेर-ए-अफ़ग़ान शीर्षक से निर्मित सबसे प्रमुख संदर्भ बनी रही पर समय के साथ यह नाम अन्य जगह भी इस्तेमाल हुआ है। हालाँकि उनका सन् 1966 में निर्मित इस फ़िल्म से सीधा संबंध नहीं रहा।
इस फ़िल्म के लिए संगीत उस वक्त की दिग्गज संगीतकार जोड़ी हुस्नलाल भगतराम ने तैयार किया था और इसके लिए गीतों के बोल प्रसिद्ध गीतकार हसरत जयपुरी ने लिखे थे। फ़िल्म की रिलीज़ वाले साल ही ईपी के रूप में जारी हुए इसके गीतों के लिए जानी-मानी पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर और गायक मुकेश ने अपनी आवाज़ें दीं। फ़िल्म के यादगार गीतों में सुमन कल्याणपुर और मुकेश का गाया युगल गीत “ऐ बहार-ए-ज़िंदगी तुम मिल गई” रहा और सुमन कल्याणपुर की आवाज़ में फ़िल्म के अन्य एकल गीत “आजा रे सनम”, “फूल इतने कभी” और “ऐ दो जहाँ के मालिक” भी पसन्द किये गए। इन गीतों ने भी फ़िल्म की अपील को बढ़ाया।
कलात्मक नज़रिये से फ़िल्म की खूबियों और प्रेमनाथ, निशी कोहली और उल्हास जैसे कलाकारों के उल्लेखनीय अभिनय के बावजूद इस फ़िल्म के व्यावसायिक प्रदर्शन के बारे में सीमित जानकारी ही उपलब्ध है। इसे अपने कथ्य और निर्माण की भव्यता के लिए सराहा गया लेकिन शेर-ए-अफ़ग़ान को टिकट खिड़की पर कामयाब फ़िल्म कहा जा सके इसके पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं हैं।
Kohli, Raj Kumar (Producer), Sher Afgan, 1966 | Lobby Card | CinemaEducation | 00827431
1 / 2

Body of Work

Research Centre

Related

1