Skip to main content
TRIS logo image
Salaam Bombay (1988): title artwork
Salaam Bombay (1988): featured artwork

Introduction

Mira Nair's Salaam Bombay! offers a stark portrayal of life in the slums of Falkland Road, a bustling red-light district in Kamathipura, Bombay. The film chronicles the harsh realities faced by street children and sex workers, capturing their daily struggles with unflinching realism. The child actors were all street children with no prior acting experience, which added a layer of authenticity to their performances.

The film garnered significant acclaim, including an Academy Award nomination for Best Foreign Language Film and won the prestigious Camera d'Or at the Cannes Film Festival. It achieved notable success on the international stage and established Mira Nair as a renowned filmmaker in the world cinema canon.

Salaam Bombay!'s documentary approach brings a bleak portrayal of poverty and exploitation that is devoid of romanticisation, focusing on systemic issues affecting marginalised communities. The film's success enabled Nair to establish the Salaam Baalak Trust, a non-profit organisation that continues to supporting street children in several Indian cities.

मीरा नायर की सलाम बॉम्बे! मुम्बई के वेश्यावृत्ति के लिए चर्चित रेड-लाइट इलाके कमाठीपुरा की फ़ॉकलैंड रोड की झुग्गी बस्ती में रहनेवालों की ज़िन्दगी का एक खुरदुरी सच्चाई से भरा चित्र पेश करती है। यह फ़िल्म सड़क पर रहनेवाले बच्चों और पैसा कमाने के लिए शरीर का धंधा करनेवाली वेश्याओं की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी के संघर्षों, उसकी कड़वी सच्चाई को पूरे यथार्थ और बेबाकी के साथ दिखाती है। इस फ़िल्म में भूमिका निभाने वाले सारे बाल कलाकार सच में सड़क पर ज़िन्दगियाँ गुज़ारने वाले बच्चे थे जिन्हें अभिनय का कोई पूर्व अनुभव नहीं था। इस प्रयोग ने फ़िल्म के परिवेश और उनके अभिनय को गज़ब की प्रामाणिकता दी।

इस फ़िल्म को आलोचकों से खूब तारीफ़ मिली। ऑस्कर पुरस्कारों में फ़िल्म 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म' पुरस्कार के अन्तिम नामांकन तक पहुँची और 'कान फ़िल्म समारोह' में इसने प्रतिष्ठित 'कैमरा डी ओर' पुरस्कार जीता। इस फ़िल्म ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की और विश्व सिनेमा में मीरा नायर को एक प्रख्यात फ़िल्मकार के रूप में स्थापित कर दिया।

सलाम बॉम्बे! का दस्तावेज़ी शैली का यथार्थवादी नज़रिया शहरी गरीबी और शोषण को बिना किसी भावनात्मकता के आवरण में लपेटे उसके नग्न रूप में दिखाता है। यह शहर के रोमानीकरण का निषेध करते हुए हाशिए पर फेंके गए समुदायों की ज़िन्दगी और उसे प्रभावित करने वाली व्यवस्थागत खामियों की सच्ची तस्वीर खींचती है। फ़िल्म की सफलता से हासिल मौके का बेहतर लाभ उठाते हुए निर्दशक नायर ने 'सलाम बालक ट्रस्ट' नाम के एक गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना की, जो आज भी विभिन्न भारतीय शहरों में सड़क पर ज़िन्दगी गुज़ारने को मजबूर बच्चों की सहायता करता है।
Nair, Mira (Director), Salaam Bombay, 1988 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00781553
1 / 3

Body of Work

Research Centre