Skip to main content
TRIS logo image

Sajni1940

Sajni (1940): featured artwork

Introduction

Sajni (1940) A social drama directed by Sarvottam Badami for Sudama Productions, with a screenplay by Zia Sarhadi, the film featured music by Gyan Dutt and starred Prithviraj Kapoor, Sabita Devi, Snehprabha Pradhan, Noor Jehan, Dixit, and Ghory, with additional cast members including Kesari, Shakir, and Tarabai.
After his tenure at Sagar Movietone, where he gained recognition for directing satirical comedies, Badami moved to Sudama Productions to work under his mentor Ambalal Patel. There, he shifted focus to making socially relevant films, and Sajni was among the first of these efforts.
The film was particularly significant for Snehprabha Pradhan, as it marked one of her early performances in a leading role. In the same year, she appeared in several other films produced by Chimanbhai Desai, including Sajni.
The music, composed by Gyan Dutt, featured lyrics by P. L. Santoshi, Pandit Indra Chandra, and Zia Sarhadi, with vocals by Brijmala, Gyan Dutt, and Snehprabha Pradhan. Gyan Dutt, a leading music director of the 1940s, was known for his melodious and memorable compositions, and his work in Sajani was no exception.
The film's songs became major hits and included popular numbers such as Main Hoon Khet ki Rani Re, Kheton Mein Milne Aaye Saajan Aur Sajni (sung by Brijmala), Musafir Jana Tujhko Door Chala Ja Chala Ja, More Piya Basai Kaun Des Ho, Pahuncha De Babuji Ko Ae Yaar Jaldi Jaldi, Meri Guiyan Chali Ithlaay and Main Deepak Ki Baati Priyatam (sung by Snehprabha Pradhan).
सजनी (1940) एक सामाजिक ड्रामा फ़िल्म थी जिसका निर्देशन सर्वोत्तम बदामी ने किया था। इस फ़िल्म का निर्माण 'सुदामा प्रोडक्शन्स' के बैनर तले हुआ था। इस फ़िल्म की पटकथा ज़िया सरहदी ने लिखी थी, फ़िल्म के लिए संगीत ज्ञान दत्त ने तैयार किया था और इसमें प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं पृथ्वीराज कपूर, सबिता देवी, स्नेहप्रभा प्रधान, नूरजहाँ, दीक्षित और घोरी जैसे कलाकारों ने। अन्य सहायक कलाकारों में केसरी, शाकिर और ताराबाई शामिल थे।
निर्देशक बदामी इससे पहले 'सागर मूवीटोन' में हास्य-व्यंग्य वाली फ़िल्मों का निर्देशन कर रहे थे। वहाँ से जब वे 'सुदामा प्रोडक्शंस' में आये तो यहाँ उन्होंने अपने मार्गदर्शक अम्बालाल पटेल के साथ काम करना शुरु किया। यहाँ उन्होंने सामाजिक महत्व रखने वाले विषयों पर फ़िल्में बनाना शुरु किया और सजनी इसी नई दिशा में निर्मित उनकी शुरुआती कोशिशों में से एक थी।
यह फ़िल्म स्नेहप्रभा प्रधान के लिए भी याद रखी जाती है। यह सिनेमाई पर्दे पर उनकी निभाई शुरुआती प्रमुख भूमिकाओं में से एक थी। असल में इस वर्ष स्नेहप्रभा प्रधान ने चिमनभाई देसाई द्वारा निर्मित कई फ़िल्मों में अभिनय किया। यह फ़िल्म सजनी भी फ़िल्मों की इसी शृंखला का हिस्सा थी।
संगीतकार ज्ञान दत्त द्वारा निर्मित धुनों में बोल पिरोये थे पी. एल. संतोषी, पंडित इंद्र चंद्र और ज़िया सरहदी ने और उन्हें आवाज़ दी थी ब्रजमाला, ज्ञान दत्त और स्नेहप्रभा प्रधान ने। संगीतकार ज्ञान दत्त का 1940 के दशक में नाम था। उन्हें उनके मधुर और याद रह जानेवाले संगीत के लिए जाना जाता था और सजनी में उनका संगीत इसकी सुमधुर बानगी था।
फ़िल्म के कई गीतों को बेहद लोकप्रियता हासिल हुई। इनमें प्रमुख गीत थे ब्रजमाला के गाए दो गीत “मैं हूँ खेत की रानी रे”, “खेतों में मिलने आए साजन और सजनी” तथा स्नेहलता प्रधान के गाए “मुसाफ़िर जाना तुझको दूर, चला जा चला जा”, “मोरे पिया बसै कौन देस हो”, “पहुँचा दे बाबूजी को ए यार जल्दी जल्दी”, “मेरी गुड़िया चली इठलाए” और “मैं दीपक की बाती प्रियतम” जैसे गीत।
Badami, Sarvottam (Director), Sajni, 1940 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00779725

Body of Work

Research Centre