Skip to main content
TRIS logo image

Sachhaai1969

Sachhaai (1969): featured artwork

Introduction

Sachaai (1969) Directed by K. Shankar and produced by M. C. Ramamurthy—nephew of iconic actor-politician M. G. Ramachandran—is a compelling Hindi remake of the Tamil film Pandhayam. Featuring Shammi Kapoor, Sadhana, and Sanjeev Kumar in leading roles, with memorable performances by Pran, Johnny Walker, and Helen, the film draws significant inspiration from O. Henry's poignant short story After Twenty Years.
The narrative centres on two contrasting characters: Ashok (Kapoor) and Kishore (Kumar), roommates living in a hostel. Ashok, driven by ambition, strays into a life of crime, while Kishore remains steadfastly honest. A rift emerges when Kishore discovers his father (Rajan Mehra) accepting bribes, prompting him to leave home in disillusionment. Ashok and Kishore, ideologically opposed, make a pact to reunite after three years to evaluate how life has shaped them.
Ironically, their paths cross again—under drastically altered circumstances. Kishore, now entangled in crime and known as the dreaded Baghi Sitara, is unaware that his old friend Ashok has reformed and become a police inspector. Tasked with capturing Baghi Sitara, Ashok finds himself caught in a tragic web of fate and loyalty. Kishore, realizing the threat Ashok poses, must now choose between his criminal obligations and an old friendship.
While not explicitly Gandhian, Sachaai deeply engages with the moral dichotomy of truth versus deceit. It reflects, in spirit, the philosophical conflict between ethical integrity and moral compromise—key elements of Mahatma Gandhi's teachings.
सच्चाई (1969) फ़िल्म के निर्देशक के. शंकर थे और इसका निर्माण एम. सी. राममूर्ति ने किया था। ज्ञात हो कि फ़िल्म के निर्माता एम. सी. राममूर्ति तमिलनाडु के प्रसिद्ध नायक एवं राजनीतिज्ञ एम. जी. रामचंद्रन के भतीजे थे। यह फ़िल्म सच्चाई तमिल भाषा में बनी पांधयम नामक फ़िल्म की हिन्दी रीमेक थी। इस फ़िल्म में शम्मी कपूर, साधना, संजीव कुमार जैसे अपने दौर के प्रमुख सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं और प्राण, जॉनी वॉकर, हेलेन जैसे नामी कलाकारों ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं। फ़िल्म का कथानक कुछ हद तक महान अमेरिकन कहानीकार ओ. हेनरी की मार्मिक कहानी 'आफ़्टर ट्वेंटी इयर्स' से प्रेरणा लेता है।
फ़िल्म की कहानी दो विपरीत स्वभाव वाले किरदारों के साथ आगे बढ़ती है। अशोक (शम्मी कपूर) और किशोर (संजीव कुमार) दोनों दोस्त हैं और हॉस्टल में एक ही कमरे में साथ रहते हैं। अशोक महत्त्वाकांक्षी है और उसकी यह बड़ा बनने की तमन्ना उसे अपराध की दुनिया में खींच लेती है। इधर किशोर सच्चाई और ईमानदारी की राह नहीं छोड़ता। कहानी में मोड़ तब आता है जब आदर्शवादी किशोर अपने पिता (राजन मेहरा) को रिश्वत लेते हुए देखता है और निराश होकर घर छोड़कर निकल जाता है। दोनों दोस्त मिलकर एक-दूसरे से ये वादा करते हैं कि वे तीन साल बाद फिर मिलेंगे और देखेंगे कि जीवन में चुनी भिन्न राहें उन्हें कहाँ ले जाती हैं।
कहानी की विडंबना यह है कि जब वे फिर मिलते हैं, दोनों की राहें बदल चुकी हैं। आदर्शवादी किशोर अब एक कुख्यात अपराधी 'बाग़ी सितारा' बन चुका है, जबकि अशोक सुधार की राह पकड़ एक पुलिस इंस्पेक्टर बन गया है। अब इंस्पेक्टर अशोक को ही यह ज़िम्मेदारी दी जाती है कि वो कुख्यात अपराधी बाग़ी सितारा को पकड़े। यह जानने पर कि जिसे कैद करने की ज़िम्मेदारी उसे दी गई है वो उसका ही पुराना दोस्त है, अशोक कर्तव्य और दोस्ती के बीच द्वंद्व में फँस जाता है। उधर किशोर को जब अशोक की असलियत का पता चलता है तो वह अपराध के रास्ते और दोस्ती की डोर के बीच एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ा होता है जहाँ उसे एक कठिन फैसला लेना है।
हालाँकि इस फ़िल्म को सीधे तौर पर गांधीवादी फ़िल्म नहीं कहा जा सकता, पर सच्चाई सत्य और असत्य के बीच टकराव को अपनी कहानी का मुख्य द्वंद्व बनाती है। यह गांधी के विचारों की तरह नैतिक सत्यनिष्ठा और व्यावहारिक समझौते के बीच चयन के दार्शनिक आदर्श को अपनी कथा में पिरोती है। गांधी के आदर्श व्यावहारिक जीवन परिस्थितियों की ज़मीन पर कैसे समझे जा सकते हैं, फ़िल्म की कहानी इसका एक उदाहरण है।
Ramamurthy, M.C. (Producer), Sachhaai, 1969 | Advertisement, Star & Style, 6 March 1970 | CinemaEducation | 00791768
1 / 5

Body of Work

Research Centre