Skip to main content
TRIS logo image
Ram Teri Ganga Maili (1985): title artwork
Ram Teri Ganga Maili (1985): featured artwork

Introduction

Raj Kapoor's last directorial venture Ram Teri Ganga Maili follows the journey of Ganga (Mandakini), a simple, innocent girl from the Himalayas who falls in love with Naren (Rajiv Kapoor), a wealthy man from Kolkata. After he leaves with promises of marriage, Ganga becomes pregnant and embarks on a perilous journey to reunite with him in the city. Along the way, she faces exploitation, symbolising the corruption and degradation of society. Her story is allegorical to the sacred Ganges River, which, like her, becomes polluted as it flows from the pristine mountains to the polluted plains.

The film became a massive commercial success and also courted controversy for its depiction of Mandakini in revealing scenes, nudity still being frowned upon in Indian cinema at the time. The film's central metaphor of Ganga as a symbol of purity contaminated by the world around her reflected a larger commentary on social decay and the need for moral and environmental rejuvenation.It also highlighted the political manipulation of environmental causes, as seen in the opening scene where a political rally ostensibly aimed at addressing pollution is revealed to be a front for corrupt power plays. The film's exploration of contemporaneous environmental themes coincided with Prime Minister Rajiv Gandhi's nascent efforts to clean the polluted Ganges River.
राज कपूर द्वारा निर्देशित अन्तिम फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली हिमालय की गोद में रहनेवाली एक सीधी-सादी, भोली, मासूम लड़की गंगा (मंदाकिनी) की कहानी है जिसका नाम और जीवन दोनों गंगा नदी से जुड़ता है। कलकत्ता से आए रईस नवयुवक नरेन (राजीव कपूर) को गंगा से प्यार हो जाता है। नरेन गंगा से शादी का वादा करके शहर वापस लौट जाता है। पीछे से गंगा को पता चलता है कि वो गर्भवती है। वो नरेन से मिलने शहर की ओर एक जोख़िम भरे सफ़र पर निकल पड़ती है। पर रास्ते में लोग उसकी सरलता और भोलेपन का फ़ायदा उठाते हैं, उसका शोषण करते हैं। गंगा का शोषण समाज में फैले भ्रष्टाचार और उसके पतन का प्रतीक बन जाता है। उसकी कहानी पवित्र गंगा नदी के हिमालय की गोद से समन्दर तक के सफ़र की प्रतीक बन जाती है, जैसे उसका शोषण हुआ वैसे ही पुरातन पहाड़ों से निकलकर प्रदूषित मैदानी इलाकों में बहते हुए खुद पवित्र गंगा की धारा भी प्रदूषित हो रही है।

फ़िल्म को बड़ी व्यावसायिक सफलता मिली, लेकिन कुछ दृश्यों में मंदाकिनी के खुले अंग-प्रदर्शन से विवाद भी खड़ा हो गया। उस समय तक भारतीय सिनेमा में पर्दे पर नग्नता को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था। फ़िल्म में गंगा को पवित्रता के ऐसे प्रतीक के रूप में प्रस्तुत गया है, जिसे खुद उसकी नज़दीकी दुनिया के लोग दूषित करने पर उतारू हैं। यह न सिर्फ़ समाज के नैतिक पतन पर टिप्पणी है, गंगा नदी के प्रतीक का इस्तेमाल कर यहाँ इस पतन के पर्यावरणीय पक्ष को भी उजागर किया गया है। फ़िल्म पर्यावरण संरक्षण के नाम पर हो रही राजनैतिक चालाकियों को भी उजागर करती है। शुरुआती दृश्य में ही दिखाया गया है कि प्रदूषण के मुद्दे पर बुलायी गई एक राजनैतिक रैली भ्रष्ट सत्ता का मुखौटा भर है। फिल्म में समकालीन पर्यावरणीय मुद्दों पर टिप्पणी इसलिए और समीचीन है क्योंकि यही वो समय था जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रदूषित गंगा नदी को साफ़ करने के अभियान की शुरुआत की थी।
Kapoor, Randhir (Producer), Ram Teri Ganga Maili, 1985 | Glass Slide | CinemaEducation | 00841946
1 / 5

Body of Work

Research Centre