Skip to main content
TRIS logo image
Ram Rajya (1943): title artwork
Ram Rajya (1943): featured artwork

Introduction

Ram Rajya (1943) a revered classic in Indian cinema history and directed by visionary filmmaker Vijay Bhatt, was not merely a film, but a timeless ode to dharma and devotion. Starring Prem Adib as the noble Lord Ram and Shobhna Samarth as the virtuous Sita, the film soared to become the third highest-grossing Indian movie of 1943, casting a spell over a nation in the throes of independence.
Its impact was profound making it the only film that Mahatma Gandhi, who largely dismissed cinema as trivial, ever watched. The title echoed Gandhi's dream of an ideal society—just, moral, and rooted in truth. With its moral gravitas and spiritual soul, the film transcended screens and entered history.
The story follows Lord Ram's exile, the epic battle against Ravan, and the triumph of righteousness. In one of its most poignant moments, Sita walks through fire to prove her purity—emerging radiant and sanctified, as Agni Dev himself appears in testimony. Yet, even divinity bows before public doubt. Upon returning to Ayodhya, Ram, bound by duty, sends Sita into exile again, prompted by a washerman's cruel suspicion.
With Umakant as Lakshman, G. Badri Prasad as Rishi Valmiki, and Yashwant as Luv, the film boasted a stellar ensemble. It dazzled with ground-breaking visual effects, especially in its grand war sequences. Made on a modest budget at under 5 lakh rupees, it earned over INR 55 lakh—an astonishing feat at the time. In theatres, moved audiences broke coconuts in reverence, mistaking reel for reality.
It was the first Indian film to premiere in the United States, a testament to its universal appeal. Celebrated for its spiritual depth and cinematic splendour, it remains a luminous jewel in the crown of Indian cinema—a vision of virtue, sacrifice, and eternal love.
राम राज्य (1943) भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक यादगार क्लासिक मानी जाने वाली पौराणिक फ़िल्म है। यह फ़िल्म सिर्फ़ फ़िल्म भर नहीं, भक्ति और धर्म के मार्ग पर सिनेमा का एक पुष्प अर्पण सरीख़ा था। इस फ़िल्म के निर्देशक विजय भट्ट जैसे दूरदर्शी फ़िल्मकार थे। फ़िल्म में अभिनेता प्रेम अदीब ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की और अभिनेत्री शोभना समर्थ ने सीताजी की पावन भूमिका निभाई। राम राज्य सन् 1943 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी। इसने आज़ादी की लड़ाई के अन्तिम चरण में गहरे जकड़े समूचे राष्ट्र को अपने प्रभाव में ले लिया।
इस फ़िल्म का प्रभाव इतना व्यापक था कि सिनेमा को एक कमतर और समाज के लिए हानिकारक विधा मानने वाले महात्मा गांधी भी इस फ़िल्म को देखने पहुँचे। अपने जीवन में सिर्फ़ यही एक फ़िल्म गांधीजी ने देखी थी। इसकी वजह समझना मुश्किल नहीं। फ़िल्म का शीर्षक स्वयं गांधीजी की कल्पना के नैतिक, न्यायप्रिय और सत्य पर आधारित आदर्श समाज - 'राम राज्य' का प्रतीक था। कहना होगा कि केवल इस एक संयोग के चलते आध्यात्मिक नैतिकता की ज़मीन पर खड़ी यह फ़िल्म सिनेमा के पर्दे से निकलकर इतिहास का हिस्सा बन गई।
फ़िल्म की कहानी राजा राम के चौदह वर्ष के वनवास, उसके बाद सीताजी की रक्षा के लिए रावण से युद्ध और अन्त में धर्म की विजय की कहानी है। फ़िल्म के सबसे मार्मिक दृश्यों में से एक में सीता की अग्निपरीक्षा दिखाई गई है। सीताजी अग्नि पर चलती हैं और किसी पवित्र आत्मा सी प्रगट होती हैं। अग्निदेव स्वयं प्रकट होकर उनकी पवित्रता की गवाही देते हैं। फिर भी यहाँ देवत्व को जनमत के संदेह के सामने झुकता दिखाया गया है। अयोध्या लौटने पर राम एक राजा की भूमिका में अपने आदर्श और कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए एक धोबी के संदेह भरी बात कहने पर पत्नी सीता का त्याग कर देते हैं।
फ़िल्म में अभिनेता उमाकांत ने लक्ष्मण, जी. बद्री प्रसाद ने ऋषि वाल्मीकि और यशवंत ने राजकुमार लव की भूमिकाएँ निभाई थीं। ख़ासकर युद्ध के दृश्यों को भव्यता के साथ फ़िल्माया गया था और फ़िल्म ने अपने समय के लिए अभूतपूर्व तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। महज़ 5 लाख रुपये की लागत से बनी इस फ़िल्म ने कुल 55 लाख रुपये से अधिक की कमाई की जो उस समय के लिए अकल्पनीय सफलता थी। दर्शकों ने भावुक होकर सिनेमाघरों में नारियल फोड़े और पर्दे पर प्रदर्शित कथानक पर देखनेवालों की अनन्य आस्था ने यथार्थ को आच्छादित कर लिया।
यह ऐसी पहली भारतीय फ़िल्म बनी जिसका अमेरिका में प्रीमियर हुआ। फ़िल्म की वैश्विक स्वीकार्यता का यह एक प्रमाण कहा जा सकता है। अपने आध्यात्मिक भाव और सिनेमाई भव्यता दोनों पक्षों के लिए सराही गई राम राज्य आज भी भारतीय सिनेमा इतिहास का एक दैदिप्यमान रत्न है। यह फ़िल्म नैतिकता, बलिदान और अमर प्रेम का सिनेमाई स्मारक है।
Kukde, P.G. (Cinematographer), Ram Rajya, 1943 | Lobby Card | CinemaEducation | 00825921
1 / 6

Body of Work

Cinematographer
P.G. Kukde
Director

Research Centre