Skip to main content
TRIS logo image

Raj Nartaki1941

Raj Nartaki (1941): featured artwork

Introduction

A 1941 drama film directed by Modhu Bose under the Wadia Movietone banner. It starred the famous dancer Sadhana Bose (written as Sadhona in the title) with Prithviraj Kapoor, Jal Khambata, Nayampalli and Protima Das Gupta. Made simultaneously in English, Bengali and Hindi, it was distributed in Europe and US through Columbia in Hollywood. It's successful run at the box office helped it recover its cost. Raj Nartaki established J. B. H Wadia's reputation as an intellectual film maker. The story is set in the early 19th century in the Manipur Kingdom and is about social barriers and a court dancer.

Around the same year, a young Sindhi girl Anjali Shivdasani was born in Karachi whose businessman father Shivram Shivdasani changed her name to Sadhana after his favourite actress Sadhona Bose. After doing bit roles, Sadhana Shivdasani went on to reach meteoric heights establishing herself as the undisputed queen of Hindi films in the early 60s. Such was the charisma of Sadhona Bose that not just film artistes, but other Indian families too, would name their daughters Sadhana, although films as a profession, was by and large looked down upon.

राज नर्तकी (1941) के निर्देशक मधु बोस थे और इसका निर्माण 'वाडिया मूवीटोन' के बैनर तले हुआ था। यह एक ड्रामा फ़िल्म है जिसमें अभिनेता पृथ्वीराज कपूर, जाल खंबाटा, नयामपल्ली और प्रोतिमा दास गुप्ता के साथ प्रसिद्ध नृत्यांगना साधना बोस ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं। फ़िल्म की शीर्षक सूची में साधना बोस के नाम का बांग्ला उच्चारण 'साधोना' लिखा गया है। यह फ़िल्म हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी और बांग्ला भाषाओं में भी बन रही थी। यूरोप और अमेरिका में इस फ़िल्म का वितरण हॉलीवुड की मशहूर कंपनी 'कोलंबिया' के हाथ में था। टिकट खिड़की पर फ़िल्म को कामयाबी मिली और इसने अपनी निर्माण लागत आसानी से वसूल कर ली। राज नर्तकी ने निर्माता जे. बी. एच. वाडिया को एक बौद्धिक फ़िल्मकार की पहचान दी। इस फ़िल्म की कहानी उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में मणिपुर रियासत की पृष्ठभूमि पर रची गई थी। कहानी एक राज नर्तकी और उसकी राह में समाज द्वारा खड़ी की गई बाधाओं पर केंद्रित थी।
तकरीबन उसी समय की बात है। अविभाजित भारत के कराची शहर में एक सिंधी परिवार में एक लड़की का जन्म हुआ और नाम रखा गया अंजलि। पिता शिवराम शिवदासानी व्यापारी आदमी थे लेकिन फ़िल्मों के शौकीन। उन्होंने नृत्यांगना और नायिका साधना बोस की दीवानगी में अपनी बेटी का नाम अंजलि से बदलकर साधना शिवदासानी रख दिया। यही साधना शिवदासानी साठ के दशक में हिन्दी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय नायिकाओं में से एक साधना बनीं। ये वही साधना हैं जिनके नाम पर 'साधना कट' बालों की हेयरस्टाइल भी अमर हो गई। याने साधना बोस का करिश्मा इतना था कि न केवल फ़िल्मी परिवारों में, बल्कि अन्य भारतीय परिवारों में भी लोग अपनी बेटियों का नाम साधना रखने लगे थे। और ये तब जबकि एक पेशे के रूप में फ़िल्मी दुनिया को नीची नज़र से देखा जाता था।
Das (ii), Jatin (Cinematographer), Raj Nartaki, 1941 | Lobby Card | CinemaEducation | 00787768
1 / 4

Body of Work

Assistant Cinematographer
Cinematographer
Costume Designer
Dialogue Writer
Director
Music Director
Poster Designer
Presented by Personality
Riyad Vinci Wadia
Producer
Publicity Designer
Screenplay Writer
Story Writer

Research Centre