Introduction
This rare collaboration between the legendary actor and singer was made possible by music composer S. D. Burman, who composed all the songs penned by lyricist Rajinder Krishan. The film also introduced a creative first in Hindi cinema: the names of the lead cast were shown written on sand at the beach, serving as a unique title introduction.
The music was a major success, significantly boosting the popularity of its singers. Some songs, such asKachchi Pakki Sadkon Pe by Kishore Kumar, Mohabbat Ka Chota Sa Ek Aashiyana by Kishore Kumar, Jalti Hai Duniya, Tera Mera Pyar Hai by Kishore Kumar and Shamshad Begum, Ek Hum Aur Dusre Tum by Kishore Kumar and Geeta Dutt, O Bewafa Yeh To Bata Loota Chaman Kyun by Kishore Kumar and Geeta Dutt, Woh Sapnewali Raat Milan Ki Raat by Geeta Dutt, Aa Gayi Re Aa Gayi by Geeta Dutt, Do Din Hansaya Pyar Ne by Geeta Dutt, and Chup Chup Chup Aa Gayi Re by Geeta Dutt, remain popular to this day.
अभिनेता राज कपूर और गायक किशोर कुमार के बीच अभिनेता और पार्श्वगायक का यह दुर्लभ मेल संगीतकार एस. डी. बर्मन की बदौलत संभव हो पाया था। फ़िल्म के गीतों को लिखा था राजेन्द्र कृष्ण ने और सभी गीतों की धुनें बनाई थीं एस. डी. बर्मन ने। इस फ़िल्म ने शीर्षक प्रस्तुत करने के तरीके में एक रचनात्मक नवीनता भी दिखाई, इसके शीर्षक क्रेडिट समुद्र किनारे की रेत पर लिखे हुए दिखाए गए थे जो एक दिलचस्प शुरुआत थी।
प्यार फ़िल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ और इसके चलते इन गीतों के गायकों की प्रसिद्धि में काफी इज़ाफा हुआ। फ़िल्म के कुछ उल्लेखनीय गीत जैसे किशोर कुमार के गाए एकल गीत “कच्ची पक्की सड़कों पे”, “मोहब्बत का छोटा सा एक आशियाना”, शमशाद बेग़म के साथ गाया “जलती है दुनिया, तेरा मेरा प्यार है”, गीता दत्त के साथ गाया “एक हम और दूसरे तुम”, “ओ बेवफ़ा ये तो बता लूटा चमन क्यों”, गीता दत्त का गाया एकल गीत “वो सपने वाली रात मिलन की रात”, “आ गई रे आ गई”, “दो दिन हंसाया प्यार ने” और “चुप चुप चुप आ गई रे” आज भी लोकप्रिय हैं।