Parvarish1958
Introduction
The supporting cast included: Nazir Hussain as Thakur Jaswant Singh; Lalita Pawar as Thakurain Rukmani Singh; Krishnakant as Thakur Harnam Singh ("Bade Thakur"); Radhakrishan as Ustad Banke Bihari ("Mama"); Brahm Bhardwaj as the Doctor; and Jennifer Murray as a dancer and singer.
Some unforgettable songs contributed significantly to the film's popularity. These include Aansoobhari Hai, Looti Zindagi Aur, Mastibhara Hai Sama Hum Tum Hain Dono Yahan, Beliya Beliya Beliya Beliya, Mama O Mama O Mama Mama Mama, Jane Kaisa Jadu Kiya Re Bedardi Balam, and Jhoome Re Jhoome Re.
Particularly memorable is Mukesh's emotionally resonant Aansoobhari Hai, which remains a timeless favourite among music lovers. Also popular is the romantic duet Mastibhara Hai Sama, sung by Lata Mangeshkar and Manna Dey.
Parvarish was a commercial success, ranking as the seventh highest-grossing Hindi film of 1958. According to one source, the film earned a "Semi Hit" box office verdict with an estimated worldwide gross of ₹1.30 crore, against a budget of ₹0.35 crore. Another source notes that following a moderately successful Sharada in 1957, Raj Kapoor delivered two hits in 1958: Phir Subha Hogi and Parvarish. These achievements reflect the film's strong financial performance, especially for its time.
फ़िल्म में अन्य सहायक कलाकारों में ठाकुर जसवंत सिंह की भूमिका में अभिनेता नाज़िर हुसैन, ठाकुराइन रुक्मणी सिंह की भूमिका में ललिता पवार, ठाकुर हरनाम सिंह या बड़े ठाकुर की भूमिका में कृष्णकांत, मामा उस्ताद बांके बिहारी की भूमिका में राधाकृष्णन, डॉक्टर की भूमिा में ब्रह्म भारद्वाज डांसर सिंगर की भूमिका में जेनिफ़र मरे काम कर रहे थे।
इस फ़िल्म की लोकप्रियता में इसके अविस्मरणीय गीतों का अहम योगदान रहा। फ़िल्म के कुछ प्रमुख लोकप्रिय गीत रहे “आँसूभरी है”, “लूटी ज़िंदगी और”, “मस्तीभरा है समाँ हम तुम हैं दोनों यहाँ”, “बेलिया बेलिया बेलिया बेलिया”, “मामा ओ मामा ओ मामा मामा मामा”, “जाने कैसा जादू किया रे बेदर्दी बलम”, और “झूमें रे झूमें रे” जिन्हें सुननेवालों ने काफ़ी पसन्द किया।
इनमें भी ख़ासतौर पर अपनी दर्दभरी आवाज़ के लिए चर्चित गायक मुकेश का गाया जज़्बातों से भरा गीत “आँसूभरी है” आज भी संगीत प्रेमियों के बीच प्रिय बना हुआ है। इसी तरह लता मंगेशकर और मन्ना डे का गाया गया रोमांटिक युगल गीत “मस्तीभरा है समाँ” भी बेहद लोकप्रिय हुआ।
परवरिश व्यावसायिक रूप से कामयाब रही और सन् 1958 की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म बनी। एक स्रोत के अनुसार यह फ़िल्म 'सेमी हिट' घोषित की गई थी और इसने वैश्विक स्तर पर लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का व्यापार किया जबकि इसकी लागत 35 लाख रुपए ही थी। एक अन्य स्रोत जानकारी देता है कि सन् 1957 में आई फ़िल्म शारदा के औसत प्रदर्शन के बाद राज कपूर ने अगले ही साल सन् 1958 में फिर सुबह होगी और परवरिश जैसी दो हिट फ़िल्में दीं। दोनों ही स्रोतों से उस समय फ़िल्म के मज़बूत व्यावसायिक प्रदर्शन का सबूत मिलता है।
Body of Work
Research Centre
Related
3