Skip to main content
TRIS logo image

Parshuram1947

Parshuram (1947): featured artwork

Introduction

Parshuram (1947) Directed by Ramnik Desai and produced by Navin Pictures, this was a mythological musical starring Prithviraj Kapoor, Leela Pendharker, Nandrekar, Urmila, Jay Dev, and Pramila. With music composed by Master Ratanlal, it featured songs such as Jo Mandir Me Hai Wo Hi Hai Maikhane Me and Bach Raho Hum Nahi Jaane, sung by Shama Bai and Pt. Betab, along with Kya Kahu Raat Ki Baat Sakhi.
The film narrates the story of Parshuram, believed to be the sixth avatar of Lord Vishnu. It explores key episodes of his life—his divine birth, the beheading of his mother at his father's command, and his mission to restore dharma. Parshuram is depicted as a Brahmin by birth who adopts Kshatriya qualities, earning him the unique title of "Brahma-Kshatriya."
A pivotal conflict centres around his battle with the corrupt King Kartavirya Sahasrarjuna, who attempts to seize Kamadhenu, the sacred cow. In retaliation, Parshuram slays the king, his army, and eventually eradicates the Haihaya dynasty. He later performs the Ashvamedha yagna, donates his wealth to sages, and retires for penance.
The film also references Parshuram's legendary role as the teacher of Bhishma, Dronacharya, and Karna, and his curse upon Karna. He is said to have gifted the Sudarshan Chakra to Lord Krishna and is believed to be an immortal sage destined to guide Kalki, the final avatar of Vishnu.
While historically significant, Parshuram appears to have underperformed at the box office. Although rich in mythic material, Parshuram lacks documentation of commercial success and may not have resonated with audiences, possibly contributing to its obscurity in box office history.
परशुराम (1947) के निर्देशक रमणिक देसाई थे और इसका निर्माण 'नवीन पिक्चर्स' के बैनर तले हुआ था। यह फ़िल्म एक पौराणिक संगीतमय फ़िल्म थी जिसमें पृथ्वीराज कपूर, लीला पेंढारकर, नांद्रेकर, उर्मिला, जय देव और प्रमिला जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इस फ़िल्म के लिए संगीत मास्टर रतनलाल ने तैयार किया था और फ़िल्म में शमा बाई और पंडित बेताब के गाये “जो मंदिर में है वो ही है मयख़ाने में”, “बच रहो हम नहीं जाने”, और “क्या कहूँ रात की बात सखी” जैसे गीतों ने खूब लोकप्रियता हासिल की।
फ़िल्म की कहानी भगवान परशुराम की मिथकीय कथा पर आधारित है जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इस कहानी में उनके जीवन के प्रमुख प्रसंगों को शामिल किया गया है। उनका दिव्य जन्म, अपने ही पिता के आदेश पर माता का वध और फिर धर्म की पुनः स्थापना के लिए उनका संघर्ष यह सभी प्रमुख कथाबिंदु फ़िल्म के कथानक का हिस्सा बने। परशुराम को जन्म से ब्राह्मण माना गया है लेकिन उन्होंने क्षत्रियोचित गुणों को धारण किया। इस कारण उन्हें 'ब्रह्म-क्षत्रिय' की विशेष उपाधि प्रदान की गई है।
फ़िल्म में परशुराम का मुख्य टकराव भ्रष्ट राजा कार्तवीर्य सहस्रार्जुन के साथ होता है, जब कार्तवीर्यअर्जुन जमदग्नि मुनि के आश्रम से बलपूर्वक कामधेनु गाय को हड़प लेता है। इसके प्रतिशोध में परशुराम न केवल उस राजा को मार डालते हैं बल्कि उसके पुत्रों, उसकी समस्त सेना और अंततः समूचे क्षत्रीय हैहय वंश का नाश कर देते हैं। इसके बाद वे अश्वमेध यज्ञ करते हैं और अपना सम्पूर्ण धन ऋषि मुनियों को दान देते हैं और महेंद्रगिरी पर्वत पर तपस्या में लीन हो जाते हैं।
फ़िल्म में परशुराम की उस प्रसिद्ध भूमिका का भी उल्लेख मिलता है जिसमें वे भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे योद्धाओं के गुरु बनते हैं और उन्हें शस्त्र विद्या जा ज्ञान प्रदान करते हैं। फ़िल्म में साथ ही परशुराम द्वारा कर्ण को दिए गए श्राप की कथा भी दिखाई गई है। परशुराम क्षत्रियों को अपना शत्रु मानते थे, लेकिन कर्ण ने जन्मना क्षत्रिय होने के बावजूद झूठ बोलकर उनसे शस्त्र विद्या सीखी थी। जब ऋषि परशुराम को यह पता चला तो उन्होंने कर्ण को श्राप दिया कि वो युद्ध में निर्णायक मौका आने पर अपनी समूची विद्या भूल जायेगा। माना जाता है कि उन्होंने ही श्रीकृष्ण को उनका सुप्रसिद्ध सुदर्शन चक्र भेंट किया था और वे ऐसे अमर मुनि हैं जो सदा उपस्थित रहेंगे और भविष्य में वही भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार कल्कि के मार्गदर्शक बनेंगे।
हालाँकि इस फ़िल्म की विषयवस्तु उस दौर की कई अन्य फ़िल्मों की तरह पौराणिक दृष्टि से समृद्ध थी लेकिन परशुराम फ़िल्म टिकट खिड़की पर कोई चमत्कार नहीं दिखा सकी। इसके व्यावसायिक प्रदर्शन का कोई ठोस दस्तावेज़ी प्रमाण नहीं मिलता जिसकी एक संभावित वजह यह हो सकती है कि यह फ़िल्म दर्शकों से सीधा जुड़ाव नहीं कायम कर पाई। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह रचना एक अल्पज्ञात फ़िल्म बनकर रह गई।
Jhaveri, P.B. (Producer), Parshuram, 1947 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00779778
1 / 2

Body of Work

Research Centre

Related

1