Parivartan1949
Introduction
The film also featured the early technical work of Tapan Sinha, who was responsible for sound design. Sinha's contribution was well-regarded, and his work on Parivartan became one of the stepping stones in his illustrious career as a filmmaker and technician.
The soundtrack of Parivartan played a crucial role in its appeal. Among the standout songs were: Ae Duniya Ham Par Rahem Karna Sata Le Jitna Sataya – a soulful rendition by Mohammed Rafi expressing themes of endurance and hope; Duniya Badal Gayi Hamare Dil Badal Gaye also sung by Rafi, capturing the emotional transformation of the characters. Another memorable track by Rafi was Hasrat Liye Hue Hai Tamanna Liye Hue Hai, filled with longing and introspection.
These songs not only enriched the narrative but also showcased the emotive power of Mohammed Rafi's voice, contributing to the film's enduring legacy in Indian cinema.
इस फ़िल्म के साथ एक और ख़ास बात जुड़ी है। आगे जाकर फ़िल्मकार के बतौर नाम कमानेवाले तपन सिन्हा इसमें तकनीकी सहयोगी के बतौर काम कर रहे थे। इस फ़िल्म का साउंड डिज़ाइन का जिम्मा उन्होंने संभाला था। फ़िल्म में सिन्हा के इस योगदान को सराहना भी मिली और यह फ़िल्म आगे जाकर उनके एक कामयाब तकनीशियन और फ़िल्मकार बनने की दिशा में अहम पड़ाव साबित हुई।
परिवर्तन के मार्मिक संगीत ने इसकी लोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ में गाये फ़िल्म के कुछ प्रमुख गीत थे ऐ दुनिया हम पर रहम करना, सता ले जितना सताया जो कि इंसानी सहनशक्ति और उम्मीद जैसे भावों को छूता था, दुनिया बदल गई, हमारे दिल बदल गए जो किरदार के भावनात्मक सफ़र का चित्र खींचता है और यादगार गीत हसरत लिए हुए हैं, तमन्ना लिए हुए हैं जिसके बोलों में एक गहरी तड़प और आत्मचिंतन झलकता है।
ये गीत न सिर्फ़ फ़िल्म के कथानक को समृद्ध करते हैं बल्कि मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ की उस भावप्रवण ताकत को भी दिखाते हैं, जिसे भारतीय सिनेमा ने आगे आनेवाले कई सालों में और बेहतर तरीके से जाना और चाहा। इन्हीं गानों के चलते यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की स्थायी विरासत का हिस्सा बन जाती है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1