Manmohan Desai directs Amitabh Bachchan in this quintessential masala drama about four friends bound by fate featuring drama comedy action and romance
Introduction
Naseeb is a quintessential Manmohan Desai masala film that follows the intertwined lives of four friends, each caught in the vicissitudes of fate, with drama, comedy, action, and romance all in the same package. The plot revolves around themes of friendship, loss, and justice, while offering the masala flair that was Desai's signature style. The story revolves around four friends, Namdev (Pran), Damu (Amjad Khan), Jaggi (Kader Khan), and Raghubir (Jagdish Raj), who win a lottery ticket but fall into conflict over the prize. Their betrayal leads to Namdev's wrongful imprisonment and the dispersal of his family. Years later, Namdev's sons, Johnny(Amitabh Bachchan) and Sunny(Rishi Kapoor), are raised in hardship but grow up determined to reunite their family. The memorable character of Amitabh's John Jaani Janardhan, symbolises the seamless coexistence of Hindu, Muslim, and Christian identities, reflecting the...
Read More
नसीब फ़िल्मी मसालों से भरी एक ठेठ मनमोहन देसाई फ़िल्म है जो किस्मत के अजब खेल में फंसे चार दोस्तों की आपस में उलझी ज़िन्दगियों की कहानी कहती है। किसी टिपिकल मनमोहन देसाई फॉर्मूला फ़िल्म की तरह यहाँ भी ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन और रोमांस सभी को एक ही कहानी में पिरो दिया गया है। कहानी दोस्ती, बलिदान, इंसाफ़ जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है लेकिन देसाई की अपनी ख़ास छप्पन-भोग की थाली वाली मसाला शैली कहानी की रोचकता ज़रा भी कम नहीं होने देती। फ़िल्म की कहानी नामदेव (प्राण), दामू (अमजद खान), जग्गी (कादर खान) और रघुबीर (जगदीश राज) नाम के चार दोस्तों के बारे में है जो एक लॉटरी टिकट जीत जाते हैं लेकिन पुरस्कार की राशि को लेकर उनके बीच झगड़ा हो जाता है। दोस्तों का विश्वासघात नामदेव को झूठे आरोप में जेल भिजवा देता है और उसका परिवार बिखर जाता है। बहुत सालों बाद मुफ़लिसी और संघर्ष में पलकर बड़े हुए नामदेव के बेटे जॉनी (अमिताभ बच्चन) और सनी (ऋषि कपूर) अपने परिवार को फिर से एकजुट करने की कसम खाते हैं। फ़िल्म में 'जॉन जॉनी जनार्दन' नाम का अमिताभ का निभाया यादगार किरदार हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई पहचानों के सहज सहअस्तित्व को दिखाता है। देसाई की फ़िल्मों में सांप्रदायिक भाइचारे के ऐसे प्रतीक खूब देखे जाते हैं।...
Read More
Body of Work
Research Centre