Skip to main content
TRIS logo image

Nala Damayanti1945

Nala Damayanti (1945): featured artwork

Introduction

Nala Damayanti (1945) A historical romance film based on the legendary love story from the Indian epic, the Mahabharata, it follows the tale of King Nala and Princess Damayanti, whose deep love is tested by fate. After a fateful dice game, Nala loses his kingdom and is separated from Damayanti. Despite enduring immense hardship, the two are eventually reunited, showcasing timeless themes of love, sacrifice, and loyalty.
The film was produced by Janak Pictures and directed by Kumar Sen Samarth. The cast featured prominent actors of the time, including Shobhna Samarth, Dalpat, Gulab, Prithvi, Trilok Kapoor, Mishra, and David. Interestingly, Shobhna Samarth later married the film's director and also the cinematographer, Kumar Sen Samarth.
Details about the music of the 1945 film remain scarce. However, a separate Telugu film with the same title, Nala Damayanthi (1957), featured a soundtrack composed by B. Gopalam. Notable songs from the 1957 version include Alathe Illada Ninna Maya, performed by Ghantasala and Hunsur Krishnamurthy, and Kalahamsa Palikina, sung by P. Bhanumathi and Samudrala.
नल दमयंती (1945) एक पौराणिक कथा पर आधारित प्रेमकथा थी। इस फ़िल्म की कहानी का आधार महाभारत की प्रसिद्ध नल और दमयंती की प्रेम कहानी है। इस कथा में राजा नल और राजकुमारी दमयंती के बीच प्रेम की गहराई को दिखाया गया है। यह ऐसा एकनिष्ठ प्रेम है जिसे भाग्य बार-बार चुनौती देता है। भाग्य का खेल ऐसा कि एक जुए की बाज़ी में राज नल अपना सबकुछ हार जाता है और दमयंती से भी बिछड़ जाता है। लेकिन अनेक कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद आखिर में वे दोनों फिर मिलते हैं। नल-दमयंती की यह पौराणिक कथा प्रेम, बलिदान और सत्यनिष्ठा जैसे शाश्वत मूल्यों को फ़िल्म के कथानक में पिरो देती है।
इस फिल्म का निर्माण 'जनक पिक्चर्स' के बैनर तले हुआ था और इसका निर्देशन कुमार सेन समर्थ ने किया था। इस फ़िल्म में उस समय के प्रमुख कलाकार शोभना समर्थ, दलपत, गुलाब, पृथ्वी, त्रिलोक कपूर, मिश्रा और डेविड जैसे अभिनेता भूमिकाएँ निभा रहे थे। एक रोचक तथ्य यह भी है कि फ़िल्म की नायिका शोभना समर्थ ने बाद में इस फ़िल्म के निर्देशक और छायाकार कुमार सेन समर्थ से विवाह किया था।
सन् 1945 में निर्मित इस फ़िल्म के संगीत से संबंधित विवरण बहुत नहीं मिलते। हालाँकि इसी शीर्षक से सन् 1957 में निर्मित तेलुगु भाषा की फ़िल्म नला दमयंथी (1957) के लिए संगीत बी. गोपालम ने तैयार किया था। उस फ़िल्म के कुछ प्रसिद्ध गीतों में घंटासला और हुंसूर कृष्णमूर्ति की आवाज़ों में “अलाथे इल्लादा निन्ना माया और पी. भानुमति एवं समुद्राला की आवाज़ों में “कलाहंस पलिकिना” प्रमुख गीत हैं।
Ahmed, W.Z. (Producer), Prem Sangeet, 1943 | Advertisement, Filmindia, July 1943 | CinemaEducation | 00858615
1 / 2

Body of Work

Research Centre

Related

1