Introduction
While detailed box office records from the time are scarce, Madari is remembered for its engaging storytelling and, most notably, its music. The film gained considerable popularity thanks to a series of memorable songs performed by celebrated playback singers such as Lata Mangeshkar and Shamshad Begum.
The film's music was composed by Allah Rakha Qureshi, who rose to prominence with this soundtrack. Among the standout tracks was Rassi Ute Tangia Dupatta Mera Dolda, sung by Lata Mangeshkar, which became a major hit and remains a nostalgic favourite among fans of classic Punjabi cinema.
Decades later, the name Madaari would reappear in a different context with the release of a Hindi-language social thriller in 2016. However, the 1950 Madari retains its distinct place in the legacy of regional Indian cinema, particularly for its early post-independence portrayal of drama, music, and cultural identity.
हालाँकि उस समय फ़िल्म के प्रदर्शन के विस्तृत व्यावसायिक आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं लेकिन मदारी अपनी रोचक कथावस्तु और ख़ासतौर पर अपने संगीत के लिए आज भी याद की जाती है। यह फ़िल्म अपने यादगार गीतों की वजह से काफ़ी लोकप्रिय हुई जिन्हें लता मंगेशकर और शमशाद बेगम जैसी उस दौर की मशहूर पार्श्वगायिकाओं ने अपना स्वर दिया था।
इस फ़िल्म का संगीत अल्लारक्खा कुरैशी ने तैयार किया था और उन्होंने इस फ़िल्म के साथ विशेष पहचान हासिल की। इस फ़िल्म के प्रमुख गीतों में से एक था “रस्सी उत्ते टंगिया दुपट्टा मेरा डोल्दा” जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। यह गीत उस दौर में बड़ा हिट साबित हुआ और आज भी क्लासिक पंजाबी सिनेमा के प्रशंसकों को मधुर पुरानी यादों से भर देता है।
दशकों बाद मदारी नाम एक नए संदर्भ में फिर सामने आया जब सन् 2016 में इसी नाम से एक हिन्दी भाषा में बनी, विलक्षण अभिनेता इरफ़ान की शीर्षक भूमिका वाली सामाजिक थ्रिलर फ़िल्म मदारी (2016) रिलीज़ हुई। लेकिन आज भी सन् 1950 में बनी इस मदारी को क्षेत्रीय सिनेमा में एक धरोहर की तरह देखा जाता है और यह पंजाबी सिनेमा इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान बनाए हुए है। इस फ़िल्म ने आज़ादी के फ़ौरन बाद के वर्षों में क्षेत्रीय सिनेमा में नाटकीय तत्व, उम्दा संगीत और अपनी सांस्कृतिक पहचान को जिलाये रखने की कोशिश को सिनेमाई पर्दे पर सशक्त तरीके से पेश किया था।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1