Skip to main content
TRIS logo image

Laila Majnu1976

Laila Majnu (1976): featured artwork

Introduction

Laila Majnu (1976), directed by Harnam Singh Rawail, is a romantic drama that marked the debut of FTII graduate Ranjeeta Kaur. The film also starred Rishi Kapoor and Danny Denzongpa in pivotal roles. Based on the legendary tale of Layla and Majnun, it narrates the tragic love story between Laila, a princess, and Qais (Majnu), a common man.

Laila Majnu garnered widespread acclaim from critics and emerged as a box-office hit, solidifying Rishi Kapoor's reputation as a reliable star. It was his major success following the massive triumph of his debut film, Bobby (1973), except for Kabhi Kabhie (1976), which had a large ensemble cast. Since its release, Laila Majnu has been celebrated as a cult classic.

The film's portrayal of timeless love and sacrifice was widely praised, with particular recognition for the emotional depth of Ranjeeta Kaur's performance as Laila. Despite its critical and commercial success, the film did not win any major awards, including the National Film Award or Filmfare, nor was it nominated in any categories.

With a modest budget of ₹1.70 crore, Laila Majnu became a blockbuster, defying a slow start at the box office. The film's music, composed by Madan Mohan with lyrics by Sahir Ludhianvi, played a significant role in its success. Tragically, Madan Mohan passed away during the film's production, and Pandit Jaidev stepped in to complete the music. The soundtrack featured iconic songs such as "Is Reshmi Paazzeb Ki Jhankar," sung by Lata Mangeshkar, and "Husn Hazir Hai." The latter, performed by Mohammad Rafi, reached number one on the Binaca Geetmala annual list of 1977, a rare achievement for a Madan Mohan composition. Other memorable tracks included "Tere Dar Par Aaya Hoon" and "Barbad-E-Mohabbat Ki Dua."

लैला मज़नू (1976) के निर्देशक हरनाम सिंह रवैल थे। यह लैला-मज़नू की अमर प्रेम कथा पर बनी एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी। एफ़टीआईआई से पढ़ी नायिका रंजीता कौर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत इस फ़िल्म से की। फ़िल्म में उनके साथ नायक की भूमिका में ऋषि कपूर और अन्य सहायक कलाकारों में डैनी डेंग्ज़ोंग्पा, इफ़्तेखार, अचला सचदेव और अरुणा ईरानी जैसे अभिनेता शामिल थे। लैला-मज़नू की मशहूर प्रेम कहानी पर आधारित यह फ़िल्म राजकुमारी लैला के एक सामान्य नौजवान क़ैस से प्रेम और उनके त्रासद अन्त को दिखाती है।
लैला मज़नू को आलोचकों से ज़बरदस्त सराहना मिली और इसने टिकट खिड़की पर भी खूब पैसा कमाया। इस फ़िल्म की कामयाबी ने ऋषि कपूर को एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। ऋषि कपूर की डेब्यू फ़िल्म बॉबी (1973) की अपार सफलता के बाद यह उनके करियर में आई पहली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म थी। हालाँकि कभी कभी (1976) को भी व्यावसायिक कामयाबी मिली थी, लेकिन उसका श्रेय अमिताभ और शशि कपूर जैसे नायकों को ज़्यादा मिला। लैला मज़नू को अपनी कामयाबी के चलते खूब प्रसिद्धि मिली और आज भी इसे ऋषि कपूर के करियर की एक यादगार फ़िल्म के बतौर याद किया जाता है।
फ़िल्म में जन्म-जन्मांतर के प्यार और उसकी तड़प को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया था और आलोचकों ने ख़ासतौर पर नई अभिनेत्री रंजीता के अभिनय को खूब सराहा। हाँ, एक बात अजीब थी। हालाँकि यह फ़िल्म व्यावसायिक और आलोचनात्मक दोनों स्तरों पर बड़ी कामयाब रही, लेकिन इसे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों या फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में से किसी में भी किसी श्रेणी में नामांकन नहीं मिला।
सीमित 1.70 करोड़ रुपए की लागत में बनी यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत के बावजूद ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कहना होगा कि लैला मज़नू के संगीत ने इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म में संगीत मदन मोहन का था और गीतकार थे साहिर लुधियानवी। दुर्भाग्य से मदन मोहन का निधन फ़िल्म बनने के दौरान ही हो गया और उनके जाने के बाद पंडित जयदेव ने फ़िल्म के संगीत को उसके मुकम्मल अंजाम तक पहुँचाया। फ़िल्म में लता मंगेशकर का गाया गीत "इस रेशमी पाजेब की झंकार" और मोहम्मद रफ़ी का गाया गीत "हुस्न हाज़िर है" बहुत लोकप्रिय हुए। ख़ासतौर पर "हुस्न हाज़िर है" को तो अलग से रेखांकित करना चाहिए, जिसे वर्ष 1977 की बिनाका गीतमाला वार्षिक सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। मदन मोहन के बतौर संगीतकार लाजवाब सफ़र की यह एक दुर्लभ उपलब्धि थी, जिसे देखने को वे खुद इस दुनिया में न रहे। फ़िल्म के अन्य लोकप्रिय गीतों में "तेरे दर पर आया हूँ" और "बर्बाद-ए-मोहब्बत की दुआ" जैसे गाने शामिल थे।
Daryanani, Seeroo (Producer), Laila Majnu, 1976 | Advertisement, Filmfare, 26 November 1976 | CinemaEducation | 00791577
1 / 5

Body of Work

Cinematographer
Director
Lead Cast Rest
Presented by Personality

Research Centre