Skip to main content
TRIS logo image

Jeevan Naiya1936

Jeevan Naiya (1936): featured artwork

Introduction

Jeevan Naiya (1936) Directed by Franz Osten, and produced by Himanshu Rai for his studio Bombay Talkies, this film is known as being the screen debut of early superstar Ashok Kumar, and its theme was about the ostracism of dancing girls. The film was one of several successful Bombay Talkies collaborations between Franz Osten, Himashu Rai, screenwriters J. S. Kashyap and Niranjan Pal, and their leading lady of the time, Devika Rani.
Its director Osten was born Franz Ostermayr in Munich on 23 December 1876. He trained to be a photographer like his father and gave acting a try. In 1907, he founded a traveling cinema called the "Original Physograph Company" with his brother Peter Ostermayr, who later established the predecessor to Bavaria Film Studios, today one of Germany's largest film studios. Amongst other films, he showed Life in India, a short documentary film about the Munich carnival. The run was not very successful: three days after the opening, the projector exploded in flames. Osten decided to make films and in 1911 directed his first feature, Erna Valeska. His career was interrupted by the start of the First World War. He worked first as a correspondent, then became a soldier. After the war Osten made peasant dramas like The War of the Oxen and Chain of Guilt for EMELKA in Munich.
It also featured the famous song Koi Humdum Na Raha, sung by Ashok Kumar, with music by Saraswati Devi and lyrics by Jamuna Swarup Kashyap (J. S. Kashyap), later sung by Kishore Kumar in the film Jhumroo in 1961.
जीवन नैया (1936) का निर्माण हिमांशु राय ने अपने स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज़ के बैनर तले किया था और इसके निर्देशक उस दौर की कई हिन्दी फ़िल्में निर्देशित करनेवाले जर्मन फ्रांज़ ऑस्टेन थे। यह फ़िल्म इसलिए भी याद की जाती है कि इसी फ़िल्म से आरंभिक हिन्दी सिनेमा के बड़े सितारे और प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार के अभिनय करियर की शुरुआत हुई थी। इस फ़िल्म की कहानी नाचने वाली लड़कियों की समाज में स्वीकार्यता को अपना विषय बनाती है। बॉम्बे टॉकीज़ स्टूडियो के बैनर तले निर्देशक फ्रांज़ ऑस्टेन, निर्माता हिमांशु राय, पटकथा लेखक जे.एस. कश्यप और निरंजन पाल तथा उस दौर की प्रमुख नायिका देविका रानी की टोली ने एक समूह के तौर पर जिन सफल फ़िल्मों की रचना की, जीवन नैया भी उसी शृंखला की एक ज़रूरी कड़ी कही जा सकती है।
जीवन नैया के निर्देशक फ्रांज़ ऑस्टेन के जीवन की कहानी बहुत दिलचस्प है। उनका जन्म 23 दिसंबर, 1876 के दिन म्यूनिख, जर्मनी में हुआ था। अपने पिता की तरह उन्हें भी फ़ोटोग्राफ़ी का शौक था और उन्होंने इसका प्रशिक्षण लिया और लगे हाथ अभिनय में भी हाथ आज़माया। सन् 1907 में उन्होंने अपने भाई पीटर ओस्टरमायर के साथ मिलकर 'ओरिजिनल फिज़ोग्राफ़ कंपनी' नाम से एक घुमक्कड़ सिनेमा की स्थापना की। बाद में इन्हीं पीटर ओस्टरमायर ने 'बवेरिया फ़िल्म स्टूडियो' की नींव रखी, जो आज जर्मनी के सबसे बड़े फ़िल्म स्टूडियो में से एक है। फ्रांज़ ऑस्टेन अपने घुमक्कड़ सिनेमा में लाइफ़ इन इंडिया नाम का एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाते थे, जो म्यूनिख के मेले पर बना था। पर उनका ये घुमक्कड़ सिनेमा ज़्यादा सफल नहीं रहा। इसे शुरु करने के तीन दिन के भीतर ही उनके प्रोजेक्टर में आग लग गई। बाद में फ्रांज़ ऑस्टेन ने फ़िल्मों के निर्देशन का काम हाथ में लिया और सन् 1911 में अपनी पहली फ़ीचर फ़ील्म एर्ना वैलेस्का का निर्देशन किया। फिर प्रथम विश्व युद्ध के कारण उनका फ़िल्मी करियर ठहर गया। विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने एक संवाददाता से लेकर एक सैनिक तक की भूमिकाओं में सेवा दी। युद्ध की समाप्ति के बाद म्यूनिख के 'ईमेलका' स्टूडियो के लिए उन्होंने दि वॉर ऑफ़ द ऑक्सेन और चेन ऑफ़ गिल्ट जैसी किसान मज़दूर के जीवन पर आधारित फ़िल्में बनाईं।
जीवन नैया का सबसे यादगार गीत था "कोई हमदम न रहा", जिसे फ़िल्म में अशोक कुमार ने आवाज़ दी थी। इसका संगीत सरस्वती देवी ने तैयार किया था और इसके बोल जमुना स्वरूप कश्यप ने लिखे थे। बाद में यही गीत सन् 1961 की फ़िल्म झुमरू में किशोर कुमार ने दोबारा गाया और इसे नई लोकप्रियता हासिल हुई।
Rai, Himanshu (Producer), Jeevan Naiya, 1936 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00865099

Body of Work

Research Centre