Skip to main content
TRIS logo image

Jahan Sati Wahan Bhagwan1965

Jahan Sati Wahan Bhagwan (1965): featured artwork

Introduction

Jahan Sati Wahan Bhagwan (1965), directed by Satish Kumar and Pandit R. Priyadarshi, is an adventure, drama, and historical film made in Hindi and Sanskrit. The cast included prominent actors such as Prithviraj Kapoor, Anita Guha, and Mahipal, with Anita Guha portraying the role of Mandakini.
Thematically, the film's title Jahan Sati Wahan Bhagwan refers to the divine feminine in Hindu mythology, particularly the figure of Sati and her reincarnation as Parvati, who serve as vital links between Lord Shiva and the mortal world.
The film's music was composed by Lala Asar Sattar, with lyrics by Madhukar Rajasthani. It featured six popular songs: Mata Pita Se Bichhuda Hoon Main by Lata Mangeshkar, Meri Payal Jhanke Baar Baar by Asha Bhosle, Yug Yug Se Gaate Aaye Hai by Mohammed Rafi, Dukhiya Naari Kise Pukare by Asha Bhosle, Din Beete Ladakpan Ke by Asha Bhosle and Kamal Barot, and Aaja Mere Meet Re by Lata Mangeshkar.
Anita Guha, the film's lead actress, later starred in the 1975 mythological film Jai Santoshi Maa, which became a surprise blockbuster. Its success demonstrated the enduring appeal of mythological themes in Indian cinema and solidified Guha's reputation as a prominent figure in such roles.
Although there is no definitive evidence of Jahan Sati Wahan Bhagwan's box office performance, the film's thematic resonance and genre suggest it may have connected well with contemporary audiences.
जहाँ सती वहाँ भगवान (1965) के निर्देशक सतीश कुमार और पंडित आर. प्रियदर्शी थे। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म थी जिसका निर्माण हिन्दी के साथ संस्कृत भाषा में भी किया गया था। इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में पृथ्वीराज कपूर, अनीता गुहा और महिपाल जैसे अभिनेता शामिल थे। अनीता गुहा ने फ़िल्म में मन्दाकिनी की केन्द्रीय भूमिका निभाई थी।
इस फ़िल्म का कथानक फिल्म के शीर्षक के अनुरूप हिंदू पौराणिक कथाओं में आई देवी स्वरूपा नारी शक्ति को संदर्भित करता है। फ़िल्म की कहानी ख़ासकर देवी सती और उनके पुनर्जन्म पार्वती के स्वरूप को अपना केन्द्रीय बिन्दु बनाती है। देवी सती एवं देवी पार्वती को भगवान शिव और सांसारिक जगत के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के स्वरूप में भी देखा जाता है।
इस फ़िल्म के लिए संगीत लाला असर सत्तार ने तैयार किया था और इसके लिए गीत मधुकर राजस्थानी ने लिखे थे। इसमें शामिल सभी छह गीत लोकप्रिय हुए जिनमें लता मंगेशकर का गाया “माता पिता से बिछुड़ा हूँ मैं”, आशा भोंसले की आवाज़ में “मेरी पायल झनके बार-बार”, मोहम्मद रफ़ी का गाया “युग युग से गाते आए हैं”, आशा भोंसले की आवाज़ में “दुखिया नारी किसे पुकारे”, आशा भोंसले और कमल बारोट का गाया युगल गीत “दिन बीते लड़कपन के” और लता मंगेशकर के स्वरों में “आ जा मेरे मीत रे” जैसे गीत सम्मिलित हैं।
इस फ़िल्म की प्रमुख अभिनेत्री अनीता गुहा ने बाद में सन् 1975 की यादगार पौराणिक फ़िल्म जय संतोषी माँ (1975) में भी अभिनय किया था। जय संतोषी माँ की कामयाबी अप्रत्याशित थी। यह अपने समय की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक बन गई। इसकी कामयाबी ने यह दिखाया कि भारतीय सिनेमा में पौराणिक विषयों से जुड़ी फ़िल्मों की अपील आज भी कितनी गहरी और स्थायी है। साथ ही अभिनेत्री अनीता गुहा को इस क़िस्म की फ़िल्मों की एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया।
हालाँकि जहाँ सती वहाँ भगवान के टिकट खिड़की पर प्रदर्शन से जुड़ा कोई निश्चित प्रमाण उपलब्ध नहीं है लेकिन इसकी विषयवस्तु और शैलीगत चयन की गूंज बाद के सालों में भी सुनाई देती रही। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फ़िल्म उस दौर के समकालीन दर्शकों के साथ ज़रूर तालमेल बैठा पाई होगी।
Seth, Suraj Prakash (Producer), Jahan Sati Wahan Bhagwan, 1965 | Lobby Card | CinemaEducation | 00818065
1 / 3

Body of Work

Research Centre

Related

1