Ishara1943
Introduction
The story revolves around two brothers: the elder is kind-hearted and serves as a moral compass, while the younger is impulsive and ignores the warnings and subtle cues—or isharas—from his elder sibling. The narrative delves into the emotional and moral consequences of these choices, exploring the evolving dynamic between the brothers. The film was inspired by Gong of Shiva, an English novel by Dewan Sharar, which addressed the socially contentious issue of Hindu widow remarriage.
Ishaara also marked the first major commercial success for Suraiya, who not only acted in the film but also sang several songs. The soundtrack included Bagon Mein Koyal Boli – Suraiya; Dheere Dheere Bol Mere Raja – Rajkumari and G.M. Durrani; Hamen Gham Deke Na Jao Sajan – Gauhar Sultan; Ishq Ka Dard Suhana – Vatsala Kumthekar; Panghat Pe Muraliya Baje – Suraiya, and Shabnam Kyon Neer Bahaye – Gauhar Sultana.
इस फ़िल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। इनमें बड़ा भाई सहृदय है और नैतिकता का प्रतीक है जबकि छोटा भाई जल्दबाज़ और आवेग से भरा है। वो अपने बड़े भाई की चेतावनियों और उसके 'इशारों' को नज़रअंदाज़ करता है। फ़िल्म की कहानी भाइयों के जीवन में लिए फ़ैसलों से उपजे परिणामों की भावनात्मक और नैतिक पड़ताल करती है और दोनों भाइयों के आपसी संबंधों में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाती है। इस फ़िल्म की कहानी दीवान शररार के लिखे अंग्रेज़ी भाषा के उपन्यास 'गॉन्ग ऑफ़ शिवा' से प्रेरित थी। यह उपन्यास उस दौर के एक सामाजिक रूप से विवादित विषय हिन्दू विधवा पुनर्विवाह को केंद्र में रखकर लिखा गया है।
इशारा सिनेमा के पर्दे पर अभिनेत्री सुरैय्या की पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। उन्होंने इस फ़िल्म में अभिनय करने के साथ कई गीत भी गाए थे। फ़िल्म के प्रमुख गीतों में सुरैय्या के गाए “बागों में कोयल बोली” और “पनघट पे मुरलिया बाजे”, राजकुमारी एवं जी.एम. दुर्रानी की आवाज़ों में “धीरे धीरे बोल मेरे राजा”, गौहर सुल्ताना के स्वर में “हमें ग़म देकर न जाओ सजन” और “शबनम क्यों नीर बहाए” तथा वत्सला कुमठेकर की आवाज़ में “इश्क़ का दर्द सुहाना” जैसे गीत प्रमुख रहे।
Body of Work
Research Centre
Related
2