Insan1952
Introduction
The multi-threaded plot follows Amjad, a rickshaw driver searching tirelessly for his missing brother Munna—unaware that Munna has become Azhar, a wanted terrorist. Parallelly, Avinash, an aspiring actor, conspires with Amjad to stage a fake kidnapping to win over Heena's conservative family, but chaos ensues when actual criminals intervene. Meanwhile, Inspector Ajit Rathod, still grieving his wife's murder, is tracking Azhar, who plans a major train bombing. All plotlines converge at Bandra Terminus, where Amjad finally discovers Azhar is his long-lost brother. Together with Rathod, the brothers stop the attack, reinforcing justice over blood ties.
Released in 1952—the same year All India Radio restricted film songs under a policy by Minister B. V. Keskar—the film's music still attracted attention among cinephiles. Composed by B. N. Bali with lyrics by Sajan Bihari, Sabha Afghani, and Balwant Kapoor, the soundtrack included notable songs such as O Dilwale Kar Lo Pyar, Sachambhal Sambhal Kar Chalna Pagle (S. D. Batish), Mere Sajan Sanwre Hue Nain Bawre and Soja Re Dukhiyaari Maa Ki Aankh Ke Taare (Geeta Roy), Meri Chudi Ka Rang Asmaan and Mast Jawani Haay Mausam-e-Barsaat Hai (Shamshad Begum), and Jab Ye Nigahein Tujhko Na Payen (Asha Bhosle).
Despite its thematic ambition and musical appeal, Insan does not appear on lists of top-grossing films of 1952. Absent from trade records and retrospectives dominated by hits like Aan, Daag, and Baiju Bawra, it likely performed modestly or poorly at the box office.
इस अनेक सिरों वाली कहानी में अमजद नामक एक रिक्शा चलाने वाला किरदार है जो अपने लापता भाई मुन्ना को खोज रहा है। उसे यह नहीं मालूम कि उसका भाई मुन्ना अब अज़हर बन चुका है और एक खोजा जा रहा आतंकवादी है। इधर अविनाश नामक एक नवोदित अभिनेता अपनी प्रेमिका हिना के रूढ़िवादी परिवार को खुश करने के लिए अमजद की मदद से एक नकली अपहरण की योजना बनाता है। लेकिन जब इसमें असली अपराधियों का दखल होता है तो हालात बेकाबू हो जाते हैं। दूसरी ओर एक और किरदार है इंस्पेक्टर अजीत राठौड़ नाम का, जो अपनी पत्नी की हत्या के ग़म में डूबा है और अज़हर का पीछा कर रहा है। तभी अज़हर एक बड़े रेल धमाके की योजना बनाता है। ये सभी कथाओं की लड़ियाँ एक घटना में बंबई शहर के मशहूर बांद्रा टर्मिनस पर जाकर मिलती हैं, जहाँ अमजद को पता चलता है कि अज़हर ही उसका खोया हुआ भाई है। आखिर में इंस्पेक्टर राठौड़ के साथ मिलकर दोनों भाई रेलगाड़ी पर संभावित हमले को रोकते हैं जिससे यह संदेश मिलता है कि न्याय की बात खून के तमाम रिश्तों से ऊपर है।
सन् 1952 में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म उस दौर में आई थी जब भारत के तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री बी. वी. केसकर की नीति के चलते सरकारी 'ऑल इंडिया रेडियो' ने फ़िल्मी गीतों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। फिर भी इसका संगीत सिनेप्रेमियों के बीच काफ़ी चर्चा में रहा। बी. एन. बाली द्वारा संगीतबद्ध और सज्जन बिहारी, सभा अफ़गानी व बलवंत कपूर के लिखे गीतों को पसन्द किया गया। फ़िल्म के एस.डी. बातिश के गाये “ओ दिलवाले कर लो प्यार” और “संभल संभल कर चलना पगले”, गीता रॉय के गाये “मेरे सजन साँवरे हुए नैन बावरे” और “सो जा रे दुखियारी माँ की आँख के तारे”, शमशाद बेग़म के गाये “मेरी चूड़ी का रंग आसमान” और “मस्त जवानी हाय मौसम-ए-बरसात है” तथा आशा भोंसले के गाये “जब ये निगाहें तुझको न पायें” जैसे गीत काफ़ी पसन्द किये गए थे।
रोमांचक कथानक और संगीत को मिली प्रशंसा के बावजूद इंसान सन् 1952 की शीर्ष कमाई वाली फ़िल्मों में शामिल नहीं रही। इसे आन, दाग़ और बैजू बावरा जैसी उस साल की हिट फ़िल्मों की छाया में शायद एक औसत या उससे कमज़ोर प्रदर्शन करने वाली फ़िल्म माना जा सकता है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1