Inqilab1935
Introduction
At the heart of the story is Miss Renee (played by Durga Khote), a woman of conscience and compassion who dedicates herself to aiding the victims of the earthquake. Her lover, Sardar (Syed Mohammad), a profit-driven businessman, views the natural disaster as a lucrative opportunity, embodying the film's critique of moral decay among the affluent.
Renee's ideological journey takes a transformative turn when she encounters Musafir, a blind itinerant played by Dey in his signature contemplative style. Musafir, with his deeply cynical views on the corruption of the wealthy, serves as the film's moral compass. His presence and philosophy leave a profound impact on Renee, who gradually uncovers a forgotten chapter of her own past: as a child, she had been promised in marriage to Musafir but was ultimately rejected by his family due to her lower caste — a revelation that adds a powerful layer of commentary on entrenched social hierarchies.
Though not a major commercial success by the standards of its time, Inquilab achieved a respectable silver jubilee run in theatres and has since been regarded as a film of moderate success. Cinematographer Krishna Gokhle captured the post-disaster milieu with stark realism, while the music by R. C. Boral, one of Indian cinema's pioneering composers, added emotional depth to the narrative.
More than a tale of disaster and survival, Inquilab stands as an early cinematic reflection on caste, class, and conscience — themes that would go on to shape Indian film narratives for decades to come.
फ़िल्म की कहानी मुख्य पात्र मिस रेनी (दुर्गा खोटे) के साथ आगे बढ़ती है। रेनी एक संवेदनशील और करुणामयी स्त्री है जो भूकंप आने पर पीड़ितों की मदद में जुट जाती हैं। उधर उनका प्रेमी सरदार (सैयद मोहम्मद) ऐसा लालची व्यवसायी है जो इस आपदा को अपने निजी मुनाफे के अवसर में बदलने के सपने देखने लगता है। सरदार नामक यह चरित्र उस समय के धनाढ्य वर्ग के नैतिक पतन को बखूबी दिखाता है।
रेनी के जीवन में एक निर्णायक मोड़ तब आता है जब वह मुसाफ़िर नामक एक अंधे घुमक्कड़ इंसान से मिलती है। मुसाफ़िर के इस किरदार को अभिनेता कृष्ण चंद्र डे ने अपने ख़ास चिंतनशील अंदाज़ में निभाया है। मुसाफ़िर नामक यह किरदार जो अमीरों के भ्रष्टाचार पर बड़ी सख़्त नज़र रखता है, यह फ़िल्म की कहानी में किसी नैतिक आधारशिला का काम करता है। मुसाफ़िर की उपस्थिति रेनी पर गहरा प्रभाव डालती है और उसे धीरे-धीरे अपने अतीत का एक भूला हुआ अध्याय याद आने लगता है। रेनी की बचपन में मुसाफिर से शादी होनेवाली थी लेकिन उसके तथाकथित नीची जाति का होने के कारण मुसाफ़िर के परिवारवालों ने उसे ठुकरा दिया था। इस रहस्य का खुलना सामाजिक वर्गभेद और जाति व्यवस्था के दुश्चक्र पर फ़िल्म की तीखी टिप्पणी को और मज़बूत बनाता है।
हालाँकि यह फ़िल्म उस समय के लिहाज से कोई बड़ी व्यावसायिक हिट नहीं थी लेकिन इसने कई थिएटरों में सिल्वर जुबली मनाई और एक औसत सफल फ़िल्म साबित हुई। फ़िल्म के सिनेमैटोग्राफ़र कृष्णा गोखले ने आपदा के बाद के माहौल को पूरे यथार्थवादी नज़रिये के साथ अपने कैमरे में कैद किया। बोलते भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर के अग्रणी संगीतकार आर.सी. बोराल के संगीत ने फ़िल्म की भावनात्मक गहराई में और इज़ाफ़ा किया।
इंक़लाब केवल प्राकृतिक आपदा और उससे इंसान के जीवित बच निकलने की कथा भर नहीं है बल्कि यह जातिभेद, वर्गभेद और अंतरात्मा की आवाज़ जैसी उस दौर की गंभीर वैचारिक बहसों को उठाती है। यह ऐसे विषय थे जो आने वाले कई दशकों तक भारतीय फ़िल्मों के कथानकों में गूंजते रहे।