Introduction
The story follows Ashok (Dev Anand), a man working for the notorious gangster Sunder (Bhagwan Sinha). One day, Ashok stumbles upon a dead body and reports it to the police, which leads him to cross paths with Nimmo (Kalpana Kartik). The two fall in love, and Nimmo urges Ashok to leave his criminal life behind and settle down with her. Although Ashok agrees, he soon finds himself struggling to make ends meet without the comforts of his gangster life. Disillusioned and hungry, Ashok ultimately realizes that he is better off staying with Sunder. The rest of the film portrays Ashok's inner conflict as he tries to decide whether to remain with Nimmo or return to his life of crime.
Despite a weak storyline that failed to captivate audiences for long, House No. 44 is remembered for its beautiful music. The soundtrack, composed by S. D. Burman with lyrics by Sahir Ludhianvi, features popular songs like Hemant Kumar's rendering of Chup Hai Dharti Chup Hain Chand Sitaare, Lata's Phaili Hui Hain Sapnon Ki Baahein, and Teri Duniya Mein Jeene Se, also sung by Hemant Kumar are memorable till day. These melodious tracks were a major highlight of the film and prevented it from being completely forgotten.
Ultimately, it was Dev Anand's flamboyance, charismatic appeal, and enduring popularity that attracted many fans to the film, giving it a charm that outweighed its flaws.
फ़िल्म की कहानी नायक अशोक (देव आनंद) के इर्द-गिर्द घूमती है। अशोक एक कुख्यात अपराधी सुंदर (भगवान सिन्हा) के लिए काम करता है। एक दिन अशोक एक लाश की बरामदगी में फंस जाता है और पुलिस को इसकी सूचना देता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात नायिका निम्मो (कल्पना कार्तिक) से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है। निम्मो अशोक से अपराध की दुनिया छोड़कर साथ घर बसाने की बात कहती है, जिसे अशोक स्वीकार करता है।
परंतु अपराध की दुनिया छोड़ने के बाद अशोक को संघर्ष और निराशा का सामना करना पड़ता है। भूख और हताशा के बीच उसका मन फिर मचलने लगता है, और उसे लगता है कि वह अपराध की दुनिया में वापस जाना बेहतर होगा। फ़िल्म आगे अशोक की आंतरिक उलझनों और संघर्षों को दर्शाती है, कि वह निम्मो के साथ संघर्षपूर्ण जीवन गुज़ारे या फिर अपराध की दुनिया में लौट जाए।
कहानी के कुछ हिस्से कच्चे और दर्शकों को लंबे समय तक बाँधे रखने में विफल रहे, लेकिन फ़िल्म अपने खूबसूरत संगीत के कारण याद रखी जाती है। साहिर लुधियानवी के गहरे बोलों पर एस.डी. बर्मन का सदाबहार संगीत फ़िल्म की खासियत था। फ़िल्म के लोकप्रिय गीतों में हेमंत कुमार का गाया “चुप है धरती चुप हैं चाँद सितारे” और “तेरी दुनिया में जीने से” तथा लता मंगेशकर का गाया “फैली हुई हैं सपनों की बाहें” शामिल हैं, जो आज भी प्रसिद्ध हैं।
आखिरकार, यह कहा जा सकता है कि देव आनंद की अदाकारी, करिश्माई अपील और दर्शकों में उनकी अपार लोकप्रियता ने इस फ़िल्म की खामियों को धुंधला कर दिया और फ़िल्म को सिनेप्रेमियों की यादों में जीवित रखा।