Skip to main content
TRIS logo image

Harishchandra Taramati1963

Harishchandra Taramati (1963): featured artwork

Introduction

Harishchand Taramati (1963) Directed by B. K. Adarsh, the film featured the legendary Prithviraj Kapoor as King Harishchandra, with Jaymala portraying Queen Taramati. The cast also included Babloo as Prince Rohit, along with Ulhas, P. Kailash, Tiwari, Helen, B. M. Vyas, and Tuntun in key supporting roles.
The film is based on the revered Hindu legend of Harishchandra, a king celebrated for his unwavering commitment to truth and moral integrity. Faced with a series of trials devised by the sage Vishwamitra, Harishchandra is stripped of his kingdom, separated from his family, and reduced to servitude. Yet, he remains resolute in his principles. Ultimately, divine intervention rewards his virtue, restoring his honor and reuniting his family.
While detailed box office records for Harishchand Taramati are unavailable reflecting the often-fragmentary documentation of that era, it appears the film may have achieved only modest success. Many mid-20th-century films, especially those outside mainstream commercial hits, suffer from a lack of archival clarity.
The story of Harishchandra and Taramati has long captivated Indian filmmakers. It was the basis for India's first feature film, Raja Harishchandra (1913), a silent film by Dadasaheb Phalke that marked the dawn of Indian cinema. Subsequent adaptations include the first Marathi talkie Ayodhyecha Raja (1932) and its Hindi version Ayodhya Ka Raja, as well as Telugu and Kannada versions such as Harishchandra (1935) and Satya Harishchandra (1960, 1965).
The enduring cinematic appeal of this mythological tale underscores its deep cultural resonance. Harishchand Taramati (1963) contributes to this rich legacy, offering a poignant retelling of a timeless story centered on truth, sacrifice, and spiritual triumph.
हरिश्चंद्र तारामती (1963) के निर्देशक बी. के. आदर्श थे। इस फ़िल्म में दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने राजा हरिश्चंद्र की भूमिका निभाई थी जबकि रानी तारामती की भूमिका चर्चित अभिनेत्री जयमाला निभा रही थीं। फ़िल्म में राजकुमार रोहित की प्रमुख सहायक भूमिका में बाल अभिनेता बबलू थे जबकि उल्हास, पी. कैलाश, तिवारी, हेलेन, बी. एम. व्यास और टुनटुन जैसे महत्वपूर्ण कलाकार अन्य सहायक भूमिकाओं में नज़र आए।
जैसा नाम से पता चलता है, इस फ़िल्म की कहानी सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के पौराणिक हिन्दू मिथक पर आधारित है। इस चर्चित कथानक में राजा हरिश्चंद्र मुश्किल परिस्थितियों में भी सत्यनिष्ठा और नैतिकता के प्रतीक बनकर उभरते हैं। कहानी कुछ यूँ है कि ऋषि विश्वामित्र कुछ ऐसी मुश्किल चुनौतियाँ हरिश्चंद्र के सामने खड़ी करते हैं कि राजा हरिश्चंद्र को अपने राज्य से हाथ धोना पड़ता है। वे अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं और उन्हें एक श्मशान में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पर अपनी सत्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध हरिश्चंद्र अपने सिद्धांतों पर अडिग बने रहते हैं। पर आखिर में उन्हें अपने कष्टों से मुक्ति मिलती है, ईश्वर की कृपा से उनका खोया हुआ वैभव वापस लौटता है और परिवार से उनका पुनर्मिलन होता है।
हालाँकि हरिश्चंद्र तारामती ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है, पर सीमित सूचनाओं के आधार पर यही कहा जा सकता है कि यह व्यावसायिक स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थी। असल में यह तथ्य उस दौर के बारे में सूचनाओं के दस्तावेज़ीकरण का अभाव भी दिखाता है। बीसवीं सदी के मध्य की कई ऐसी फ़िल्में हैं और इनमें ख़ासतौर पर उन फ़िल्मों का नाम आता है जो मुख्यधारा के व्यावसायिक सिनेमा से कुछ अलग थीं, जिनके बारे में स्पष्ट और प्रामाणिक अभिलेखीय सूचनाओं का अभाव मिलता है।
कहना होगा कि हरिश्चंद्र और तारामती की यह पौराणिक कथा भारतीय फ़िल्मकारों को लम्बे समय से आकर्षित करती रही है। आखिर इसी कथानक पर दादासाहेब फ़ाल्के ने भारत की पहली फ़ीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) बनाने का निर्णय लिया था और इस मूक फ़िल्म के साथ भारतीय सिनेमा की विधिवत शुरुआत मानी जाती है। दिलचस्प है कि जब तीस के दशक के आरंभ में भारतीय सिनेमा ने एक और युगांतकारी करवट ली और सिनेमा में आवाज़ का आगमन हुआ, तो इसी कथानक को आधार बनाकर 'प्रभात स्टूडियो' ने मराठी भाषा की पहली टॉकी फ़िल्म अयोध्याचा राजा (1932) बनाई और उसका हिन्दी संस्करण भी उसी साल अयोध्या का राजा शीर्षक से रिलीज़ हुआ। राजा हरिश्चंद्र और ऋषि विश्वामित्र की उसी चिरपरिचित कथा पर आधारित यह फ़िल्म पहली भारतीय टॉकी आलम आरा (1931) के कुछ ही समय बाद रिलीज़ हुई थी। बाद में इसके तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में हरिश्चंद्र (1935) और सत्य हरिश्चंद्र (1960, 1965) शीर्षक से भी इसका निर्माण हुआ।
इस पौराणिक कथा को हर युग में मिलती सिनेमाई लोकप्रियता भारतीय जनमानस में इसके गहरे सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करती है। निर्देशक बी. के. आदर्श की हरिश्चंद्र तारामती (1963) को भी इसी समृद्ध परम्परा में गिना जाना चाहिए जो सत्य, बलिदान और इंसान के आध्यात्मिक शिखर को दिखानेवाली इस कालजयी कहानी का मार्मिक सिनेमाई आख्यान पेश करती है।
Adarsh, B.K. (Producer), Harishchandra Taramati, 1963 | Lobby Card | CinemaEducation | 00817289
1 / 2

Body of Work

Research Centre